विज्ञापन

क्रिकेटरों को सुविधा देने की कोई ज़रूरत नहीं है- NCP नेता अमोल मिटकरी

Amol Mitkari on Maharashtra Government facilitate cricketers : भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने पर बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी को मालामाल कर दिया. बोर्ड ने विजेता टीम के लिए 131 करोड़ के इनाम की घोषिणा की है.

क्रिकेटरों को सुविधा देने की कोई ज़रूरत नहीं है- NCP नेता अमोल मिटकरी
Amol Mitkari on Maharashtra Government facilitate cricketers

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने पर बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी को मालामाल कर दिया. बोर्ड ने विजेता टीम के लिए 131 करोड़ के इनाम की घोषिणा की है. वहीं फैंस और राज्य सरकार भी विजेता खिलाड़ियों के फैंस के सम्मान में पीछे नहीं है. स्टार खिलाड़ियों जब वर्ल्ड चैंपियन बनकर घर लौटे को उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस बीच एनसीपी नेता ने अमोल मिटकरी कुछ ऐसा कहा है कि जो फैंस को पंसद नहीं आएगा. 

शरद पवार गुट से एमएलसी अमोल मिटकरी ने महाराष्ट्रय विधानसभा में जारी बजट सत्र से इतर कहा,"क्रिकेटर्स को सुविधा देने की कोई ज़रूरत नहीं है, महाराष्ट्र में दूसरे खेल भी हैं. साथ ही, महाराष्ट्र सरकार को फ़ाइनेंशियल इनाम नहीं देना चाहिए. अगर सरकार देना चाहती है, तो उन्हें किसानों को देना चाहिए क्योंकि क्रिकेटर पहले से ही फ़ाइनेंशियली मज़बूत हैं."

इसके अलावा उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने 131 करोड़ की खैरात खिलाड़ियों को दी. उन्होंने कहा कि गुजरात में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आस-पास के होटलों में फाइनल मैच से पहले रेट 1 लाख के करीब था. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को इतना पैसा देने की कोई जरूरत नहीं थी. इसके अलावा उन्होंने ढाणे में कप्तान सूर्यकुमार यादव का जिस तरह से स्वागत किया गया, उसको लेकर भी सवाल उठाए. 

वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों को 131 करोड़ रुपए का नकद इनाम

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने 96 रन से जीत हासिल की, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा कर दी है.  इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था. उस समय विजेता टीम को 125 करोड़ रुपए का इनाम मिला था. पिछली बार की तुलना में बीसीसीआई ने इस बार नकद इनाम में 6 करोड़ रुपए का इजाफा किया है.

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया,"भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है. बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में भी उनकी लगातार सफलता की कामना करता है."

भारत ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था. इस बार कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी. भारत आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बरकरार रखने वाला पहला देश बन गया है. इसी के साथ भारत तीन बार आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहले देश बन गया है.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीता, अब नजरें वनडे विश्व कप 2027 पर, जसप्रीत बुमराह को लेकर BCCI की खास तैयारी

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: फाइनल में अर्शदीप ने डेरेल मिचेल को मारी थी गेंद, अब कोच गौतम गंभीर ने दिया चौंकाने वाला बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com