विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2020

Women's T20 World Cup: साउथ अफ्रीकी महिला बल्लेबाज ने खेला खूबसूरत शॉट, फिर आईसीसी ने किया ऐसा ...

साउथ अफ्रीकी टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई लेकिन बल्लेबाज लॉरा वॉलवार्ट ने अपनी बल्लेबाजी से मैच को रोमांचक कर दिया था.लॉरा वॉलवार्ट ने 27 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली और काफी हद तक साउथ अफ्रीकी टीम को जीत द्वार तक ले जाने की कोशिश की.

Women's T20 World Cup: साउथ अफ्रीकी महिला बल्लेबाज ने खेला खूबसूरत शॉट, फिर आईसीसी ने किया ऐसा ...
लॉरा वॉलवार्ट की पारी ने जीता दिल
  • दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीकी महिला टीम को मिली हार
  • लॉरा वॉलवार्ट की पारी ने जीता दिल
  • फाइनल में भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से
सिडनी:

Women's T20 World Cup: बारिश से प्रभावित महिला टी 20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 5 रनों से साउथ अफ्रीकी टीम को हरा दिया.अब फाइनल में ऑस्ट्रे्लिया का मुकाबला भारतीय टीम से होगा.आपको बता दें कि भले ही साउथ अफ्रीकी टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई लेकिन बल्लेबाज लॉरा वॉलवार्ट ने अपनी बल्लेबाजी से मैच को रोमांचक कर दिया था. (Laura Wolvaardt) लॉरा वॉलवार्ट ने 27 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली और काफी हद तक साउथ अफ्रीकी टीम को जीत द्वार तक ले जाने की कोशिश की. लेकिन पूरी कोशिश करने के बाद भी साउथ अफ्रीकी टीम को हार से नहीं बचा पाई.अपनी बेहतरीन 41 रनों की पारी में लॉरा वॉलवार्ट ने 3 चौके और 2 छक्के जमाए. लॉरा वॉलवार्ट ने जितने भी शॉट खेले वो बेहद ही कमाल के रहे. यहां तक कि आईसीसी ने भी ट्वीट कर लॉरा वॉलवार्ट के शॉट की वाहवाही की और लिखा 'क्या ये मुमकिन है क्रिकेट शॉट से शादी'

मशरफे मुर्तजा ने बांग्लादेश वनडे टीम का नेतृत्‍व छोड़ने का किया ऐलान, इस मैच में करेंगे आखिरी बार कप्तानी..

दूसरे सेमीफाइनल मैच में पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट पर 134 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने 49 रन बनाए. मेग लैनिंग की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 134 रन बनाए. लेकिन बाद में मैच जब दोबारा शुरू हुआ तो साउथ अफ्रीकी टीम को रिवाइज टारगेट के तहत 13 ओवर में 98 रन बनाने थे. साउथ अफ्रीकी टीम 13 ओवर में 92 रन ही बना सकी और फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया.

गौरतलब है कि पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हुआ जिससे ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने के कारण भारतीय टीम सीधे फाइनल में पहुंच गई. महिला टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है.

वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women's T20 World Cup 2020, South Africa Women, Australia Women, ICC Women's World Cup 2017, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com