विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Apr 24, 2022

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 17 mins
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें कीरोन पोलार्ड और राइली मेरेडिथ ने 2-2 विकेट निकालकर दिया| वहीँ डैनियल सैम्स और जसप्रीत बुमराह के हाथ आई 1-1 विकेट| अब देखना होगा कि मुंबई की टीम किस सोच के साथ इस रन चेज़ को अंजाम देती है|

एक समय ऐसा लग रहा था कि अगर राहुल का विकेट यहाँ पर मुंबई के गेंदबाज़ हासिल कर लें तो लखनऊ की टीम 150 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू पाएगी| पर कप्तान केएल राहुल (103) नाबाद ने दिखाया अपना दम और कप्तानी पारी खेलकर अपना शतक पूरा किया| वहीँ आयुष बदोनी (14) ने मुंबई के गेंदबाजों का सामना करते हुए राहुल के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 168 रनों तक पहुँचाया|

जिसके बाद अपने फॉर्म को तलाश रहे मनीष पांडे (22) ने कप्तान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की लेकिन रन अ बॉल वाली पारी खेलकर पोलार्ड का शिकार बन गए| एक तरफ से कप्तान राहुल खेलते रहे पर उन्हें टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों से साथ नहीं मिला| क्रुणाल पांड्या, दीपक हूडा और मार्कस स्टोइनिस तीनों ने मिलकर बस 11 रन ही अपनी टीम के लिए जोड़ा जिसमे स्टोइनिस अपना खाता भी नहीं खोल पाए|

पुराने रूप में नज़र आती हुई मुंबई की टीम!!! जिस धाकड़ गेंदबाज़ी के लिए रोहित की सेना जानी जाती है वैसी ही आज प्रदर्शन दिखाया है| लखनऊ की तरफ से वन मैन आर्मी कप्तान केएल राहुल ने एक और बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर मुंबई के सामने 169 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| राहुल द्वारा इस सीज़न में लगाया गया दूसरा शतक और दोनों ही मुंबई के खिलाफ आया| राहुल की कमाल लाजवाब पारी एक बार फिर से सबको देखने को मिली| टॉस गंवाकर बल्लेबाज़ी करने आई राहुल की सेना ने शुरुआत में संभलकर खेला लेकिन क्विंटन डी कॉक (10) जल्दी पवेलियन लौटे गए|

19.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल और बढ़िया ओवर की समाप्ति| इसी के साथ लखनऊ की पारी 168 रनों पर समाप्त हुई| यानी अब मुंबई को अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए बनाने होंगे 169 रन| इस बार भी ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर जोर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया|

19.5 ओवर (0 रन) छोटी गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा लेकिन उछाल से चकमा खा गये|

19.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट कीरोन पोलार्ड बोल्ड राइली मेरेडिथ| इस बार धीमी गति की गेंद पर बोलर ने बदोनी को फंसा लिया| लेंथ सेम थी लेकिन इस बार गति गेंद में कम दी थी जिसकी वजह से बाउंड्री लाइन पार नहीं कर पाई| लॉन्ग ऑन पर पोलार्ड तैनात थे जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| 168/6 लखनऊ| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: WICKET! Ayush Badoni c Kieron Pollard b Riley Meredith 14 (11b, 0x4, 1x6). LSG 168/6 (19.4 Ov). CRR: 8.54

19.3 ओवर (6 रन) छक्का! बिलकुल सामने की तरफ| मोमेंटम बरकरार दोनों छोर से| आगे डाली गई गेंद को गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और छह रन बटोरे| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: It's a SIX! Ayush Badoni hits Riley Meredith. LSG 168/5 (19.3 Ov). CRR: 8.62

19.2 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

19.1 ओवर (6 रन) छक्का! दो बैक टू बैक शतक मुंबई के सामने| चौथा उनके करियर का इस लीग में| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करता है ये दिग्गज खिलाड़ी| वाह जी वाह!! वन मैन आर्मी!! पटकी हुई गेंद को परखा और कसके उसपर पुल शॉट जड़ दिया और छह रन हासिल किया| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: It's a 100! KL Rahul hits a ton 102 (61b, 12x4, 4x6). LSG 161/5 (19.1 Ovs). CRR: 8.4

18.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ जस्सी का एक कमाल का ओवर हुआ समाप्त| महज़ 4 रन इस 19वें ओवर से दिया| रैम शॉट खेलना चाहते थे बदोनी लेकिन असफल हुए| कोई रन नहीं| 155/5 लखनऊ|

18.5 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

18.4 ओवर (0 रन) एक और ब्लॉक होल में डाली गई गेंद| सेट बल्लेबाज़ राहुल को भी इसपर स्कोर करने का मौका नहीं दिया| कोई रन नहीं हुआ|

