विज्ञापन

Video: हार्दिक की एक न चली, बीच मैच में आए रोहित शर्मा और पलट दी बाजी, 'हिट मैन' की प्लानिंग से ऐसे जीता मुंबई

Rohit Sharma's Strategy Viral: मुंबई ने तिलक की 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 विकेट पर 199 रन बनाए थे और जीटी को 100 रन पर समेटकर 99 रन से जीत हासिल की। तिलक प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

Video: हार्दिक की एक न चली, बीच मैच में आए रोहित शर्मा और पलट दी बाजी, 'हिट मैन' की प्लानिंग से ऐसे जीता मुंबई
MI vs GT, IPL 2026 Rohit Sharma's Strategy Work:

MI vs GT, IPL 2026 Rohit Sharma's Strategy Worked for Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया. मुंबई की जीत में तिलक वर्मा हीरो बने और 45 गेंद पर 101 रन की नाबद पारी खेली, तिलक वर्मा की पारी के दम पर मुंबई की टीम यह मैच जीतने में सफल रही. मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए जिसके बाद गुजरात की टीम 15.5 ओवर में 100 रन ही बना सकी, गुजरात को 100 रन पर आउट करने में अश्वनी कुमार ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया और 4 विकेट लिए.

हार्दिक पंड्या कप्तान लेकिन असली धुरंधर रोहित शर्मा

भले ही मुंबई की जीत में अश्वनी कुमार और तिलक वर्मा हीरो बने लेकिन गुजरात की पारी के दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की प्लानिंग ने भी मुंबई की जीत में अहम किरदार निभाया. बता दें कि चोट की वजह से रोहित इस मैच का हिस्सा नहीं थे लेकिन मैच के दौरान हिट मैन ने जो प्लानिंग की उसने मैच को बदलने का काम किया. 

रोहित शर्मा की प्लानिंग से बदल रहा मुंबई इंडियंस की किस्मत

दरअसल, गुजरात की पारी के दौरा  ब्रेक के दौरान रोहित शर्मा मैदान पर आए और टीम के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव को टिप्स देते नजर आए. सोशल मीडिया पर रोहित और सूर्या के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, फैन्स इस वीडियो को देखकर रोहित की भरपूर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि मुंबई इंडियंस की टीम ने जिस तरह से आईपीएल में वापसी की है उसके पीछे रोहित शर्मा की रणनीति है. भले ही कप्तान हार्दिक पंड्या हैं लेकिन हिट मैन की प्लानिंग मुंबई इंडियंस की तकदीर को बदल रही है. हालांकि प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम 7वें नंबर पर है. मुंबई ने 6 मैच में अबतक दो मैच जीते हैं. 

रोहित ने तिलक वर्मा के लिए जो किया उसने जीता दिल 

तिलक की बैटिंग ने रोहित शर्मा को भी खुश कर दिया. एक समय रोहित डगआउट में बैठकर काफी निराश थे लेकिन जब तिलक ने अपनी पारी से तहलका किया तो हिट मैन के चेहरे पर मुस्कुराहट थी. यही नहीं जब तिलक तूफानी पारी खेलने के बाद डगआउट में आए और फील्डिंग के लिए जा रहे थे तो रोहित ने तिलक का पीठ थपथपाई और उन्हें शाबासी दी, तिलक ने रोहित की ओर के देखा और खुद को भाग्यशाली समझने वाला रिएक्शन दिया. 

मुंबई का 16-पॉइंट का लक्ष्य
प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए, MI को लगभग 16 पॉइंट (कुल 8 जीत) हासिल करने होंगे. चूंकि 6 मैचों में उनके पास केवल 4 पॉइंट हैं, इसलिए उन्हें 6–7 और मैच जीतने होंगे जिससे उनके लिए प्लेऑफ में पहुंचना का रास्ता खुल सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com