
9.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर गेंद को खेलकर राणा ने सिंगल लिया|
9.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स|
9.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9.3 ओवर (2 रन) शानदार फील्डिंग फाइन लेग बाउंड्री की ओर शार्दुल ठाकुर के द्वारा देखने को मिला!! ऑफ स्टंप्स के बाहर आकर गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेला, फील्डर ने तेज़ी से आकर गेंद को फील्ड किया, इसी बीच 2 रन मिल गया|
9.2 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
9.1 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों हीई टीमें अलग अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 9 ओवर के बाद 74/2 कोलकाता| फ़िलहाल क्रीज़ पर श्रेयस अय्यर और नितीश राणा संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| जीत के लिए कोलकाता की टीम को यहाँ पर 66 गेंदों पर 142 रन चाहिए|
8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप से रन हासिल किया| 9 के बाद 74/2 कोलकाता|
8.5 ओवर (2 रन) लेग बाईज के रूप में दो रन आएगा| पैड्स से लगकर कीपर के पास से निकल गई बॉल फाइन लेग की तरफ, दो रन मिले|
8.4 ओवर (6 रन) छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड ऑफ़ के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| इस रन चेज़ में पूरी तरह से ताक़त झोंकते हुए कोलकाता के बल्लेबाज़|
8.3 ओवर (2 रन) फुल बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर डीप में तैनात, बॉल को रोका, दो रन मिला|
8.2 ओवर (1 रन) एक और कट शॉट!! पॉइंट की तरफ खेला, गैप से एक रन मिला|
8.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
7.6 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया| 61/2 कोलकाता|
7.5 ओवर (1 रन) फुल बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेला, डीप में खिलाड़ी तैनात, एक ही रन मिला|
7.4 ओवर (0 रन) कट शॉट मारा लेकिन सीधा पॉइंट फील्डर की तरफ गई गेंद, कोई रन नहीं|
7.3 ओवर (6 रन) छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा| कुछ लगातार ऐसे शॉट्स लगाने होंगे|
7.2 ओवर (1 रन) छोटी गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ, एक ही रन मिला|
7.1 ओवर (1 रन) टर्न हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| 51/2 कोल्कता|
6.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ कोलकाता के 50 रन पूरे हुए| गैप में गेंद को ढकेला और रन हासिल किया|
6.4 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया शॉट!! लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के पास ज़रा भी मौका नहीं इस गेंद को रोकने का और गैप हासिल करते हुए चार रन टीम के खाते में जुड़े|
6.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
6.2 ओवर (1 रन) एक और बार बाहर डाली गई गेंद जिसे कवर्स की दिशा में खेला| रन एक ही मिला|
6.1 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया एक रन के लिए|
अक्षर पटेल को थमाई गई गेंद...
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 43/2 कोलकाता की टीम!!! फ़िलहाल क्रीज़ पर श्रेयस अय्यर और नितीश राणा संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| दिल्ली के गेंदबाजों के रन गति पर रोक लगाने में अभी तक सफ़ल रहे हैं| हालाँकि इसी बीच कोलकाता की टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गँवा दिया है| ऐसे में कोलकाता टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर चाहेंगे कि एक बेहतर साझेदारी यहाँ से राणा के साथ मिलकर किया जाए...
5.6 ओवर (0 रन) एक बार फिर से बल्लेबाज़ के पैड्स पर मारने का प्रयास लेकिन मिड विकेट पर खेला गया शॉट!! रन का अमुक नहीं बन सका| 6 के बाद 43/2 कोलकाता|
5.5 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
5.4 ओवर (1 रन) ओह!! ये काफी चोटिल होगा| रन लेने के दौरान शॉ का थ्रो नॉन स्ट्राइकर एंड पर विकटों से ना टकराकर अय्यर के पैरों में जा लगी| काफी अधिक दर्द में दिखते हुए कप्तान अय्यर| ओं साइड पर गेंद को खेलते हुए रन भागे थे|
5.3 ओवर (0 रन) सीधे बलेल से गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| गैप नहीं मिला|
5.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, इस गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया|
5.1 ओवर (2 रन) फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (2 रन) मिड विकेट की तरफ अय्यर ने गेंद को खेला, 2 रन आ गया|