विज्ञापन

विराट, रूट, स्मिथ, बाबर नहीं तो कौन है वह मौजूदा स्टार, जिसकी जर्सी पाना चाहते थे जोस बटलर?

जोस बटलर ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा है रोहित इस समय के एकमात्र खिलाड़ी हैं. जिनकी जर्सी वह पाना चाहते थे.

विराट, रूट, स्मिथ, बाबर नहीं तो कौन है वह मौजूदा स्टार, जिसकी जर्सी पाना चाहते थे जोस बटलर?
जोस बटलर

मौजूदा समय में एक से बढ़कर एक क्रिकेटर हैं, जो क्रिकेट के मैदान में अपने बेहतरीन खेल से हर किसी का दिल जीत रहे हैं. मगर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के चहेते खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैं. 35 वर्षीय इंग्लिश स्टार ने 'लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट' पर बातचीत करते हुए भारतीय दिग्गज की जमकर सराहना की है. उनका कहना है कि 'हिटमैन' शर्मा मौजूदा समय के एकमात्र खिलाड़ी है. जिनकी जर्सी वह हमेशा से पाना चाहते थे. बटलर ने अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए कहा, 'रोहित इस समय के एकमात्र खिलाड़ी हैं. जिनकी जर्सी मैं पाना चाहता था, जो मेरे पास नहीं है. वह एक सच्चे दिग्गज हैं.'

हाल ही में रोहित ने पूरा किया है बटलर का सपना 

जोस बटलर का सपना हाल ही में रोहित शर्मा ने पूरा किया है. उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद अपनी जर्सी जोस बटलर को भेंट की थी. इस दौरान यह खबर काफी सुर्खियों में रही थी. उस दौरान लोगों ने दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की दोस्ती को काफी सराहा था. 

रोहित और बटलर का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

बात करें दोनों दिग्गजों के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो खबर लिखे जाने तक रोहित ने भारतीय टीम की तरफ से कुल 67 टेस्ट, 288 वनडे और 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की 116 पारियों में 40.57 की औसत से 4301, वनडे की 280 पारियों में 48.95 की औसत से 11895 और टी20 की 151 पारियों में 32.05 की औसत से 4231 रन निकले हैं. रोहित के नाम टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक और 18 अर्धशतक, वनडे में 34 शतक और 62 अर्धशतक एवं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच शतक और 32 अर्धशतक दर्ज है. 'हिटमैंन' शर्मा टेस्ट और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं. मगर वनडे फॉर्मेट में वह अब भी सक्रिय हैं. 

वहीं बटलर ने अपनी टीम की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 57 टेस्ट, 202 वनडे और 160 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की 100 पारियों में 31.94 की औसत से 2907, वनडे की 174 पारियों में 39.00 की औसत से 5578 और टी20 की 147 पारियों में 33.96 की औसत से 4212 रन निकले हैं. बटलर के नाम टेस्ट क्रिकेट में दो शतक और 18 अर्धशतक, वनडे में 11 शतक और 19 अर्धशतक एवं टी20 में दो शतक और 28 अर्धशतक दर्ज है. 

यह भी पढ़ें- फ्रांस को मिला नया कोच, जानें कौन है वो दिग्गज जिसने ली डिडिएर डेसचैम्प्स की जगह


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Joseph Charles Buttler, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com