शुरुआती दो मैचो में हार का मुंह देखने वाली मुंबई इंडियंस ने सोमवार को 8 विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में अपनी पहली जीत का स्वाद चख लिया. इंडियंस ने केकेआर (KKR) पर जबर्दस्त वार करते हुए उसे 8 विकेट से धो दिया. निश्चित तौर पर यह जीत कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के लिए बड़ी राहत लेकर आई. मैच के बाद पंड्या ने कहा, 'यह जीत खास तौर पर घरेलू मैदान पर बहुत ही संतोष प्रदान करने वाली. हमने बतौर टीम बहुत अच्छा काम किया. हर खिलाड़ी ने योगदान दिया. इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती.'
कप्तान बोले, 'किसी भी एक खिलाड़ी को इधर से उधर करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हमारी टीम में हर खिलाड़ी को अच्छा समर्थन मिला हुआ है'. हार्दिक ने कहा, 'वानखेड़े की इस पिच पर थोड़ी उछाल थी और हमने सोचा कि अश्विन को खिलाया जा सकता है. और वह यहां ऐसी बॉलिंग कर सकता है, जैसी उसने की'. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'सबसे पहले तो यह हमारे टैलेंट स्काउट्स (युवा टैलेंट खोजने वाला विभाग) की वजह से हुआ है. इसके सदस्य सभी जगह जा-जाकर इन युवा खिलाड़ियों को देखते हैं.'
अश्विनी के बारे में पंड्या ने कहा, 'हमने प्रैक्टिस मैच खेला था. और हमें लगा कि इस पेसर के पास लेट स्विंग है. उसका एक्शन अलग है. साथ ही, अश्विनी का लेफ्टी होना एक प्लस है. जिस तरह उसने रसेल का विकेट चटकाया, वह बहुत ही अहम विकेट था.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं