MI vs KKR Cricket Updates, IPL 2026: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहां मुंबई की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. केकेआर की तरफ से जीत के लिए मिले 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रयान रिकलटन का बल्ला खूब चला. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने 43 गेंदों में 188.37 की स्ट्राइक रेट से 81 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 205.26 की स्ट्राइक रेट से 78 रनों का योगदान दिया. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा 14 गेंद में 20 और पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन हार्दिक पंड्या 11 गेंद में नाबाद 18 रन बनाने में कामयाब रहे. (Scorecard)
वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नारायण ने चटकाए एक-एक विकेट
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आज के मुकाबले में कुल तीन गेंदबाजों ने सफलता प्राप्त की. जिसमें वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नारायण का नाम शामिल है. वैभव ने रोहित शर्मा (78), कार्तिक ने सूर्यकुमार यादव (16) और नारायण ने तिलक वर्मा (20) को आउट किया.
220 रन बनाने में कामयाब हुई थी केकेआर
इससे पहले मुंबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए कैप्टन अजिंक्य रहाणे सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 40 गेंद में 67 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद में 51 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा फिन ऐलन 17 गेंद में 37 और रिंकू सिंह 21 गेंद में नाबाद 33 रन बनाने में कामयाब रहे.
शार्दुल ठाकुर ने चटकाए तीन विकेट
मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज शार्दुल ठाकुर रहे. जिन्होंने चार ओवरों के स्पेल में 39 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा हार्दिक पंड्या ने एक विकेट चटकाया.
आज के मुकाबले के लिए इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: 1 रोहित शर्मा, 2 रायन रिकलटन, 3 तिलक वर्मा, 4 हार्दिक पंड्या, 5 शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड, 6 नमन धीर, 7 शार्दुल ठाकुर, 8 मयंक मार्कंडे, 9 ए एम ग़ज़नफ़र, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 ट्रेंट बोल्ड
MI इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव.
कोलकाता नाइट राइडर्स: 1 फ़िन ऐलन, 2 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 3 कैमरन ग्रीन, 4 अंगकृष रघुवंशी, 5 रिंकू सिंह, 6 रमनदीप सिंह, 7 अनुकूल रॉय, 8 सुनील नारायण, 9 वरुण चक्रवर्ती, 10 वैभव अरोड़ा, 11 ब्लेसिंग मुजाराबानी
KKR इम्पैक्ट सब: कार्तिक त्यागी.
Here are the Updates of Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, IPL 2026, Straight from Wankhede Stadium and Mumbai.
MI vs KKR Cricket LIVE Score: रिकलटन और रोहित शर्मा के विस्फोट में उड़ी KKR, मुंबई इंडियंस को पहले मैच में मिली 6 विकेट से जीत
आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहां मुंबई की लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. केकेआर की तरफ से जीत के लिए मिले 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रयान रिकलटन का बल्ला खूब चला. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने 43 गेंदों में 188.37 की स्ट्राइक रेट से 81 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 205.26 की स्ट्राइक रेट से 78 रनों का योगदान दिया.
MI vs KKR Cricket LIVE Score: तिलक वर्मा आउट
तिलक वर्मा आउट हो चुके है. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह 13 गेंदों में 20 रन बनाने में कामयाब रहे. उन्हें नारायण ने मनीष पांडे के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 18.4 ओवरों में 4-215 रन है.
MI vs KKR Cricket LIVE Score: मुंबई इंडियंस जीत से नौ रन दूर
मुंबई इंडियंस की टीम को आखिरी के दो ओवरों में जीत के लिए नौ रनों की दरकार है. कैप्टन हार्दिक पंड्या आठ गेंद में 12, जबकि तिलक वर्मा 12 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs KKR Cricket LIVE Score: मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों में 20 रनों की जरूरत
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पारी के 17 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 17 ओवरों की समाप्ति के बाद 201/3 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी के तीन ओवरों में जीत के लिए 20 रनों की जरूरत है. कैप्टन हार्दिक पंड्या पांच गेंद में 10, जबकि तिलक वर्मा नौ गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.
