विज्ञापन

IND vs SL: सात पारियों में कोई अर्धशतक नहीं, एक पारी ने पलट दी बाजी, सरफराज खान के लिए अब मौका मुश्किल!

IND vs SL 1st Test Day 3: टीम इंडिया के लिए पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 में जगह बनाने वाले ध्रुव जुरेल के बल्ले से पिछले 7 पारियों में कोई अर्धशतक नहीं लगाया था लेकिन अब उन्होंने इस बाधा को पार कर लिया है.

IND vs SL: सात पारियों में कोई अर्धशतक नहीं, एक पारी ने पलट दी बाजी, सरफराज खान के लिए अब मौका मुश्किल!
IND vs SL 1st Test Day 3:

IND vs SL 1st Test Day 3: शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने दूसरे दिन का खेल 9 विकेट पर 460 रन बाकर खत्म किया. 288 पर 2 विकेट से आगे खेलते हुए भारत ने ऋषभ पंत (39) और केएल राहुल (82) के विकेट गंवाए, जिसके बाद देवदत्त पडिक्कल शानदार 167 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ध्रुव जुरेल ने शानदार 51 रन बनाए, जबकि मानव सुथार ने 24 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका ने आखिरी सेशन में जबरदस्त वापसी की. प्रभात जयसूर्या 4/109 के साथ सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, और उन्हें डेब्यू करने वाले केशरा नुवान्था (3/175) का साथ मिला.

श्रीलंका ने जुरेल, सुथार और मोहम्मद सिराज समेत कई विकेट आखिर में लिए, लेकिन भारत ने फिर भी एक मजबूत स्कोर खड़ा किया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद हैं.

कैफ ने की जुरेल की तारीफ

कैफ ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा, 'जुरेल का स्ट्राइक रेट 75 है और देवदत्त पडिक्कल का 72. जब विकेट गिर रहे थे, तब उन्हें तेजी से खेलना पड़ा. उन्होंने आकर अपने शॉट्स खेले. उन्होंने पैरों का इस्तेमाल करके स्पिन के खिलाफ दबदबा बनाया. जुरेल दबाव में थे. पिछली सात पारियों में उन्होंने कोई फिफ्टी नहीं लगाई थी. सरफराज खान बाहर बैठे हैं. वह दबाव में बैटिंग करने आए, लेकिन उन्होंने दबाव को दबदबे में बदल दिया, और इसीलिए उनकी तारीफ हो रही है."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: © AFP

इससे पहले दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ध्रुव जुरेल ने कहा कि वह भारत के 450 से ज़्यादा के स्कोर से खुश हैं और इसे गाले की पिच पर एक मज़बूत स्कोर मानते हैं. उन्होंने कहा कि अब भारत को लगातार सही जगहों पर गेंदबाज़ी करने और यह देखने की ज़रूरत है कि मैच कैसे आगे बढ़ता है.

उन्होंने कहा, "मैं इस स्कोर से बहुत खुश हूँ. इस विकेट पर 450 के आसपास का स्कोर अच्छा है. बस अब हमें सही जगहों पर गेंदबाज़ी करने की ज़रूरत है. देखते हैं आगे क्या होता है." जुरेल ने देवदत्त पडिक्कल की तारीफ़ करते हुए कहा कि इंडिया A के साथ उनकी सफलता को देखते हुए, उनके शानदार प्रदर्शन से कोई हैरानी नहीं हुई. एक साथी क्रिकेटर के तौर पर उन्हें भारतीय टीम के लिए पडिक्कल का अच्छा प्रदर्शन देखकर खुशी हुई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, India Vs Sri Lanka 2026/27, India, Dhruv Chand Jurel, Sarfaraz Naushad Khan, Mohammad Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com