9.5 ओवर (0 रन) ओवरपिच बॉल को कवर्स की ओर पुश किया रन नही आया|
9.4 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया|
9.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली हुई ऑफ स्पिन बॉल को कवर्स की ओर पुश किया रन नही हासिल हो सका|
9.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
9.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नही गेंद गई कीपर के हाथ में, कोई रन नही हुआ|
वाशिंगटन सुन्दर गेंदबाज़ी करने आए...
8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई चहल के एक बेहतरीन और सफ़ल ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर खेलते हुए रन हासिल किया|
8.5 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! बाल बाल बचे कमिंस यहाँ पर| कोलकाता का रिव्यु हुआ सफ़ल| राहत की सांस ली होगी टीम ने यहाँ पर| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील थी जिसे अम्पायर ने आउट दिया| कमिंस ने कप्तान मॉर्गन से बात किया और रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी जिसकी वजह से थर्ड अम्पायर के द्वारा नॉट आउट करार दिया गया|
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील अम्पायर ने आउट करार दिया| इस बार कोलकाता के बल्लेबाज़ पैट कमिंस ने लिया रिव्यु...
टाइम आउट का इशारा अम्पायर दवारा| 8.4 ओवर की समाप्ति के बाद 32/5 कोलकाता| कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट चूकी हैं| बैंगलोर के पहले तेज़ गेंदबाजों ने किया हमला तो अब स्पिनर गेंदबाज़ चहर ने अपने पहले ओवर में किया शिकार| कोलकाता को एक साझेदारी की होगी अहम दरकार...
8.4 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू!!! कोहली का अंतिम समय पर लिया गया रिव्यु कामयाब हुआ| चहल ने अपने पहली ही ओवर में लिया विकेट| कार्तिक एक बार फिर से स्पिनर का शिकार बनते हुए| गुगली थी जिसे पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़| गुगली गेंद को पढ़ नहीं पाए और डिफेंड करने गए| गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए| फ्रंट पैड्स को किस करते हुए पिछले पैड्स पर जा लगी गेंद| अपील हुई इसके बाद जिससे अम्पायर [पता नहीं क्यों सहमत नहीं दिखे क्योंकि हमे देखने में तो ये प्लम्ब लग रहा था| कोहली ने काफी देर सोचा और फिर रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर प्लम्ब पाए गए और थर्ड अम्पायर द्वारा आउट करार दिए गए| 32/5 कोलकाता|
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील अम्पायर ने उसे नकारा| बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अंतिम समय पर लिया रिव्यु...
8.3 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को स्वीप किया स्क्वायर लेग की तरफ और एक रन हासिल किया|
8.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
8.1 ओवर (0 रन) लेग स्पिन| अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद और स्लिप की तरफ गई| कोई रन नहीं हुआ|
युज्वेंद्र चहल गेंदबाज़ी के लिए आये...
7.6 ओवर (6 रन) छक्का!!!! मॉर्गन जैसे बल्लेबाज़ को आप ज़्यादा देर ख़ामोश नही रख सकते है| शॉटपिच बॉल को मॉर्गन ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन गेंद उनके ऊपर से जाएगी स्टैंड में मिला सिक्स|
7.5 ओवर (1 रन) इस बार गैप मिल जाएगा दिनेश कार्तिक को यहाँ पर| पैड्स लाइन पर डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया 1 रन आया|
7.4 ओवर (0 रन) ओवर की चौथी गेंद रही डॉट!!! बल्लेबाजों ने ऐसा लागता है मन बना लिया है| गेंद को डिफेंड करने का| लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को कार्तिक ने वहीँ पर रोक दिया|
7.3 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑन की तरफ पुश किया| इस बार भी गैप नही निकला पाए कार्तिक|
7.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से कार्तिक ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद रन नही हुआ|
7.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन का मौका नही बन पाया|
6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 6 रन इस ओवर से आये| 7 के बाद 23/4 कोलकाता|
6.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में ड्राइव तो किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
6.3 ओवर (4 रन) चौका!! बेहतरीन शॉट मॉर्गन द्वारा, इससे उनके ऊपर से दबाव ज़रूर कुछ कम होगा| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ और कवर्स के बीच से मार दिया और गैप हासिल करते हुए चौका बटोरा|
6.2 ओवर (1 रन) बैकफुट से पंच किया कवर्स की दिशा में कार्तिक ने और सिंगल पूरा किया|
6.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर की समाप्ति के बाद 17/4 कोलकाता| बैंगलोर के तेज़ गेंदबाज़ों के नाम रहा ये पॉवर प्ले, जिस तरह से टेस्ट लाइन गेंदबाज़ी करते हुए सामने वाली टीम को ध्वस्त किया है वो काबिले तारीफ़ है...
5.6 ओवर (0 रन) बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली| बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ| कीपर ने उछाल के साथ गेंद को एक हाथ से रोका|
5.5 ओवर (1 रन) एक बार फिर से शानदार फील्डिंग पॉइंट की दिशा में देखने को मिला| ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर ने अपने बाई ओर डाईव लगाकर बॉल को रोका| लेकिन बल्लेबाज़ो ने तेज़ी से सिंगल पूरा किया|
5.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर के हाथ में बॉल रन नही हो सका|
5.3 ओवर (0 रन) ओ हो!!!! बाल बाल बचे कार्तिक यहाँ पर| शानदार फील्डिंग का यहाँ पर क्रिस मॉरिस दवारा देखने को मिला| ऊपर डाली गई गेंद को मॉर्गन ने मिड ऑफ की ओर पंच किया| कार्तिक के सर के पास से मिड ऑन की ओर गई बॉल| मॉरिस ने अपने बाई ओर डाईव लगाकर गेंद को फील्ड किया और गेंद उठाकर स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया| रन नही ले पाए बल्लेबाज़|
5.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद| रन नही हुआ|
5.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!!! इसी के साथ मोहम्मद सिराज के 13वें गेंद पर आया रन| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की ओर पुश किया 1 रन मिला|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए 2 रन हासिल किया|