#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: रोहित का पचासा, झूम उठीं सोनल चौहान
रोहित शर्मा ने तूफानी शतक बनाया, तो बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान खुशी से उछल पड़ीं. आप भी अपने चहेते स्टार को #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग से नाम से संदेश भेजिए. हम अपने मंच पर पब्लिश करेंगे
ROHIT SHARMA 🔥🔥
— Chota Don (@choga_don) March 29, 2026
Sonal Chauhan Chanting ROHIT ROHIT after Rohit Sharma smashes Fifty 🔥
She also put a Story on Instagram, Ritika Bhabhi would be jealous of her today 😂#MIvsKKR pic.twitter.com/puoe0ZOMXo
MI vs KKR Cricket LIVE Score: रयान रिकलटन हुए रन आउट
रयान रिकलटन के रूप में मुंबई इंडियंस की टीम को तीसरा झटका लगा है. पारी का आगाज करते हुए रिकलटन 43 गेंद में 188.37 की स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाकर रन आउट हुए हैं. अनुकूल ने रिकलटन को रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
MI vs KKR Cricket LIVE Score: सूर्यकुमार यादव ने भी छोड़ा साथ, मुंबई को लगा दूसरा झटका, रिकलटन पर टिकी निगाहें
मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है. यादव तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंद में 16 रन बनाकर त्यागी का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच रिंकू सिंह ने पकड़ा. टीम का स्कोर 14.2 ओवरों में 2-179 रन है.
MI vs KKR Cricket LIVE Score: जीत के करीब पहुंची मुंबई
मुंबई इंडियंस की टीम को आखिरी के 42 गेंदों में जीत के लिए 58 रनों की जरूरत है. रयान रिकलटन 38 गेंद में 75 और सूर्यकुमार यादव पांच गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs KKR IPL LIVE: रोहित शर्मा आउट, अनुकूल ने पकड़ा सांस रोक देना वाला कैच, मुंबई को लगा पहला झटका
मुंबई इंडियंस की टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रुप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए वह 38 गेंद में 205.26 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाकर वैभव का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच अनुकूल रॉय ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 11.5 ओवरों में 1-148 रन है.
MI vs KKR IPL LIVE: रोहित शर्मा और रयान रिकलटन ने मुंबई को दिलाई जबरदस्त शुरुआत
रोहित शर्मा और रयान रिकलटन ने लक्ष्य का पिछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई है. रोहित 34 गेंद में 67 और रिकलटन 33 गेंद में 66 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 11 ओवरों में 135/0 रन है.
MI vs KKR IPL LIVE: मुंबई इंडियंस ने 10 ओवरों में ठोके 122 रन
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने बिना किसी नुकसान के 122 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा 32 गेंद में 65, जबकि रयान रिकलटन 29 गेंद में 55 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम को आखिरी के 10 ओवरों में जीत के लिए 99 रनों की जरूरत है.
IPL 2026 LIVE: रोहित के बाद रिकलटन ने भी जड़ा अर्धशतक, सरपट लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है मुंबई
रोहित शर्मा के बाद विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए रयान रिकलटन ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है. रिकलटन ने 24 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की है. मौजूदा समय में रोहित 30 गेंद में 60, जबकि रिकलटन 25 गेंद में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर नौ ओवरों में 112/0 रन है.
IPL 2026 LIVE: मुंबई इंडियंस के 100 रन हुए पूरे
मुंबई इंडियंस की टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने शुरुआती 100 रन पूरे कर लिए हैं. टीम ने इस आंकड़े को 8.1 ओवरों में हासिल किया है. रोहित शर्मा 28 गेंद में 58 और रयान रिकलटन 21 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IPL 2026 LIVE: रोहित ने 23 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पहले पॉवरप्ले में ही मुंबई ने लूट लिया महफिल
221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले पॉवरप्ले में 80/0 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा 23 गेंद में 51, जबकि रायन रिकलटन 13 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे है. रोहित ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है.
