विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

कपिल देव ने केएल राहुल के बहाने खड़ा किया यह बड़ा सवाल

Ind vs Nz: भारतीय टीम का विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे से सज्जित बल्लेबाजी आक्रमण बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में पूरी तरह से विफल हो गया था.

कपिल देव ने केएल राहुल के बहाने खड़ा किया यह बड़ा सवाल
कपिल देव की फाइल फोटो

पूर्व कप्तान कपिल देव ने वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद भारतीय टीम की आलोचना की है. न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से माद दी थी. कपिल ने एक समाचार चैनल से कहा, "हमें न्यूजीलैंड की तारीफ करनी होगी, वह शानदार क्रिकेट खेल रही है. तीन वनडे और टेस्ट मैच में उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेली. अगर हम मैच को विश्लेषण करेंगे तो, मुझे समझ में नहीं आता कि कोई इतने बदलाव कैसे कर सकता है. हर मैच में लगभग नई टीम होती है. टीम में कोई भी स्थायी नहीं है. अगर स्थान को लेकर सुरक्षा की भावना नहीं है तो इसका असर खिलाड़ियों की फॉर्म पर पड़ेगा."

यह भी पढ़ें:  अब पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कसा यह ताना

भारतीय टीम का विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे से सज्जित बल्लेबाजी आक्रमण बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में पूरी तरह से विफल हो गया था. कोहली ने खुद बल्लेबाजी को हार का कारण भी माना था. कपिल ने कहा, "बल्लेबाजी में कई बड़े नाम हैं, लेकिन फिर भी आप दोनों पारियों में 200 का स्कोर नहीं कर सके, इसका मतलब है कि आपने स्थितियों से तालमेल नहीं बैठाया. आपको ज्यादा से ज्यादा ध्यान रणनीति पर देना होगा."

यह भी पढ़ें:  न्‍यूजीलैंड के पूर्व क्र‍िकेटर क्रेग मैकम‍िलन बोले, 'वेल‍िंगटन में भारतीय बल्‍लेबाज ऐसे खेल रहे थे मानो...'

कपिल साथ ही लोकेश राहुल के टेस्ट टीम में न होने से नाराज हैं. राहुल को टी-20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था और इस सीरीज में भारत ने कीवी टीम को 5-0 से मात दी थी. विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, "मुझे समझ में नहीं आया, जब हम खेले थे और अब जो हो रहा है, उसमें काफी अंतर है. आप जब टीम को बनाते हो तो आपको अपने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देना होता है. जब आप कई सारे बदलाव करते हैं तो इसका कोई औचित्य नहीं होता. प्रबंधन हर प्रारूप के लिए विशेष खिलाड़ी में विश्वास रखता है. राहुल शानदार फॉर्म में हैं लेकिन वे बाहर बैठे हैं. इसका कोई औचित्य नहीं है. मुझे लगता है कि जब खिलाड़ी फॉर्म में होता है तो उसे खेलाना चाहिए."

VIDEO:  पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी. 

दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच शनिवार से क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर शुरू होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramlal Nikhanj Kapil Dev, Kannaur Lokesh Rahul, Cricket, New Zealand Vs India 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com