विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2019

IPL भुगतान मामले में तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टॉर्क ने बीमा कंपनी पर केस ठोका

IPL भुगतान मामले में तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टॉर्क ने बीमा कंपनी पर केस ठोका
Mitchell Starc को KKR ने 18 लाख डॉलर (9.4 करोड़ रुपये) की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था
  • सिडनी मॉर्निंग हेराल्‍ड की रिपोर्ट में खुलासा
  • स्‍टॉर्क का केकेआर के साथ था खेलने का करार
  • IPL में न खेल पाने की स्थिति में मिलनी थी राशि
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न:

ऑस्ट्रेलिया के दिग्‍गज तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टॉर्क (Mitchell Starc)ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के लिए एक भी मैच नहीं खेलने में विफल रहने के बाद 1.53 मिलियन यूएस डॉलर (15.30 लाख डॉलर) पाने के लिए बीमा कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह खुलासा ऑस्‍ट्रेलियाई अखबार, सिडनी मॉर्निग हेराल्ड की रिपोर्ट में किया गया है. गौरतलब है कि  स्‍टॉर्क को पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चोट लग गई थी. अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, स्‍टॉर्क ने पिछले सप्ताह ही विक्टोरियन काउंटी कोर्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलने के लिए हुए करार को लेकर अपने बीमाकर्ता के खिलाफ मुकदमा दायर किया है.

MI के प्‍लेयर ने देखे बिना ही 'बुल्‍स आई' पर साधा निशाना, हैरान लोगों ने पूछा-क्‍या वाकई?

स्‍टॉर्क (Mitchell Starc) लंदन के लॉयड सिंडिकेट पर मुकदमा कर रहे हैं. यह एक बीमा सेवाएं देने वाली कंपनी है जो पारंपरिक बीमाकर्ताओं द्वारा दिए जाने वाले कवरेज के उलट, अद्वितीय परिस्थितियों में कवरेज प्रदान करती है. स्‍टॉर्क ने इस पॉलिसी के लिए 97200 डॉलर का प्रीमियम भी भरा था, जो 27 फरवरी से 31 मार्च 2018 के बीच की अवधि को कवर करने वाली थी. इस समय टूर्नामेंट समाप्त हो गया था. याचिका के मुताबिक, बीमाकर्ता द्वारा उनकी पूरी मेडिकल जांच की गई थी और करार में पुरानी चोटों को लेकर कई निषेध थे.

गौरतलब है कि स्‍टॉर्क को केकेआर ने लगभग 18 लाख डॉलर (9.4 करोड़ रुपये) की बोली लगाकर टीम के साथ जोड़ा था. अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक स्‍टॉर्क (Mitchell Starc) ने इसके बाद एक बीमा लिया जिसमें उनके आईपीएल नहीं खेल पाने की स्थिति में 15.3 लाख डॉलर मिलने का प्रावधान था. स्टार्क ने इस बीमा के लिए 97,920 डालर की रकम दी थी. (इनपुट: एजेंसी)

वीडियो: गावस्‍कर बोले, निडर बॉलर हैं कुलदीप और चहल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com