IPL 2026 LIVE: मुंबई इंडियंस ने 5 ओवरों में ठोके 64 रन
केकेआर की तरफ से जीत के लिए मिले 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति पर 64 रन बना लिए हैं. रायन रिकलटन 13 गेंद में 28 और रोहित शर्मा 17 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs KKR IPL LIVE: मुजरबानी की पिटाई जारी है
3.6: मुजरबानी को समझ में आ गा होगा कि क्रिकेट की दुनिया कितनी क्रूर है...पहला मैच खेल रहे हैं..पहले ओवर में धुलाई..और फिर दूसरे ओवर में 2 छक्के खाते हुए 15 रन लुटा बैठे......
MI vs KKR LIVE Score: वैभव का स्वागत छक्के से
2.1: छोटी गेंद ...काफी जगह दे दी रोहित को..और मिडविकेट और मिडऑन के ऊपर से टांग दिया रोहित ने...सुपर सिक्स !
IPL 2026 LIVE Score: खराब ओवर
1.6: जिंबाब्वे के मुजरबानी को बहुत ही उम्मीदों के साथ लगाया गया था, लेकिन 2 चौके खा गए.. ओवर में दिए 9 रन...
मुंबई: (1.6 ओवर): 15/0
MI vs KKR LIVE Score, IPL 2026: मुंबई की पारी शुरू
मुंबई ने शुरू किया 221 रनों का पीछा, रोहित और रिकल्टन क्रीज पर
IPL 2026 LIVE Score: बुमराह को नहीं मिली कोई सफलता
जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस की तरफ से आज के मुकाबले में कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच उन्होंने कुल 35 रन खर्च किए. मगर उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी.
IPL 2026 LIVE Score: रहाणे और रघुवंशी का अर्धशतक, KKR ने मुंबई को जीत के लिए दिया 221 रन का लक्ष्य
मुंबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए निर्धारित ओवरों में 221 रन बनाने होंगे. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए कैप्टन अजिंक्य रहाणे सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 40 गेंद में 67 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद में 51 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा फ़िन ऐलन 17 गेंद में 37 और रिंकू सिंह 21 गेंद में नाबाद 33 रन का योगदान देने में कामयाब रहे. मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा हार्दिक पंड्या ने एक विकेट चटकाया.
IPL 2026 LIVE Score: अंगकृष रघुवंशी आउट
अर्धशतक जड़ने के बाद अंगकृष रघुवंशी (51) पवेलियन लौट चुके हैं. रघुवंशी को कैप्टन हार्दिक पंड्या ने तिलक के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 18.3 ओवरो में 4-205 रन है.
IPL 2026 LIVE Score: अंगकृष रघुवंशी ने जड़ा अर्धशतक
अंगकृष रघुवंशी ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 28 गेंद में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IPL 2026 LIVE Score: 2 ओवरों का बचा है खेल
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी पारी के केवल दो ओवर शेष रह गए हैं. टीम का स्कोर 18 ओवरों में 199/3 रन है. क्रीज पर अंगकृष रघुवंशी (47) और रिंकू सिंह (24) मौजूद हैं.
IPL 2026 LIVE Score: अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह पर टिकी सबकी निगाहें
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी पारी के 16 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 16 ओवरों में 177/3 रन बनाए हैं. अंगकृष रघुवंशी 20 गेंद में 32, जबकि रिंकू सिंह नौ गेंद में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IPL 2026 LIVE Score: रिंकू सिंह की मैदान में हुई एंट्री
नए बल्लेबाज के तौर पर रिंकू सिंह मैदान में आए हैं. टीम का स्कोर 15 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 167 रन है.
IPL 2026 LIVE Score: अजिंक्य रहाणे के धैर्य ने दिया जवाब, KKR को लगा तीसरा झटका
आखिरकार अजिंक्य रहाणे के धैर्य ने जवाब दे दिया है. वह 67 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए हैं. टीम का स्कोर 13.3 ओवरों में 150/3 रन है. केकेआर के कप्तान को शार्दुल ने अपनी जाल में फंसाया है.
IPL 2026 LIVE Score: रहाणे और रघुवंशी ने संभाला मोर्चा, केकेआर 150 के करीब पहुंची
मुंबई इंडियंस की तरफ से पारी का 13वां ओवर ट्रेंट बोल्ट में डाला. बोल्ट के इस ओवर में केकेआर के बल्लेबाज कुल आठ रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 13 ओवरों में 144/2 रन है. कैप्टन अजिंक्य रहाणे 39 गेंद में 67 और अंगकृष रघुवंशी 12 गेंद में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IPL 2026 LIVE Score: रहाणे का कमाल जारी, केकेआर ने 12 ओवरों में बनाए 136 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी पारी के 12 ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम ने 12 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए हैं. कैप्टन अजिंक्य रहाणे 37 गेंद में 66 और अंगकृष रघुवंशी आठ गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं.
IPL 2026 LIVE Score: रहाणे का अर्धशतक, केकेआर ने 10 ओवरों में बनाए 120/2 रन
अजिंक्य रहाणे ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 34वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 29 गेंद में 53 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. टीम का स्कोर 10 ओवरों में 120/2 रन है.
IPL 2026 LIVE Score: कैमरून ग्रीन आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को दूसरा झटका कैमरून ग्रीन (18) के रूप में लगा है. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह शार्दुल के दूसरे शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच रदरफोर्ड ने पकड़ा. टीम का स्कोर 8.5 ओवरों में 2-109 रन है.
IPL 2026 LIVE Score: केकेआर के 100 रन हुए पूरे
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने शुरुआती 100 रन पूरे कर लिए हैं. टीम को इस आंकड़े तक पहुंचने में 7.5 ओवरों का सामना करना पड़ा है. अजिंक्य रहाणे 48 और कैमरून ग्रीन 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IPL 2026 LIVE Score: KKR ने पहले पॉवरप्ले में बनाए 78/1 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स की पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए हैं. कैप्टन अजिंक्य रहाणे (36) और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी फिन ऐलन (37) हैं.
IPL 2026 LIVE Score: KKR को लगा पहला झटका, शार्दुल के शिकार बने फिन ऐलन
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पहला झटका फिन ऐलन के रूप में लगा है. ऐलन पारी का आगाज करते हुए शार्दुल ठाकुर के शिकार बने हैं. आउट होने से पूर्व ऐलन ने कुल 17 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 37 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 5.2 ओवरों में 69 रन है.
IPL 2026 LIVE Score: KKR ने 5 ओवरों में बनाए 68/0 रन
मुंबई इंडियंस की तरफ से पारी का पांचवां ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला. बुमराह के इस ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने 11 रन बटोरे. टीम का स्कोर पांच ओवरों की समाप्ति के बाद 68/0 रन है. अजिंक्य रहाणे 14 गेंद में 27, जबकि फिन ऐलन 16 गेंद में 37 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IPL 2026 LIVE Score: हार्दिक पंड्या के 1 ओवर में KKR के बल्लेबाजों ने बटोरे 26 रन
मुंबई इंडियंस की तरफ से पारी का चौथा ओवर कैप्टन हार्दिक पंड्या ने डाला. इस ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाजों ने कुल 26 रन बटोरे. टीम का स्कोर चार ओवरों की समाप्ति के 57/0 रन है.
IPL 2026 LIVE Score: एलन का विस्फोट शुरू
एलन ने गियर बदल दिया है. तीन ओवरों की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 31 रन है. कैप्टन अजिंक्य रहाणे सात गेंद में नौ, जबकि फिन एलन 11 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IPL 2026 LIVE Score: केकेआर ने दो ओवरों में ठोके 14 रन
केकेआर की बल्लेबाजी पारी के दो ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम ने दो ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 14 रन बनाए हैं.
