इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में सनराइजर्स हैदराबाद को अगर प्वाइंट्स टेबल में नंबर-4 बनने में आठ मैच लग गए, तो शायद सबसे बड़ी वजह रही उसकी अभिषेक शर्मा (Travis Head) और ट्रेविस हेड (Travis Head) की सुनामी ओपनिंग जोड़ी का रंग में आने के लिए खासा समय लेना. और बुधवार को मुंबई इंडियंस (MI vs SRH) के घर में उसके खिलाफ इन दोनों ने मिलकर आईपीएल के मेगा रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अभिषेक और हेड ने सनराइजर्स को जीत के लिए सुनामी शुरुआत और बहुत ही ठोस आधार देते हुए सिर्फ 8.4 ओवरों में 129 रन जोड़ डाले. और इसी के साथ ही इन दोनों ने आईपीएल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
पिछले सीजन में भी सुनामी बल्लेबाजी करने वाले हेड और अभिषेक के बीच यह कुल मिलाकर छठी ओपनिंग साझेदारी रही. इसी के साथ ही इन दोनों ने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इन दोनों ने भी पहले मिलकर इतनी ही बार शतकीय साझेदारी निभाई थी. और अभिषेक-हेड से इसी सीजन में यह रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा सकती है
ओपनिंग साझेदारी की बड़े कारनामा
साझेदारी नंबर जोड़ीदार
6 अभिषेक-हेड
6 वॉर्नर-धवन
5 वॉर्नर-बैर्यस्टो
5 फैफ डु प्लेसी-कोहली
5 गिल-सुदर्शन
हैदराबाद को मिला था 245 का टारगेट
मैच की बात करें, तो रियान रिकल्टन के तूफानी शतक की मदद से मुंबई इंडियंस (एमआई) ने बुधवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को जीत के लिए 244 रन का विशाल टारगेट दिया. वानखेड़े स्टेडियम में एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. विल जैक्स और रयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने 43 गेंदों में 93 रन की साझेदारी की. जैक्स 22 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद रिकल्टन ने मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ दूसरे विकेट के लिए 8 गेंदों में 17 रन जुटाए. सूर्या 5 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी में 1 चौका शामिल रहा. मुंबई इंडियंस ने 8.3 ओवरों में 110 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद रिकल्टन ने नमन धीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी. नमन 17 गेंदों में 3 चौकों के साथ 22 रन बनाकर आउट हुए.
यहां से रिकल्टन ने हार्दिक पांड्या के साथ 27 गेंदों में 56 रन जोड़कर टीम का दोहरा शतक पूरा कराया. कप्तान पांड्या 15 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 31 रन बनाकर आउट हुए. रयान रिकल्टन 55 गेंदों में 10 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 123 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस पारी की मदद से एमआई ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए. विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नितीश रेड्डी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं