विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2020

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड किया|

4.5 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर फेकी हुई ऑफ स्पिन बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल निकला|

4.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की बॉल को गिल से सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

4.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल निकला|

4.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर पटकी हुई बॉल को जगह बनाकर राणा ने पॉइंट की ओर पुश किया| इस बार फिर से गैप निकालने में हुए नकाम|

4.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल रन नही हुआ|

कुणाल पांड्या गेंदबाज़ी करने आए...

3.6 ओवर (4 रन) शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| MI vs KKR: Match 32: Nitish Rana hits Jasprit Bumrah for a 4! Kolkata Knight Riders 25/1 (4.0 Ov). CRR: 6.25

3.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|

3.4 ओवर (1 रन) ओह!!! बाल बाल बचे गिल नॉन स्ट्राइकर एंड पर!!! अगर डायरेक्ट हिट होती तो निश्चित ही ये एक रन आउट हो सकता था| विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से पंच करते हुए गिल रन के लिए भाग खड़े हुए थे|

3.3 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद और दो रन हासिल किया|

3.2 ओवर (0 रन) सटीक टप्पे पर डाली गई गेंद को गिल ने सीधे बल्ले से डिफेंड करने में दिलचस्पी दिखाई|

3.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

जसप्रीत बुम्राह पारी का अपना पहला ओवर लेकर आते हुए..

नितीश राणा आये हैं नम्बर तीन पर बल्लेबाज़ी के लिए...

2.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! कोलकाता को लगा पहला झटका| शानदार कैच यहाँ पर देखने को मिला सूर्यकुमार यादव के दवारा| राहुल त्रिपाठी 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन| ट्रेंट बोल्ट को मिली पहली सफ़लता| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को त्रिपाठी ने पूरे पॉवर के साथ पॉइंट की दिशा में कट किया| गेंद तेज़ी से सूर्यकुमार की ओर गई| सूर्यकुमार ने अपने बाई ओर झुकते हुए बॉल को पकड़ा| ज़बरदस्त कैच यहाँ पर देखने को मिला| आसान नही होता है पॉइंट की दिशा में फील्डिंग करना| 18/1 कोलकाता| MI vs KKR: Match 32: WICKET! Rahul Tripathi c Suryakumar Yadav b Trent Boult 7 (9b, 1x4, 0x6). Kolkata Knight Riders 18/1 (3.0 Ov). CRR: 6

2.5 ओवर (4 रन) चौका!!!! लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को लॉन्ग ऑन की दिशा में पुल किया| फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक सके| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| MI vs KKR: Match 32: Rahul Tripathi hits Trent Boult for a 4! Kolkata Knight Riders 18/0 (2.5 Ov). CRR: 6.35

2.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच किया| गैप में गई बॉल 1 रन लिया|

2.3 ओवर (1 रन) एक बार फिर से लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद| लेकिन इस बार त्रिपाठी ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर तो पीछे मौजूद है| लेकिन 1 रन लेने से नही रोक सकेगे|

2.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर पय्की गई गेंद को त्रिपाठी ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन का मौका नही बन पाया|

2.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|

1.6 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| 2 के बाद 12/0 कोलकाता|

1.5 ओवर (1 रन) एक और मिसफील्ड हुई मिड ऑन पर लेकिन इस बार ईशान किशन मौजूद थे वहां पर| एक ही रन मिल पाया|

1.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

1.4 ओवर (0 रन) एक और वाइड नाथन के इस ओवर से आती हुई| ओवर की तीसरी| लगातार गेंद को लेग स्टम्प के बाहर डाल रहे| सम्हा जा सकता है क्योंकि आज अपना पहला मुकाबला खेल रहे शायद इस वजह से लय प्राप्त नहीं कर पा रहे|

1.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! बैकफुट से ऑफ़ स्टम्प पर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

1.2 ओवर (4 रन) चौका!!! मिस्फील्ड मिड ऑन पर बुम्राह द्वारा!! जहाँ एक रन भी नहीं होता वहां चौका दे बैठे| गेंद लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से पंच कर दिया था| बुम्राह के बाएँ ओर आई गेंद जहाँ पर उन्होंने डाईव लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| MI vs KKR: Match 32: Shubman Gill hits Nathan Coulter-Nile for a 4! Kolkata Knight Riders 9/0 (1.2 Ov). CRR: 6.75

1.2 ओवर (0 रन) एक और वाइड!! फिर से लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा| MI vs KKR: Match 32: Shubman Gill hits Nathan Coulter-Nile for a 4! Kolkata Knight Riders 9/0 (1.2 Ov). CRR: 6.75

1.2 ओवर (0 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई नाथन की स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| MI vs KKR: Match 32: Shubman Gill hits Nathan Coulter-Nile for a 4! Kolkata Knight Riders 9/0 (1.2 Ov). CRR: 6.75

1.1 ओवर (0 रन) आउटस्विंगर!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|

दूसरे छोर से गेंद लेकर नाथन कुल्टर-नाइल तैयार...