IPL 2026 LIVE Score: रहाणे और एलन कर रहे हैं केकेआर की पारी का आगाज
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से पारी का आगाज कैप्टन अजिंक्य रहाणे और कीवी सलामी बल्लेबाज फिन एलन कर रहे हैं. विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट डाल रहे हैं.
IPL 2026 LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: 1 फ़िन ऐलन, 2 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 3 कैमरन ग्रीन, 4 अंगकृष रघुवंशी, 5 रिंकू सिंह, 6 रमनदीप सिंह, 7 अनुकूल रॉय, 8 सुनील नारायण, 9 वरुण चक्रवर्ती, 10 वैभव अरोड़ा, 11 ब्लेसिंग मुजाराबानी
KKR इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया
IPL 2026 LIVE Score: आज के मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: 1 रोहित शर्मा, 2 रायन रिकलटन, 3 तिलक वर्मा, 4 हार्दिक पंड्या, 5 शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड, 6 नमन धीर, 7 शार्दुल ठाकुर, 8 मयंक मार्कंडे, 9 ए एम ग़ज़नफ़र, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 ट्रेंट बोल्ड
MI इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिन्ज़, अश्विनी कुमार, राज बावा
IPL 2026 LIVE Score: 'कैमरन ग्रीन, फिन ऐलन, सुनील नारायण और...', टॉस के बाद रहाणे का बयान
रहाणे ने टॉस के बाद कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना ही चाहते थे. मैच के लिए खिलाड़ियों की तैयारी अच्छी है. केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि वह अतीत की बात है और उनकी टीम वर्तमान में रहना चाहती है. प्लेइंग 11 में कैमरन ग्रीन, फिन ऐलन, सुनील नारायण और ब्लेसिंग मुजाराबानी को विदेशी खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है. आज के मुकाबले में टीम पांच बल्लेबाजों और छह गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर रही है.
IPL 2026 LIVE Score: 'टीम में छह गेंदबाज और पांच बल्लेबाज हैं', टॉस के बाद हार्दिक पंड्या का बयान
टॉस के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा कि विकेट अच्छी नजर आ रही है. मैच के लिए उनकी टीम ने अच्छी तैयारी की है. सीजन का आगाज करने के लिए वह उत्सुक हैं. उनकी टीम में कप्तानों की कोई कमी नहीं है. जसप्रीत बुमराह आज के मुकाबले में खेल रहे हैं. आज के मुकाबले के लिए उनकी टीम में छह गेंदबाज और पांच बल्लेबाज हैं.
IPL 2026 LIVE Score: MI ने जीता टॉस, कैप्टन पंड्या ने KKR को दिया पहले बल्लेबाजी करने का न्योता
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर विपक्षी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है.
IPL 2026 LIVE Score: गजनफर और रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस की तरफ से करेंगे डेब्यू
स्पिनर अल्लाह गजनफर और ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कैप मिल गया है. वे आज रात केकेआर के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं.
IPL 2026 LIVE Score: केकेआर को फिन एलन से है काफी उम्मीदें
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को कीवी ओपनर फिन एलन से विस्फोटक पारी की उम्मीद है. मौजूदा समय में वह जबरदस्त लय में भी नजर आ रहे हैं. हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में उनका रौद्र रूप भी देखने को मिला है.
IPL 2026 LIVE Score: MI की कमान पंड्या के हाथों में तो KKR की अगुवाई रहाणे कर रहे हैं
आईपीएल के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं.
IPL 2026 LIVE Score: आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी और दक्ष कामरा.
IPL 2026 LIVE Score: आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत.
IPL 2026 LIVE Score: MI vs KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबतक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान एमआई को केकेआर के खिलाफ 24 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 11 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. वहीं केकेआर को एमआई के खिलाफ केवल 11 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 24 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है.