
धोनी मैदान पर रहें, या मैदान के बाहर रहें, माही मैजिक लगातार जोर-शोर से अभी भी चल रहा है. एक दिन पहले ही धोनी जब रांची के झारखंड स्टेडियम एक्सरसाइज करने पहुंचे, तो ऑटोग्राफ लेने वालों की कतार लग गई, तो अब फिर से एक और तस्वीर सामने आई है, जो बताने के लिए काफी है कि धोनी भारतीय क्रिकेट जगत के कितने बड़े नायक बन चुके हैं. सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो जोर-शोर से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फैन उनके पैर छूने की कोशिश करती है.
Culture hai
— Shivani (@meme_ki_diwani) August 27, 2023
फैंस ने उनके इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है. हालांकि, धोनी ने महिला फैन को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ प्रशंसक धोनी की पैर छुआने के लिए आलोचना कर रहे हैं. कई प्रशंसकों ने ऐसे कमेंट किए कि धोनी को महिला फैन को रोकना चाहिए था. और धोनी ने की भी. बहरहाल इस आलोचना पर महिला प्रशंसक ही धोनी के बचाव में आ गईं.
धोनी ने वास्तव में महिला फैन को रोकने की पूरी कोशिश की
He should've stopped her, didn't expect this from Dhoni
— Santhosh (@KuskithalaV6) August 27, 2023
जब सार्वजनिक समारोह में हिस्सा लेंगे, तो वीडियो तो आएंगे ही
Aajkal suddenly dhoni ke videos bahot aa rahe hai market me
— Supriya (@Supriya_pro) August 27, 2023
यह बात एकदम सही दिखती है
Everyone wants to touch thala feet
— Saurabh Raj (@sraj57454) August 27, 2023
यह फैन इसे धोनी की कमाई बता रहे हैं
That's what he's earned.
— Mr. J (@imjivesh) August 27, 2023
इस महिला प्रशंसक ने संस्कृति कहते हुए बचाव किया है
Culture hai
— Shivani (@meme_ki_diwani) August 27, 2023
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं