इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) लीग राउंड के हिसाब से यह चरण अपने स्लॉग राउंड में है. बल्लेबाजों की सुनामी एक नए स्तर पर है. और कुछ ऐसा देखने को मिल रहा, जो इतिहास में पहले कभी देखने को नहीं मिला. शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में प्ले-ऑफ राउंड की रेस से पहले ही बाहर हो चुके लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG vs CSK) के चेन्नई के खिलाफ 188 रनों के पीछा करने के दौरान देखने को मिला. कुछ सेकेंड की सुनामी आई और और चेन्नई खड़े-खड़े लुट गया. लखनऊ ने सुपर किंग्स को 7 विकेट से बुरी तरह धोकर उसका प्ले-ऑफ में पहुंचने के गणित पर बहुत ही जोरदार वार किया. और इसके पीछे यूं तो कई वजह रहीं, लेकिन सबसे बड़ी वजह रही 240 सेकेंड की सुनामी, जो दो हिस्सों में आई और यह चेन्नई की करीब साढ़े तीन ओवर पहले मिली हार की सबसे बड़ी वजह बन गई
सुनामी का पहला हिस्सा
सुनामी का 120 सेकेंड का पहला हिस्सा पावर-प्ले के फेंके पांचवें ओवर की शुरुआती चार गेंदों के भीतर देखने को मिला. बॉलर थे अंशुल कांबोज..और सामने थे मिचेल मार्श..पहला शॉट कवर के ऊपर से...और अगले तीन पुल..एक मिडविकेट के ऊपर से...दो स्कवॉयर लेग के ऊपर से..नतीजा सिर्फ एक ही था..6,6,6,6 ..लगातार चार छक्के...सुनामी का पहला अध्याय खत्म हुआ...
सुनामी का दूसरा हिस्सा
सुनाामी का दूसरा करीब 120 सेकेंड का हिस्सा तब देखने को मिला, जब लखनऊ को मैच जीतने के लिए आखिरी 4 ओवरों में 24 रन बनाने थे. हर ओवर में चार रन...लेकिन लेफ्टी निकोलस पूरन के ज़हन में कुछ और ही चल रहा था...उन्होंने ठीक वही किया, जो पांचवें ओवर में मिचेल मार्श ने किया था...अंतर यही था कि तब दाएं हत्था बल्लेबाज था..इस बार लेफ्टी..लेकिन बॉलर वही अंशुल कांबोज...6,6,6,6...लगातार फिर से चार छक्का...कुल 8 गेंद...करीब 240 सेकेंड..8 छक्के..कुल 48 रन...इस 80 सेकेंड में दो बार आई सुनामी ने चेन्नई का प्ले-ऑफ का गणित बिगाड़े में सबसे बड़ा प्रहार किया....सुपर किंग्स खड़े-खड़े लुट गए.
19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
आईपीएल पिछले 19 साल से चल रहा है, लेकिन ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ, जब किसी मैच की एक ही पारी में दो बार लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जड़े गए. मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और शिकार बने अंशुल कपूर. सुपर से ऊपर रिकॉर्ड, जो बता नहीं अगली बार कब दोहराया जाएगा या पता नहीं कब टूटेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं