
14.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
दीपक हूडा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट एमएस धोनी बोल्ड ड्वेन प्रिटोरियस| धोनी द्वारा एक बेहतरीन खिला हुआ कैच लपका गया और डी कॉक की पारी का हुआ अंत| 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन गति से चकमा खा गए और मिस टाइम शॉट खेल बैठे| सामने की तरफ मारने के चक्कर में हवा में खिल गई बॉल और सबको मना करते हुए क्रीज़ के पास ही धोनी ने कैच का कॉल किया और अंत में उसे लपक भी लिया| 139/3 लखनऊ, लक्ष्य से 72 रन दूर|
14.3 ओवर (1 रन) इस बार ऊपर की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला, डीप फील्डर ने उसे रोक दिया|
14.2 ओवर (0 रन) एक और बढ़िया गेंद प्रिटोरियस द्वारा| अपनी धीमी गेंद से बल्लेबाज़ को छकाया| एलबीडबल्यू की अपील हुई लेकिन अम्पायर ने मना कर दिया| लेग साइड पर मारना चाहते थे लेकिन बीट हुए और शरीर पर खा बैठे गेंद|
14.1 ओवर (1 रन) जड़ की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|
13.6 ओवर (6 रन) छक्का! अबतक ओवर अच्छा चल रहा था लेकिन बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर सिक्स लगाकर इसे महंगा बना दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खीचकर सामने की तरफ मारा| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
13.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
13.4 ओवर (1 रन) ओहोहो!! जडेजा ऑन फील्ड!! कमाल की फील्डिंग, तेज़ तर्रार, घोड़े की तरह!! चौका बचाया, एक ही रन दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पूरी ताकत से स्लाइस किया था|
13.3 ओवर (1 रन) सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
13.2 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर वहां रखा हुआ है धोनी ने, एक ही रन मिल पायेगा, बढ़िया फील्ड प्लेसमेंट|
13.1 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| थोड़ा अगर नीचे होता तो अम्बाती के हाथों में आ सकती थी ये गेंद|
13.1 ओवर (1 रन) वाइड! ट्रैम लाइन के बाहर डाली गई गेंद आउट साइड ऑफ़, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
12.6 ओवर (2 रन) एक बार फिर से गेंद को लेग साइड पर गैप में खेला जहाँ से दो रन हासिल कर लिए| 122/2 लखनऊ|
12.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|
12.4 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी!! हलके हाथों से कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से 2 रन लिया|
12.3 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
12.2 ओवर (0 रन) कोण से अंदर लिया गई गेंद, बल्लेबाज़ उसे लेग साइड पर मारने गए लेकिन बीट हुए और शरीर पर खा बैठे गेंद|
12.1 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
11.6 ओवर (2 रन) बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| एक की जगह दो चुरा लिए| हलके हाथों से पॉइंट की तरफ गेंद को पुश किया और गैप से दो रन बटोर लिए| 114/2 लखनऊ|
11.5 ओवर (4 रन) खूबसूरत!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई| एक अब्धिया स्क्वायर ड्राइव हमें देखने को मिला यहाँ पर लुईस द्वारा|
11.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
11.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
एविन लुईस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
11.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट ड्वेन ब्रावो बोल्ड तुषार देशपांडे| एक विकेट के साथ दूसरी भी आती हुई| 5 रन बनाकर मनीष भी लौटे पवेलियन, मिड ऑफ़ पर एक बढ़िया जज कैच पकड़ने के बाद ब्रावो ने अपने अंदाज़ में डांस करते हुए विकेट का जश्न मनाया| फुल बॉल थी आउट साइड ऑफ़, बल्लेबाज़ उसे मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए| गेंद के नीचे तो आये लेकिन एलिवेशन नही हासिल कर पाए और सीधा मिड ऑफ़ फील्डर को कैच थमा बैठे| चेन्नई अन मुकाबले पर पकड़ बनाती हुई| 106/2 लखनऊ|
11.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
10.6 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति से डाली गई गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोरा|
10.6 ओवर (1 रन) एक और वाइड! बल्लेबाज़ से दूर रखने के चक्कर में अतिरिक्त गेंद डालना होगा अब|
10.6 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
10.5 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला था, पहला रन तेज़ी से लिया, फील्डर जबतक डाईव लगाकर बॉल को पिक करते बल्लेबाजों ने दूसरा रन चुरा लिया|
10.4 ओवर (0 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिल पाया|
10.3 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
मनीष पांडे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
10.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट अंबाती रायडू बोल्ड ड्वेन प्रिटोरियस| बढ़िया जज कैच रायडू द्वारा उल्टा भागते हुए फाइन लेग की तरफ| 40 रन बनाकर राहुल लौटे पवेलियन| प्रिटोरियस ने आते ही अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिलाई जिसकी चेन्नई को एक लम्बे समय से दरकार थी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी ये छोटी गेंद जिसे राहुल घुटनों पर बैठकर लेग साइड पर मारने गए| उछाल के कारण बल्ले का टॉप एज लगा और फाइन लेग की तरफ हवा में खिल गई गेंद| फील्डर घेरे के अंदर से उसके पीछे भागे और एक बढ़िया रनिंग कैच पकड़ा| 99/1 लखनऊ|
10.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ लाइन की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| अब जीत से 67 रन दूर लखनऊ| मुकाबला अब पूरी तरह से टाईट हो गया है|