विज्ञापन

VIDEO: आखिर रंग में लौटा KKR का 23.20 करोड़ी ऑलराउंडर, खूब बरसाए छक्के-चौके, जमा दिया रंग

कोलकाता नाइट राइडर्स का 23.20 करोड़ी ऑलराउंडर रंग में लौट आया है. जारी सीजन में लगातार रनों के लिए जुझ रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का बल्ला गुजरात टाइटंस के खिलाफ जमकर चला है.

VIDEO: आखिर रंग में लौटा KKR का 23.20 करोड़ी ऑलराउंडर, खूब बरसाए छक्के-चौके, जमा दिया रंग
Cameron Green

आखिरकार पिछली विफलताओं को पीछे छोड़ते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स का 23.20 करोड़ी ऑलराउंडर रंग में लौट आया है. जारी सीजन में लगातार रनों के लिए जुझ रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) का बल्ला गुजरात टाइटंस के खिलाफ जमकर चला है. अन्य बल्लेबाज आज के मुकाबले में जहां जीटी के खिलाफ एक-एक रनों के लिए जूझ रहे थे. वहीं ग्रीन ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 143.63 की स्ट्राइक रेट से 79 रनों की बेहतरीन अर्धतकीय पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को सात चौके और चार बेहतरीन छक्के देखने को मिले. 

इस अर्धशतकीय पारी से पहले रनों के लिए जूझ रहे थे ग्रीन 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली गई इस अर्धशतकीय पारी से पहले कैमरन ग्रीन जारी टूर्नामेंट में रनों के लिए लगातार जूझ रहे थे. जिसकी वजह से उनकी आलोचना भी रही थी. उनके खराब प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में वह एमआई के खिलाफ 18 रन बनाकर ही आउट हो गए थे. 

क्रिकेट प्रेमियों को लगा कि अगले मुकाबले में वह जबरदस्त तरीके से वापसी करेंगे. मगर दूसरे मुकाबले में उनका और बुरा हाल रहा. एसआरएच के खिलाफ वह केवल दो रन ही बना पाए. तीसरा मुकाबला पंजाब के साथ था. जहां वह चार रन बनाकर आउट हुए. 

चौथे मुकाबले में उनका बल्ला थोड़ा लय में जरूर नजर आया. वह एलएसजी के खिलाफ नाबाद 32 रन बनाने में कामयाब रहे. मगर अगले यानी की पांचवें मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए. जिसके बाद उनके ऊपर प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था. मगर जीटी के खिलाफ खेली गई इस पारी से उन्हें जरूर थोड़ी राहत जरूर दी होगी.

आईपीएल 2026 में कैमरन ग्रीन का अबतक प्रदर्शन 

18 रन - मुंबई इंडियंस
दो रन - सनराइजर्स हैदराबाद
चार रन- पंजाब किंग्स 
नाबाद 32 रन - लखनऊ सुपर जायंट्स
शून्य रन - चेन्नई सुपर किंग्स
79 रन - गुजरात टाइटंस

अबतक कुल 135 रन बना पाए हैं ग्रीन 

ग्रीन ने छह मुकाबलों के बाद छह पारियों में कुल 135 रन बनाए हैं. वहीं दो पारियों में गेंदबाजी करते हुए एक विकेट सफलता प्राप्त की है.

यह भी पढ़ें- GT vs KKR: बिना खाता खोले भी खास क्यों बन गए अजिंक्य रहाणे? गजब की उपलब्धि हासिल की


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com