18.3 ओवर (1 रन) एक और सटीक यॉर्कर बुमराह द्वारा| बल्लेबाज़ इसपर सिंगल से ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाए|

18.2 ओवर (1 रन) जड़ की गेंद को कवर्स की तरफ खेला, गैप से एक रन हासिल हुआ|

18.1 ओवर (1 रन) समझदारी से गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| सिंगल लेकर राहुल को स्ट्राइक दिया|

17.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री की हैट्रिक! पहली तीन गेंद तीन सिंगल और आखिरी तीन गेंद पर तीन चौके लगाकर राहुल ने मोमेंटम को अपनी ओर मोड़ दिया है| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: KL Rahul hits Jaydev Unadkat for a 4! LSG 151/5 (18.0 Ov). CRR: 8.39

17.5 ओवर (4 रन) चौका! इस बार सामने की तरफ| जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारा| बोलर ने हाथ लगाने का प्रयास किया लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| अम्पायर ने भी खुद को इस शॉट से बचाया| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: KL Rahul hits Jaydev Unadkat for a 4! LSG 147/5 (17.5 Ov). CRR: 8.24

17.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री राहुल के बल्ले से आती हुई| धीमी गति की छोटी गेंद को परखा और गैप में पुल लगाते हुए स्क्वायर लेग बाउंड्री से चौका बटोरा| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: KL Rahul hits Jaydev Unadkat for a 4! LSG 143/5 (17.4 Ov). CRR: 8.09

17.3 ओवर (1 रन) रूम बनाकर पॉइंट की तरफ गेंद को खेला, सिंगल ही मिल पायेगा|

17.2 ओवर (1 रन) रूम बनाकर गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से सिंगल ही मिल पाया|

17.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

16.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ आगाज़ था और अंजाम भी बाउंड्री के साथ ही हुआ| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया| गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| 136/5 लखनऊ| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: KL Rahul hits Jasprit Bumrah for a 4! LSG 136/5 (17.0 Ov). CRR: 8

16.5 ओवर (0 रन) एक और अच्छी गेंद बुमराह द्वारा यहाँ पर| पॉइंट की दिशा में खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

16.4 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला, एक ही रन हासिल हुआ|

16.3 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए अपर कट लगाने गए लेकिन बीट हुए|

16.2 ओवर (1 रन) सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

16.1 ओवर (4 रन) चौका! धीमी गति की गेंद ऑफ़ साइड पर| कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए पॉइंट फील्डर के पास से खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से चौका हासिल हुआ| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: KL Rahul hits Jasprit Bumrah for a 4! LSG 130/5 (16.1 Ov). CRR: 8.04

15.6 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक किया और मिड विकेट की दिशा से दो रन हासिल किया| 126/5 लखनऊ|

15.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

15.5 ओवर (1 रन) वाइड! बाउंसर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दे दिया|

15.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

अगला बल्लेबाज़ आयुष बदोनी...

15.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट डेवाल्ड ब्रेविस बोल्ड राइली मेरेडिथ| खराब गेंद विकेट दिला गई गेंदबाज़ को यहाँ पर| अगर बल्लेबाज़ का दिन अच्छा होता तो इसपर छह रन पक्का लिखा हुआ था| लेग स्टम्प पर धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| पुल लगाया उसे हूडा ने लेकिन सीधा शॉर्ट फाइन लेग फील्डर की गोद में मार बैठे| खुद से काफी निराश होकर पवेलियन लौटे| 121/5 लखनऊ| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: WICKET! Deepak Hooda c Dewald Brevis b Riley Meredith 10 (9b, 1x4, 0x6). LSG 121/5 (15.3 Ov). CRR: 7.81

15.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल| लेग साइड पर खेलने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद| गैप में गई जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

15.1 ओवर (4 रन) चौका! कमाल राहुल का लाजवाब शॉट!! पॉइंट फील्डर के ऊपर से इसे उठाकर खेला| वैन बाउंस चौका बटोर लिया| शरीर के काफी बाहर थी बॉल जिसे कट कर दिया था| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: KL Rahul hits Riley Meredith for a 4! LSG 120/4 (15.1 Ov). CRR: 7.91

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
IPL 2024 Qualifier 1: Shreyas Iyer in Record list of David Warner Rohit Sharma MS Dhoni Most 50-plus scores as a captain in playoffs
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
from stephen fleming to vvs laxman Who can replace rahul dravid as team india head coach who is your first choice
Next Article
from stephen fleming to vvs laxman Who can replace rahul dravid as team india head coach who is your first choice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;