ल्यूक रोंकी ने न्यूजीलैंड के लिए चार टेस्ट मैच, 85 वनडे और 32 टी-20 मैच खेले (फाइल फोटो)
- रोंकी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए चार वनडे, तीन टी20 मैच खेले
- 2015 वर्ल्डकप को क्रिकेट जीवन का यादगार पल माना
- न्यूजीलैंड के लिए खेले चार टेस्ट, 85 वनडे और 32 टी20 मैच
क्राइस्टचर्च:
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ल्यूक रोंकी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत से संन्यास ले लिया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. रोंकी ने 2008 से 2009 के बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए चार वनडे और तीन टी-20 मैच खेले थे, लेकिन 2013 में वह अपने गृहनगर न्यूजीलैंड लौट आए.
अपने एक बयान में रोंकी ने कहा, "मेरे लिए यह सपने के सच होने जैसा था. मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट में शामिल होने के लिए इससे बेहतर समय के बारे में नहीं सोच सकता था. मेरे लिए 2015 वर्ल्डकप और उस समय टीम के साथ किए गए दौरे जीवन के सबसे यादगार पल हैं."
अपने अब तक के करियर में 36 साल के रोंकी ने न्यूजीलैंड के लिए चार टेस्ट मैच, 85 वनडे और 32 टी-20 मैच खेले. रोंकी 2015 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा थे. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि, उसे ऑस्ट्रेलिया टीम से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा. रोंकी ने भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह वेलिंगटन ने लिए घरेलू टूर्नामेंटों में खेलना जारी रखेंगे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Luke Ronchi, New Zealand, Retires, International Cricket