कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

स्वागत 

...रन चेज़...


वहीँ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने आई कोलकाता टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसी बीच कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें सुनील नरेन 2 विकेट निकालकर दिया| वहीँ उमेश यादव, आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| अब देखना होगा कि कोलकाता की टीम किस सोच के साथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आते हैं और क्या लक्ष्य को हासिल करते हुए इंडियन टी20 लीग में अपनी तीसरी जीत क्या हासिल कर पती हैं?

एक समय तो ऐसा लग रहा था की 190 रनों के ही करीब जा पाएगी पंत की सेना क्यों कि अच्छी शुरुआत मिलने के बाद जैसे विकेट गिरे| लेकिन दिल्ली की टीम ने आज इस सीज़न का सबसे बड़ा टोटल बोर्ड पर खड़ा कर देगी| बोलते हैं ना क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है यहीं आज दिल्ली की टीम के साथ होता हुआ दिखाई दिया| एक समय रन गति असमान की ओर जा रही थी तो एक समय रन गति काफी लो हो गया था| हालाँकि एक छोर से डेविड वॉर्नर (61) ने अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए इस सीज़न का अपना पहला अर्धशतक लगाया| लेकिन एक तरफ से गिर रहे विकटों का प्रेयर वॉर्नर पर दिखाई दिया और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में उन्होंने अपना विकेट गँवा दिया| अंत में तूफ़ानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अक्षर पटेल (22) नाबाद ने शार्दुल ठाकुर (29) नाबाद के साथ मिलकर 49 रनों की अहम साझेदारी करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 215 रनों तक पहुँचाया|

जिसके बाद पारी को तेज़ी से आगे की तरफ ले जाने की ज़िम्मेदारी थी कप्तान रिषभ पंत (27) के कंधो पर और उन्होंने अपनी अहमियत को समझकर ख़राब गेंदों को सीमा रेखा के बाहर भेजा और 140 के पार अपनी टीम को बस 13वें ओवर में ही पहुंचा दिया| हालाँकि बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट पंत गँवा बैठे| उसके बाद तो जैसे रन गति में गिरावट आ गई और पहले ललित यादव 1 रन पर नरेन का शिकार हो गए तो उसके बाद रोवमन पॉवेल (8) ने भी नरेन की गेंद पर फील्डर को कैच दे बैठे|

दिल्ली के दबंग खिलाड़ियों ने दिखाया आज अपना दम!!! डेविड वॉर्नर के द्वारा खेली गई शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत दिल्ली ने कोलकाता के सामने 216 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई पंत की सेना ने शुरुआत बेहतरीन अंदाज़ में किया और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 93 रन जोड़े| हालाँकि पृथ्वी शॉ (51) के रूप में पहला झटका दिल्ली की टीम को लगा लेकिन इसी बीच शॉ ने अपना अर्धशतक लगा दिया था|

19.6 ओवर (6 रन) छक्का! इस सीज़न का सबसे बड़ा स्कोर दिल्ली द्वारा बोर्ड पर लगा दिया गया है| 215 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है इस छक्के के साथ| यानी अब कोलकाता के लिए 216 रनों का लक्ष्य रखा गया है| ये भी आगे की गेंद थी जिसे पैर हटाकर लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हीव कर दिया, संपर्क इतना बढ़िया हुआ कि छह रनों के लिए निकल गई बॉल| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: It's a SIX! Shardul Thakur hits Pat Cummins. DC 215/5 (20.0 Ov). CRR: 10.75

19.5 ओवर (1 रन) अच्छी वापसी कमिंस द्वारा पहली गेंद पर चौका खाने के बाद| मिड विकेट की तरफ गेंद को पुल तो किया लेकिन डीप फील्डर ने उसे रोक दिया, एक ही रन मिला|

19.4 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में उठाकर खेला| गैप मिला, फील्डर पीछे आये लेकिन दुग्गी से नहीं रोक सके|

19.3 ओवर (1 रन) इस बार भी स्लॉट में थी गेंद लेकिन हिट नहीं लगा पाए, एक ही रन मिला|

19.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला, पहला रन तेज़ी से भागे, दूसरे की मांग और हासिल कर लिया|

19.1 ओवर (4 रन) चौका! 200 का स्कोर पार किया| धीमी गति से आगे डाली गई गेंद, ठाकुर ने इसे मिड ओफे फील्डर के ऊपर से उठाकर मार दिया और चौका बटोर लिया| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: Shardul Thakur hits Pat Cummins for a 4! DC 203/5 (19.1 Ov). CRR: 10.59

18.6 ओवर (4 रन) चौका! करारा शॉट और बाउंड्री!! 23 रन ओवर से आते हुए| काफी महंगे साबित हुए उमेश, डेथ गेंदबाजी के लिए जाने नहीं जाते हैं वो और एक बार फिर से ये बात साफ़ हो गई| इस बार ओवर कवर्स लगाया गया शॉट, एक टप्पा खाने के बाद गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| 199/5 दिल्ली| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: Axar Patel hits Umesh Yadav for a 4! DC 199/5 (19.0 Ov). CRR: 10.47

18.5 ओवर (6 रन) छक्का! एक और सिक्स!! इस ओवर का तीसरा, इस ओवर में दिल्ली की गाड़ी ने एक बार फिर से टॉप गियर लगाया है| धीमी गति से आगे डाल बैठे गेंद उमेश, बल्लेबाज़ ने इसे सामने की तरफ उठाकर मार दिया, बॉल जाकर साईट स्क्रीन से टकराई| काफी बड़ा ओवर यहाँ पर आता हुआ| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: It's a SIX! Axar Patel hits Umesh Yadav. DC 195/5 (18.5 Ov). CRR: 10.35

