कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 25/1 कोलकाता|

4.5 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|


4.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प पर काफी शफल किया था यहाँ पर|

4.4 ओवर (1 रन) इनस्विंगर गेंद!! लेग साइड पर उसे फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|

4.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

4.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल हुआ|

4.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

3.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को चिप किया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 21/1 कोलकाता|

3.5 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हो पाया|

3.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

3.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

3.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर बैक फुट से कट शॉट खेला| पॉइंट फील्डर के बाँए ओर गई गई गेंद| डीप पॉइंट बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए| कोलकाता vs राजस्थान: Match 47: Shreyas Iyer hits Kuldeep Sen for a 4! KKR 20/1 (3.2 Ov). Target: 153; RRR: 7.98

3.1 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हुए फिंच यहाँ पर!! कुलदीप सेन ने आते ही अपने पहले ओवर में विकेट हासिल की| संजू के लिए बोलिंग चेंज काम कर गया| खराब फॉर्म में चल रहे फिंच महज़ 4 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बैकफुट से पंच करने गए थे लेकिन उछाल और गति से चकमा खा गए| बल्ले के अंदरूनी किनारे को लगकर स्टम्प्स से जा टकराई बॉल और बूम| खुद से काफी निराश दिखे फिंच| 16/1 कोलकाता| कोलकाता vs राजस्थान: Match 47: WICKET! Aaron Finch b Kuldeep Sen 4 (7b, 0x4, 0x6). KKR 16/1 (3.1 Ov). Target: 153; RRR: 8.14

श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

3.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

2.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन मिल गया|

2.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ लेग साइड पर खेलने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे|

2.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन सका|

2.3 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को ऑफ साइड की ओर पंच किया, एक रन मिला|

2.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

2.1 ओवर (2 रन) ओह!! प्रसिद्ध कृष्णा ये आपने क्या किया| कीपर को थ्रो करने के बजाये अपने गेंदबाज़ को ही निशाना बना दिया| बल्लेबाज़ ने मिड ऑन पर गेंद को सीधे बल्ले से खेला और तेज़ी से रन भाग लिया| मिड ऑन फील्डर ने बॉल को पकड़ा और थ्रो किया| बीच रास्ते में बोल्ट खड़े थे और बॉल जाकर सीधा उन्ही को लग गई| अच्छी बात ये है कि अधिक चोट नहीं आई उन्हें| बोल्ट से लगकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से ओवर थ्रो का एक अतिरिक्त रन मिल गया|

1.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| आगे की गेंद को हलके हाथों से मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|

1.5 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

1.4 ओवर (0 रन) अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|

1.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं|

1.2 ओवर (4 रन) चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| कोलकाता vs राजस्थान: Match 47: Baba Indrajith hits Prasidh Krishna for a 4! KKR 10/0 (1.2 Ov). Target: 153; RRR: 7.66

1.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल सका|

0.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर पुश करते हुए एक रन ले लिया|

दूसरे छोर से बॉल लेकर प्रसिद्ध कृष्णा आये हैं...

0.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

0.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

0.4 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर गेंद को पुश करते हुए एक रन निकाला|

0.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

0.2 ओवर (2 रन) भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल लेग स्टम्प्स को मिस कर गई और फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई जहाँ से दो रन मिले|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (1 रन) पहली गेंद, पहले रन!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|