दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका| 30 गेंदों पर 79 रन चाहिए|

14.5 ओवर (4 रन) चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: Pat Cummins hits Khaleel Ahmed for a 4! KKR 137/5 (14.5 Ov). Target: 216; RRR: 15.29


14.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! कोलकाता की आधी टीम अब पवेलियन की ओर लौटती हुई!! खलील अहमद के हाथ लगी तीसरी विकेट|  सैम बिलिंग्स 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप किया| हवा में गई गेंद लेग साइड की ओर जहाँ से ललित यादव ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 133/5 कोलकाता|

14.3 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की हलकी से अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| अपील गेंदबाज़ और कीपर के तरफ़ से किया गया लेकिन अम्पायर सहमत नहीं|

14.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

14.1 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

13.6 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोलकाता को जीत के लिए 36 गेंदों पर 85 रन चाहिए|

13.5 ओवर (1 रन) इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन डाले|

13.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: It's a SIX! Sam Billings hits Axar Patel. KKR 130/4 (13.4 Ov). Target: 216; RRR: 13.58

13.3 ओवर (2 रन) रिवर्स स्वीप एक बार फिर से शॉर्ट थर्ड मैन की ओर बिलिंग्स ने खेला, 2 रन मिला|

13.2 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

13.1 ओवर (4 रन) चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: Sam Billings hits Axar Patel for a 4! KKR 122/4 (13.1 Ov). Target: 216; RRR: 13.76

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों हीई टीमें अलग अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 13 ओवर के बाद 118/4 कोलकाता, जीत के लिए 42 गेंदों पर 98 रन चाहिए|

12.6 ओवर (1 रन) पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

12.5 ओवर (0 रन) आउट!!! स्टंप आउट!! चौथा झटका यहाँ पर कोलकाता की टीम को लगता हुआ!!! कुलदीप यादव के हाथ लगी पहली विकेट| श्रेयस अय्यर 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ निकालकर खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई कीपर की ओर गई जहाँ से पंत ने गेंद को पकड़कर सीधे स्टंप्स को लगा दिया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर ही खड़े रह गए| दिल्ली की टीम मैच में ऊपर की ओर आती हुई| 117/4 कोलकाता| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: WICKET! Shreyas Iyer st Rishabh Pant b Kuldeep Yadav 54 (33b, 5x4, 2x6). KKR 117/4 (12.5 Ov). Target: 216; RRR: 13.81

12.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड में और मिला सिक्स| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: FIFTY! Shreyas Iyer completes 54 (32b, 5x4, 2x6). KKR 117/3 (12.4 Ovs). Target: 216; RRR: 13.50

12.3 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

12.2 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर स्वीप किया जहाँ से एक रन मिल गया|

12.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

11.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

11.5 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

आंद्रे रसेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

11.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! तीसरी विकेट यहाँ पर कोलकाता की टीम का गिरता हुआ!! ललित यादव को पहले ही ओवर में मिली सफ़लता| नितीश राणा 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लो फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर हवा में खेल बैठे राणा| बल्ले और गेंद का बेहतर ताल मेल नहीं हो सका और गेंद सीधे फील्डर पृथ्वी शॉ के हाथ में गई| दिल्ली की टीम धीरे-धीरे मैच को अपने पकड़ में करती हुई| 107/3 कोलकाता| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: WICKET! Nitish Rana c Prithvi Shaw b Lalit Yadav 30 (20b, 0x4, 3x6). KKR 107/3 (11.4 Ov). Target: 216; RRR: 13.08

11.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को स्वीप लगाने गए| गेंद बल्ले पर आई नहीं और पैड्स को जा लगी|

11.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: It's a SIX! Nitish Rana hits Lalit Yadav. KKR 107/2 (11.2 Ov). Target: 216; RRR: 12.58

11.1 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! एलबीडबल्यू की हलकी से अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| अपील गेंदबाज़ और कीपर के तरफ़ से किया गया लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| दिल्ली के कप्तान ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद पिचिंग ऑफ साइड लेग थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

10.6 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

10.5 ओवर (1 रन) रिवर्स स्वीप खेलकर शॉर्ट थर्ड मैन की ओर से एक रन लिया|

10.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| लेग साइड पर शॉट लगाने गए थे और टर्न से पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी| लेकिन थर्ड अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया|

10.3 ओवर (2 रन) फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|

10.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक टप्पा खाकर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई मिला चार रन| कोलकाता vs दिल्ली: Match 19: Shreyas Iyer hits Kuldeep Yadav for a 4! KKR 97/2 (10.2 Ov). Target: 216; RRR: 12.31

10.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) आगे आकर गेंद को मिड विकेट की ओर खेला, एक रन हो गया|

मैच रिपोर्ट