18.4 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|

18.3 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बिगी!! शेर दिल ठाकुर!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: It's a SIX! Shardul Thakur hits Umesh Yadav. DC 188/5 (18.3 Ov). CRR: 10.16

18.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल, बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया|

18.1 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!! वाट अ शॉट!! लेंथ गेंद को काफी जल्दी पिक किया और पुल कर दिया उसे मिड विकेट बाउंड्री के पार| बल्ले के बीचो बीच लगी गेंद और 95 मीटर दूर जा गिरी गेंद| पिछले कुछ समय में अच्छी बल्लेबाज़ी की है शार्दूल ने और उसी का नमूना यहाँ दर्शाते हुए| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: It's a SIX! Shardul Thakur hits Umesh Yadav. DC 182/5 (18.1 Ov). CRR: 10.02

17.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति हुई| स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया| 176/5 दिल्ली|

17.5 ओवर (1 रन) हीव किया, मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को और एक ही रन मिल पायेगा|

17.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! शरीर से लगकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

17.3 ओवर (4 रन) चौका! दो फील्डरों के बीच से गैप हासिल करते हुए पुल शॉट खेला गया| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई और मिला चार रन| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: Axar Patel hits Pat Cummins for a 4! DC 172/5 (17.3 Ov). CRR: 9.83

17.2 ओवर (0 रन) खराब ताल मेल बल्लेबाजों के बीच लेकिन सही समय पर अक्षर को क्रीज़ में वापिस भेजा| मिड ऑन पर खेला गया था शॉट और रन की मांग की, अंत में गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया और रन लेने से भी रोक दिया|

17.1 ओवर (1 रन) हवा में गेंद!! कवर्स की तरफ गई, फील्डर उसके नीचे भागे लेकिन बॉल से दूर रह गए, नो मेंस लैंड में गिरी गेंद, एक रन मिल गया| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से उठाकर मार दिया था|

16.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

16.5 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

शार्दूल ठाकुर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

16.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट अजिंक्य रहाणे बोल्ड उमेश यादव| एक बड़ा विकेट उमेश के खाते में जाता हुआ| सेट बल्लेबाज़ वॉर्नर को वापिस भेजा और एक मिनी कोलैप्स की तरफ बढती हुई दिल्ली की टीम| लेन्थ गेंद जिसे डेविड ने पुल किया मिड विकेट की तरफ| बल्ले पर ठीक तरह से तो आई गेंद लेकिन बड़ी बाउंड्री होने की वजह से सीमा रेखा के पार ना जा सकी बॉल| फील्डर रहाणे गेंद के नीचे आये और एक बढ़िया फ्लैट कैच पकड़ते हुए टीम को राहत दिलाई| 166/5 दिल्ली| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: WICKET! David Warner c Ajinkya Rahane b Umesh Yadav 61 (45b, 6x4, 2x6). DC 166/5 (16.4 Ov). CRR: 9.96

16.3 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! 2 रनों पर अक्षर को कीपर द्वारा मिला जीवनदान!! एक रेगुलेशन कैच था लेकिन बिलिंग्स ने इसे टपका दिया| शरीर पर डाली गई गेंद को पुल लगाने गए थे, ग्लव्स से लगकर कीपर की तरफ गई बॉल, कीपर ने अपने दाएं ओर छलांग भी लगाई लेकिन गेंद को अपने दस्तानों में लपक नहीं पाए|

16.2 ओवर (1 रन) अच्छी गेंद, फ्री हिट पर बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया, फाइन लेग की दिशा में खेलना चाहते थे लेकिन सीधा फील्डर की तरफ मार बैठे|

16.2 ओवर (1 रन) नो बॉल! अगली गेंद फ्री हिट होगी| ऑफ़ साइड पर डाली गई गेंद जिसपर बल्ला लगाने से चूक गए वॉर्नर|

16.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद जिसे डिफेंड किया, पॉइंट की दिशा में गई बॉल जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ सुनील का एक बेहतरीन स्पेल हुआ समाप्त| महज़ 21 रन देकर 2 बड़े विकेट हासिल किये| इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला ज़रूर लेकिन सीधा फील्डर तक गई बॉल| 162/4 दिल्ली|

15.5 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन सकेगा|

15.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोरा|

15.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं|

15.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों हीई टीमें अलग अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट सब रिंकू सिंह बोल्ड सुनील नरेन| एक बड़ा विकेट एक शानदार जज कैच की बदौलत आता हुआ| 8 रन बनाकर पॉवेल लौटे पवेलियन| विकेट लाइन पर डाली गई खिची हुई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| स्लॉग स्वीप का प्रयास था लेकिन टॉप एज लेकर मिड विकेट की तरफ हवा में काफी ऊपर खिल गई गेंद| फील्डर रिंकू उसके नीचे आये और एक बेहतरीन जज कैच पकड़ते हुए पॉवेल की पारी को समाप्त किया| 161/4 दिल्ली| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: WICKET! Rovman Powell c sub Rinku Singh b Sunil Narine 8 (6b, 0x4, 1x6). DC 161/4 (15.1 Ov). CRR: 10.62

मैच रिपोर्ट