विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2020

CSK vs RR: धोनी ने IPL में रच दिया इतिहास, ऐसा कमाल करने वाले इकलौते क्रिकेटर बने

IPL 2020: CSK vs RR: आईपीएल 2020 के 37वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स ( Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals) की टीम आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है

CSK vs RR: धोनी ने IPL में रच दिया इतिहास, ऐसा कमाल करने वाले इकलौते क्रिकेटर बने
CSK vs RR: धोनी ने IPL में रच दिया इतिहास, ऐसा कमाल करने वाले इकलौते क्रिकेटर बने
  • आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने धोनी
  • आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी रोहित शर्मा
  • आईपीएल के 37वें मैच में सीएसके ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

IPL 2020: CSK vs RR: आईपीएल 2020 के 37वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स ( Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals) की टीम आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है. प्लेऑफ की रेस में रहना है तो राजस्थान और सीएसके को यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा. राजस्थान के खिलाफ सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. चेन्नई के कप्तान धोनी (Dhoni) जैसे ही मैदान पर टॉस करने उतरे वैसे ही एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे. धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के इतिहास (IPL History) में 200 मैच खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं. वहीं टी-20 में धोनी के नाम 327 मैच हो गए हैं. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी धोनी हैं. धोनी ने सीएसके की ओर से अबतक 194 मैच खेले हैं.

T20 क्रिकेट में SHOAIB MALIK ने अब बनाया नया रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को इस मामले में पछाड़ा

बता दें आईपीएल में धोनी के बाद सबसे ज्यादा मैच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने खेले हैं. रोहित के नाम अबतक आईपीएल में 197 मैच खेलने का रिकॉर्ड है. तीसरे नंबर पर सुरेश रैना (Suresh Raina) हैं, रैना ने 193 मैच आईपीएल में खेले हैं. आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अबतक आईपीएल में 186 मैच खेल चुके हैं. इस लिस्ट में रॉबिन उथप्पा का भी नाम है. उथप्पा ने अबतक आईपीएल में कुल 184 मैच खेले हैं.

CSK vs RR, IPL 2020 Score Live Updates: चेन्नई ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों की बात की जाए तो एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं. AB de Villiers ने अबतक आईपीएल में कुल 163 मैच खेल लिए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर पोलार्ड हैं जिन्होंने आईपीएल में अबतक 157 मैच खेले हैं. 

आईपीएल 2020 (IPL 2020)  में धोनी बल्ले से नाकाम साबित हो रहे हैं, जिसके कारण सीएसेक की टीम का परफॉर्मेंस इस सीजन में अच्छा नहीं रहा है. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Chennai Super Kings, Rajasthan Royals, Chennai Super Kings Vs Rajasthan Royals 10/19/2020 Ckrr10192020197724, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com