0.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई पहली ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में पुश करते हुए 1 रन निकला|

0.5 ओवर (0 रन) आगे डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड किया|

0.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर पटकी हुई बॉल को जगह बनाकर गिल ने मिड ऑफ की ओर खेला| गैप इस बार भी नही निकाल सके बल्लेबाज़| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन नही आया|

0.4 ओवर (0 रन) वाइड!!! लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक कर दिया| लेग अम्पायर ने किया वाइड का इशारा|

0.3 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की बॉल को कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद| रन नही ले पाएगे गिल यहाँ पर|

0.2 ओवर (1 रन) सिंगल!!!! इसी के साथ कोलकाता का पहला रन बोर्ड पर लगता हुआ| पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए तेज़ी से 1 रन निकला|

0.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई आउट स्विंग गेंद पर त्रिपाठी ने पॉइंट की दिशा में पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हो सका|

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ मुंबई की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है| कोलकाता के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार राहुल त्रिपाठी और शुबमन गिल के कंधो पर होगा| जबकि मुंबई के लिए पहला ओवर लेकर ट्रेंट बोल्ट तैयार...

मुंबई प्लेइंग-XI- रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कृणाल पांड्या, काईरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुम्राह

कोलकाता प्लेइंग-XI- राहुल त्रिपाठी, शुबमन गिल, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा

टॉस हारने के बाद रोहित शर्मा ने बताया कि हम भी पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाहते थे| हमारा पिछला मुकाबला चेज़ करते हुए अच्छा रहा है और हमने चेज़ में अच्छा भी किया है इसलिए अब इस मुकाबले को भी उसी तरह से अंजाम देना होगा| ये एक अच्छा ट्रैक है और हमने यहाँ पर शानदार क्रिकेट खेलनी है| उम्मीद करता हूँ कि यहाँ और भी अच्छा करेंगे| रोहित ने आगे कहा कि सबको फ्रेश रखना काफी महत्वपूर्ण बात होती है| खिलाड़ी चोटिल भी होते हैं लेकिन उनके वर्क लोड को कम करना मैनेजमेंट की ज़िम्मेदारी है| टीम में बदलाव पर रोहित ने कहा कि जेम्स पैटिनसन बाहर हुए हैं और उनकी जगह नाथन कुल्टर नाइल आये हैं|

टॉस जीतकर बात करने आए कोलकाता के नए कप्तान इयोन मॉर्गन ने बताया कि हम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते हैं| पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी नज़र आ रही है| जिसके कारण हम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर एक अच्छा टोटल लगाने चाहते हैं| दिनेश कार्तिक के बारे में मॉर्गन ने बताया कि कप्तानी नही करने का यह निर्णय खुद कार्तिक ने लिया है और मुझे कप्तानी करने को कोच और टीम मैनेजमेंट ने कहा| जाते-जाते मॉर्गन ने टीम में बदलाव के बारे में कहा कि शिवम मावी क्रिस ग्रीन अंदर आये हैं|

टॉस – रोहित शर्मा ने कहा टेल्स और हेड्स आया, कोलकाता ने जीता है टॉस, पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है...

पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करते हुए दीप दास गुप्ता दिखे गुप्ता ने बताया कि इस पिच पर घांस ज़्यादा दिखाई दे रही हैं और कही- कही पर थोड़े से क्रक्स भी नज़र आ रहा हैं| पिच पर तेज़ गेंदबाजों को उछाल भी प्रदान होगा और स्पिनर गेंदबाजों को टर्न भी मिलेगी| मैदान बड़ा है जिसके कारण ज़्यादा छक्के और चौके तो नही दिखाई देगे लेकिन मेरे अनुमान से इस ग्राउंड पर 160 या 170 रन लगने चाहिए| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला होगा सही|

हेलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका हमारे साथ इंडियन टी20 लीग के इस 32वें मुकाबले में जहां रिवर्स फिक्स्चर्स के दौरान एक बार फिर से आमने सामने होंगी मुंबई और कोलकाता| इस सीज़न जब पिछली बार ये दोनों टीमें आमने-सामने ही थी तब मुंबई ने रोहित शर्मा के शानदार 80 रनों की पारी की बदौलत कोलकाता को 49 रनों से करारी शिकस्त दी थी| दिनेश कार्तिक ने अचानक से इस टीम की कप्तानी छोड़ सबको सकते में डाल दिया है और अब इयोन मॉर्गन इस टीम की कमान संभालेंगे| मॉर्गन एंड आर्मी अब उस हार का बदला पूरा करने और पॉइंट्स टेबल में ऊपर की तरफ बढ़ने के इरादे से मुंबई को आड़े हाथ लेना चाहेंगी| फ़िलहाल मुंबई दूसरे और कोलकाता चौथे स्थान पर बनी हुई है| इस जीत की मदद से कोई एक टीम ऊपर की ओर निश्चित ही छलांग लगाएगी| आंद्रे रसेल और इयोन मॉर्गन को जल्द फॉर्म पकड़ना होगा जबकि मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या अबतक कुछ ख़ास नज़ारा नहीं पेश कर पाए हैं| गेंदबाज़ी दोनों ही टीमों की धारदार रही है, अगर कहीं फ़र्क पड़ा है तो कोलकाता का मध्यक्रम फ्लॉप होना जिसे वो जल्द से जल्द दुरुस्त करना चाहेंगे| आज निश्चित ही एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा| बस अबसे कुछ ही देर में रसेल बनाम बुम्राह एक बार फिर से होंगे आमने सामने|

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com