विज्ञापन

IPL 2026: मिल गया मुंबई की जीत का 'सबसे बड़ा मंत्र', बस करना होगा यह काम, लेकिन 'कृपा' होगी तभी ही बनेगी बात

Mumbai Indians Win Mantra in IPL 2026: मुंबई के तरफ से पहले खेलते हुए तिलक वर्मा (101) रन और नमन धीर (45) रन की पारियों ने टीम को उस स्कोर तक पहुंचाया जहां से गेंदबाज हावी हो सके.

IPL 2026: मिल गया मुंबई की जीत का 'सबसे बड़ा मंत्र', बस करना होगा यह काम, लेकिन 'कृपा' होगी तभी ही बनेगी  बात
Mumbai Indians Win Mantra in IPL 2026:

Mumbai Indians Win Mantra in IPL 2026: आईपीएल 2026 में लगातार चार हार झेलने के बाद आखिरकार मुंबई इंडियंस (MI) ने जीत की पटरी पर वापसी कर ली है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 99 रनों की विशाल जीत के बाद मुंबई के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें फिर से जाग गई हैं. लेकिन इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की सफलता का एक 'जादुई मंत्र' भी सामने आ गया है. आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि अगर मुंबई को यह सीजन जीतना है, तो उन्हें बस एक खास रणनीति पर काम करना होगा पहले बल्लेबाजी करो और बोर्ड पर 200 से ज्यादा रन टांग दो.

मुंबई इंडियंस का 200 प्लस स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड बेहद शानदार है. आंकड़ों पर नजर डालें तो जब भी मुंबई ने 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है, तो विपक्षी टीम के लिए उसे पार करना नामुमकिन जैसा रहा है. मुंबई ने अब तक ऐसे 19 मुकाबलों में से 18 में जीत दर्ज की है, जबकि उन्हें एकमात्र हार पंजाब किंग्स के खिलाफ झेलनी पड़ी थी. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी यही देखने को मिला, जहां तिलक वर्मा के नाबाद 101 रनों की बदौलत मुंबई ने 199 (लगभग 200) रन बनाए और गुजरात की टीम महज 100 रन पर ढेर हो गई.

हालांकि, इस 'जीत के मंत्र' को लागू करने के लिए मुंबई को 'किस्मत की कृपा' की जरूरत होगी. पहले बैटिंग करने के लिए या तो हार्दिक पांड्या को टॉस जीतना होगा या फिर विपक्षी कप्तान को टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करना होगा. गुजरात के खिलाफ भी टॉस हारना मुंबई के लिए वरदान साबित हुआ. पहले खेलते हुए तिलक वर्मा (101) रन और नमन धीर (45) रन की पारियों ने टीम को उस स्कोर तक पहुंचाया जहां से गेंदबाज हावी हो सके. अब देखना यह होगा कि क्या आने वाले मैचों में टॉस मुंबई का साथ देता है, ताकि वे अपने इस '200 प्लस' वाले अजेय फॉर्मूले को दोहरा सकें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com