विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2020

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जोस बटलर ने वर्ल्डकप की जर्सी को नीलाम कर जुटाए इतने लाख रुपये

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में वर्ल्डकप फाइनल की जर्सी को नीलाम किया है.

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जोस बटलर ने वर्ल्डकप की जर्सी को नीलाम कर जुटाए इतने लाख रुपये
जोस बटलर ने वर्ल्डकप फाइनल की जर्सी नीलाम की
  • बटलर ने वर्ल्डकप फाइनल की जर्सी नीलाम की
  • नीलामी से जुटाए 60 लाख से ज्यादा रुपये
  • अस्पताल को करेंगे दान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में वित्तीय मदद देने के लिए जो काम किया है उसकी चर्चा काफी हो रही है. बटलर ने अस्पतालों की मदद के लिए 2019 विश्व कप फाइनल की अपनी जर्सी को नीलाम कर दिया है. नीलामी के जरिए बटलर को 65,000 पाउंड यानि 60 लाख रुपये की राशि मिली है. इस राशि को बटलर लंदन के रॉयल ब्राम्पटन एवं हर्टफील्ड अस्पताल को मदद स्वरूप देंगे. बता दें कि साल 2019 वर्ल्डकप के फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था और पहली बार विश्व विजेता बना था. इंग्लैंड की टीम  टाई हुए मैच में बाउंड्री नियम के तहत जीत हासिल करने में सफल रही थी. बटलर ने इंस्टाग्राम पर अपने जर्सी की फोटो भी पोस्ट की है.बता दें कि कोरोनावायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया में 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं तो वहीं 82 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

ये खबर लिखे जाने तक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,194 हो गई और इस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 149 पर पहुंच गया.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के ऐेसे मामले जिनमें इलाज चल रहा है उनकी संख्या 4,643 है, 401 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है.

VIDEO: कुछ समय पहले विराट कोहली ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com