विज्ञापन

MI vs SRH: 'दुर्भाग्य' बना मुंबई इंडियंस की पावर, कर दिया बड़ा धमाका, हैदराबाद के खिलाफ भाग्य भी बदलेगा?

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: मुंबई इंडियंस को 19 साल के करियर में पहली बार हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले वानखेड़े में लगातार तीन हार मिलीं, 'दुर्भाग्य' का असर देखने को मिला. अब सवाल है यह जीत भी दिलाएगा

MI vs SRH:  'दुर्भाग्य' बना मुंबई इंडियंस की पावर, कर दिया बड़ा धमाका, हैदराबाद के खिलाफ भाग्य भी बदलेगा?
Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: रिकल्टन ने तूफानी शतक बनाया
source: X

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस के हाल ने उसके समर्थकों को शर्मिंदा किया हुआ है. हैदराबाद के खिलाफ मैच पहले मुंबई खेले 7 में से 2 जीत, 5 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर थी. अब जब यहां से मुकाबला सम्मान और मेगा इवेंट में अस्तित्व पर आ गया है, तो प्रबंधन ने हैदराबाद के खिलाफ (MI vs SRH) के खिलाफ 'दुर्भाग्य' से लिया गया फैसला काम कर गया. दरअसल फॉर्म में चल रहे ओपनर क्विंटन डि कॉक चोट के कारण बाहर हुए, इंडियंस ने तूफानी रियान रिकल्टन के साथ पारी शुरू करने के लिए विल जैक्स (Will Jacks) को चुना. लेकिन यह फैसला उसके लिए बड़ा कमाल बनकर आया. 

धुआंधार शुरुआत, कर दिया काम !

टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनने के बाद मुंबई की नई ओपनिंग जोड़ी ने हैदराबाद के बॉलरों की सुतली खोल  दी. एक तरफ से रियान रिकल्टन ने बुरी तरह बैंड बजाने की अगुवाई की, तो दूसरी ओर डिकॉक की जगह आए विल जैक्स (46 रन, 22 गेंद, 5 चौके, 3 छक्के) ने भी अनुभवी साथी के सुर में सुर मिलाया. नतीजा यह हुआ कि इंडियंस की नई ओपनिंग जोड़ी ने वह कारनामा कर डाला, जो वह क्विंटन डिकॉक के रहते भी नहीं कर सके. अब सवाल यह है कि जो विल जैक्स और रिकल्टन ने धमाका किया, क्या वह हैदराबाद के खिलाफ मुंबई को पटरी पर  लाते हुए उसे जीत भी दिलाएगा?

कारनामा बड़ा है, बदलेगा हालात?

क्विंवटन डिकॉक के चोटिल होने से ओपनिंग जोड़ी बदली, तो मुंबई इंडियंस ने इस सीजन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ पावर-प्ले स्कोर (शुरुआती 6 ओवरों में सबसे ज्यादा रन) बना डाला. साथ ही, यह इन्हीं ओवरों में हैदराबाद के खिलाफ उसका दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा. इससे पहले मुंबई ने 2021 में पावर-प्ले में हैदराबाद के खिलाफ 1 विकेट पर 83 रन बनाए थे. कुल मिलाकर इस पार शुरुआती 6 ओवरों में ओपनरों ने पावरफुल प्रदर्शन किया. अब यह देखना होगा कि यह मैच के परिणाम पर कितना असर डालता है और क्या यह मैच में भी उसके लिए लकी साबित होगा?
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com