विज्ञापन

'मैं बेस्ट फील्डर हूं', KKR के खिलाफ कहर बरपाती गेंदबाजी के बाद मोहम्मद सिराज का हैरान कर देने वाला बयान

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी के बाद मोहम्मद सिराज ने फील्डिंग पर जवाब देते हुए कहा आज बहुत अच्छे कैच पकड़े, हमेशा की तरह! मैं बेस्ट फील्डर हूं, आप जानते हैं.

'मैं बेस्ट फील्डर हूं', KKR के खिलाफ कहर बरपाती गेंदबाजी के बाद मोहम्मद सिराज का हैरान कर देने वाला बयान
Mohammed Siraj

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने लय पकड़ ली है. आईपीएल के 19वें सीजन में अपनी पुरानी लय के लिए भटक रहे सिराज का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कहर देखने को मिला है. टीम के लिए उन्होंने कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 5.75 की इकॉनमी से महज 23 रन खर्च करते हुए दो निकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार विपक्षी टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे समेत सुनील नारायण बने. इन दोनों ही बल्लेबाजों को सिराज ने बिना खाता खोले आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

सिराज का बड़ा बयान 

मैच की पहली पारी यानी कि केकेआर की बल्लेबाजी के बाद सिराज ने अपने प्रदर्शन पर खास बातचीत की. उनसे जब आज के मुकाबले में फील्डिंग के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'हां, आज बहुत अच्छे कैच पकड़े, हमेशा की तरह! मैं बेस्ट फील्डर हूं, आप जानते हैं.' हालांकि, यह बात भारतीय स्टार ने हंसते हुए कहा. आज के मुकाबले में उनकी फील्डिंग सराहनीय रही.

सिराज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मेरा मकसद फील्ड में जितना हो सके योगदान देना होता है. तो वह अच्छा रहा, दो कैच.' 

टीम के मौजूदा माहौल पर उन्होंने कहा, 'वह वैसा ही रहता है. कोई बदलाव नहीं होता है. उतार-चढ़ाव खेल का हिस्सा हैं, लेकिन एक टीम के तौर पर हम हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहते हैं. सभी से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है. यह बहुत जरूरी है. क्योंकि काफी लंबा टूर्नामेंट है. हाई-प्रेशर गेम्स में इमोशन्स बहुत तेज होते हैं, तो एक-दूसरे को बैक करना और पॉजिटिविटी बनाए रखना हर खिलाड़ी के लिए बहुत जरूरी है.'

पिच पर सिराज का बयान 

पिच के बारे में बातचीत करते हुए सिराज ने कहा, 'बहुत अच्छी विकेट थी. नई गेंद के साथ हमारा मुख्य काम था कि जितना हो सके सही एरिया में गेंदबाजी करें. वहां से गेंद सीम हो रही थी. हमारा प्लान बिल्कुल साफ था. अगर कुछ चौके-छक्के पड़ भी जाएं तो ठीक है, जब तक हम अपने एरिया पर टिके रहे. यह हमारे लिए बहुत अच्छी विकेट थी.'

यह भी पढ़ें- VIDEO: आखिर रंग में लौटा KKR का 23.20 करोड़ी ऑलराउंडर, खूब बरसाए छक्के-चौके, जमा दिया रंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com