विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2021

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों पर 44 रन चाहिए|

14.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर गेंद को खेला, एक रन मिल गया|

14.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! लाजवाब शॉट यहाँ पर सौरव तिवारी के बल्ले से आती हुई| स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|

14.3 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

14.2 ओवर (0 रन) शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिल सका|

14.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को हार्दिक ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिला|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑन पर पुश करते हुए रन हासिल किया| 36 गेंदों पर 52 रनों की दरकार|

13.5 ओवर (1 रन) एक और कैच ड्रॉप!! हाफ चांस था अर्शदीप के पास| ये काफी मुश्किल था| लो फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ मारा| गेंदबाज़ ने हाथ लगाया और लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया|

13.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को खेला, एक ही रन मिल पाया|

13.3 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

13.2 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! पॉइंट पर ब्रार से हुई एक बड़ी ग़लती, 7 रनों पर हार्दिक का कैच टपका दिया| राहुल को पता है ये एक बड़ा मौका गंवा दिया है उनकी टीम ने यहाँ पर| दूर से गेंद को कट किया था और हवा में मार बैठे थे हार्दिक|

13.1 ओवर (1 रन) पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|

12.6 ओवर (1 रन) शॉटपिच बॉल को मिड विकेट की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|

12.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

12.4 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद को सामने की तरफ खेला हार्दिक ने लेकिन स्कोर नहीं कर पाए| समय लेकर खेल रहे हैं फिलहाल, अगर एक बार सेट हो गए तो पंजाब के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं|

12.3 ओवर (0 रन) छोटी गेंद!! बैकफुट से बल्लेबाज़ को पंच किया कवर्स की तरफ जहाँ से गैप नहीं हासिल हुआ|

12.2 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को पुश कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

12.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से गेंद को गैप में पुश किया और रन हासिल किया| 75/3 मुंबई|

11.5 ओवर (4 रन) चौका!! चोट के बाद बेहतरीन वापसी तिवारी द्वारा| शानदार कवर ड्राइव!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल को ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|

सौरभ तिवारी को लगी है चोट| वो मैदान पर लेट गए हैं| इलाज जारी| उम्मीद करते हैं कि वो ठीक हों और बल्लेबाज़ी करने को तैयार हो जाएँ...

11.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा और बल्लेबाज़ की ओर थ्रो किया| इसी थ्रो से सौरव तिवारी को चोट लग गई|

11.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

11.2 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर ड्राइव करने का प्रयास किया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल सीधे फाइन लेग की ओर गई जहाँ से 2 रन मिल गया|

11.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर खेला, रन नहीं मिला|

10.6 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच कवर्स की तरफ| सिंगल से चलाना होगा काम, 6 रन इस ओवर से आते हुए| धीरे धीरे मुंबई लक्ष्य की तरफ बढ़ती हुई| 54 गेंदों पर 68 रनों की दरकार|

10.5 ओवर (1 रन) एक और गुगली!! अंदर आई, मिड विकेट की दिशा में उसे हार्दिक ने खेला और एक रन हासिल किया|

10.4 ओवर (0 रन) गुगली थी पढ़ लिया इसे| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|

10.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

10.2 ओवर (0 रन) फ्लाईटेड बॉल को ड्राइव करने गए थे हार्दिक लेकिन बीट हुए|

10.1 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ हार्दिक ने खोला अपना खाता| विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल सीधे फाइन लेग की ओर गई| फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके मिला चार रन|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Punjab Kings, Sheikh Zayed Stadium Abu Dhabi, Indian Premier League 2021, Mumbai Indians Vs Punjab Kings 09/28/2021 Mikp09282021204181, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com