विज्ञापन

NED vs NAM Highlights: नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से रौंदा, हासिल की टी20 वर्ल्ड कप की अपनी सबसे बड़ी जीत

Netherlands vs Namibia T20 World Cup 2026 Highlights: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मुकाबले में नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से हरा दिया.

NED vs NAM Highlights: नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से रौंदा, हासिल की टी20 वर्ल्ड कप की अपनी  सबसे बड़ी जीत
Netherlands vs Namibia T20 World Cup 2026 Highlights
  • नीदरलैंड्स ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नामीबिया को सात विकेट से हराया.
  • बास डे लीडे ने नाबाद बयासी रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई
  • नीदरलैंड्स की यह टी20 वर्ल्ड कप में विकेटों से सबसे बड़ी जीत है और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Netherlands vs Namibia, T20 World Cup 2026 Highlights: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मुकाबले में नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से हरा दिया. बास डे लीडे के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर नीदरलैंड ने 2 ओवर पहले ही जीत दर्ज की,. बास डे लीडे को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.इस जीत का सीधा नुकसान पाकिस्तान को हुआ है. नीदरलैंड्स अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. ग्रुप ए में पहले पाकिस्तान इस पोजिशन पर थी. वहीं यह नीदरलैंड्स की टी20 वर्ल्ड कप में उसकी विकेटों से लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. (Scorecard)

नीदरलैंड को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य मिला. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मैक्स ओ दाउद के रूप में पहला झटका 16 के स्कोर पर लगा. वह 7 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे बास डे लीडे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 48 गेंद पर 4 छक्कों और 5 चौकों सहित नाबाद 72 रन की पारी खेल टीम को 12 गेंद पहले 7 विकेट से जीत दिला दी.

डे लीडे ने दूसरे विकेट के लिए माइकल लेविट 28, के साथ 30 और तीसरे विकेट के लिए कोलिन एकरमैन 32 के साथ 68 रन की अहम साझेदारी की. इसके अलावा लीडे ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स नाबाद 18 के साथ 43 रन की साझेदारी की. नीदरलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीता. विजयी चौका बास डे लीडे के बल्ले से निकला.

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया ने 8 विकेट पर 156 रन बनाए थे. निकोल लोफ्टी-ईटन ने सबसे ज्यादा 42 रन की पारी खेली थी. 38 गेंदों की पारी में उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया था. इसके अलावा जान फ्राइलिंक ने 30 और जेजे स्मिट ने 22 रन की पारी खेली. कप्तान गेरहर्ड इरासमस ने 9 गेंद पर 18 रन बनाए थे. नीदरलैंड के लिए बास डे लीडे और लोगान वान बीक ने 2-2, जबकि आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासेन ने 1-1 विकेट लिए थे.


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com