विज्ञापन

रजत पाटीदार OUT या NOT OUT? कैच को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा, इरफान पठान ने सुनाया फैसला, जानें क्या कहता है नियम

Virat Kohli reaction on Jason Holder catch controversy: पाटीदार का विकेट आरसीबी के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ, खासकर उनकी हालिया फॉर्म और मध्यक्रम में उनकी अहमियत को देखते हुए. कप्तान के आउट होने के बाद, आरसीबी की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और केवल 155 रन पर आउट हो गई. 

रजत पाटीदार OUT या NOT OUT? कैच को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा, इरफान पठान ने सुनाया फैसला, जानें क्या कहता है नियम
Was Rajat Patidar give out wrongly in GT vs RCB clash of IPL 2026?

Jason Holder catch controversy: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल मैच के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसमें विराट कोहली सभी नजरों का केंद्र थे. मैदान पर अपने जुनून और जोश के लिए मशहूर कोहली को, कप्तान रजत पाटीदार को आउट करने के लिए जेसन होल्डर के लिए गए एक विवादित कैच के बाद चौथे अंपायर से सवाल पूछते देखा गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी 3.2 ओवरों में 35 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी. यहां से देवदत्त पड्डिकल ने कप्तान विराट कोहली के साथ 26 गेंदों में 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाल लिया था, लेकिन 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन गति बढ़ाने के लिए उन्होंने एक पुल शॉट खेलने की कोशिश की.  होल्डर ने तेजी दिखाई और आगे की ओर डाइव लगाकर कैच लपका.

Latest and Breaking News on NDTV

घटना का रीप्ले देखने पर यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि गेंद जमीन को छूई थी या नहीं? इस शंका के बावजूद, थर्ड अंपायर ने रिव्यू के बाद कैच को सही ठहराया और पाटीदार को आउट घोषित कर दिया गया. इस फैसले से कोहली और आरसीबी खेमा नाखुश दिखा, क्योंकि मैच के एक अहम मोड़ पर यह फैसला उनके खिलाफ गया था. इसके बाद विराट कोहली को बाउंड्री रोप के पास फोर्थ अंपायर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया. ऐसा लगा कि वह इस फैसले पर स्पष्टीकरण चाहते थे, खासकर इसलिए क्योंकि रीप्ले में कोई स्पष्ट सबूत नहीं दिख रहा था.

पाटीदार का विकेट आरसीबी के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ, खासकर उनकी हालिया फॉर्म और मध्यक्रम में उनकी अहमियत को देखते हुए. कप्तान के आउट होने के बाद, आरसीबी की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और केवल 155 रन पर आउट हो गई. 

इरफान पठान ने सुनाया अपना फैसला

इस कैच को लेकर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रजत पाटीदार को नॉट आउट करार दिया है. जिसके बाद उनके पोस्ट पर फैन्स के खूब कमेंट आए हैं. 

क्या कहता है कैचिंग का नियम

बता दें कि गेंद के जमीन को छूने के बावजूद, कैच असल में क्लीन था.  कैच की वैधता का फैसला करते समय, अंपायर गेंद पर नियंत्रण को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं. इस मामले में, गेंद ने जमीन को छुआ था, लेकिन वह होल्डर की उंगलियों के बीच थी, और गेंद पर उनका पूरा नियंत्रण था. मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की नियम 33 (33.2.2.1) में यह बात साफ तौर पर कही गई है.

नियम में कहा गया है, “गेंद फील्डर के एक या दोनों हाथों में होनी चाहिए, भले ही गेंद को पकड़ने वाला हाथ जमीन को छू रहा हो, या शरीर से सटा हो, या फ़ील्डर की ओर से पहने गए बाहरी सुरक्षात्मक रूप से हाथ में फंसी हो, या फिर गलती से फील्डर के कपड़ों में फंसी हो.”ऐसे में तीसरे अंपायर, अभिजीत भट्टाचार्य को लगा कि गेंद पर होल्डर का नियंत्रण था और इसलिए पाटीदार को आउट देना सही फैसला था. 

वहीं, मैच की बात करें तो गुजरात ने आरसीबी को 4 विकेट से हराकर एक बेहतरीन जीत हासिल की. इस मैच में पहले आरसीबी ने बल्लेबाजी की थी और 155 रन बनाए जिसके बाद गुजरात ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com