विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2024

"यह देखना बहुत ही मुश्किल था कि...", न्यूजीलैंड से हार के बाद आर. अश्विन के दिल का दर्द आया बाहर

India vs Australia: अब जबकि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया रवाना हो रही है, तो उससे पहले अश्विन ने दिल के दर्द को बयां किया है

"यह देखना बहुत ही मुश्किल था कि...", न्यूजीलैंड से हार के बाद आर. अश्विन के दिल का दर्द आया बाहर
भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन
नई दिल्ली:

भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से हारे हुए कई दिन हो गए हैं, लेकिन यह हार भारतीय फैंस को अभी भी परेशान कर रही है. वास्तव में यह एक ऐसी हार है, जो इस दौरे के प्रशंसकों को जब-जब याद आएगी, तो उनका जायका कड़वा हो जाएगा. इस हार पर अभी भी चर्चा जारी है और आगे भी रहेगी क्योंकि भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली ऐसी सीरीज रही, जिसमें उसे अपने ही घर में 0-3 से हार का मुंह देखना पड़ा.खिलाड़ियों की तीखी आलोचना अभी भी जारी है. इनमें से एक रविचंद्रन अश्विन भी हैं, जो फैंस की ओर से हुई प्रतिक्रिया से बहुत ही ज्यादा आहत हैं. 

"खिलाड़ी सबसे ज्यादा आहत"

अपने यू-ट्यूब चैनल पर इस महान क्रिकेटर ने कहा, "जिस तरह हार पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी, उससे मैं बहुत ही ज्यादा आहत हूं. प्रत्येक शख्स को माफी मांगनी चाहिए. यह एक खेल है." उन्होंने कहा, "मुझे कहने दें कि सबसे ज्यादा अगर कोई आहत होता है, तो वह ड्रेसिंग रूम में होने वाला खिलाड़ी है.खिलाड़ी अपना करियर बनाते हैं और जो वह मैदान पर करते हैं, उससे उनका करियर भी खत्म हो जाता है. ऐसे में आहत को लेकर शक करना आपराधिक है. मेरा मानना है कि किसी को भी चरित्र हनन नहीं करना चाहिए."

उम्मीदों पर घरा नहीं उतरे अश्विन

न्यूजीलैंड के खिलाफ निश्चित तौर पर हार की वजह बल्लेबाज ही रहे. यही वजह रही कि रोहित और विराट के खिलाफ फैंस अभी तक जहर उगल रहे हैं, लेकिन काफी हद तक दोष बॉलरों को भी लेना होगा, जो समय रहते विकेट नहीं चटका सके. और ज्यादातर मौकों पर घरेलू सीरीज में कहर बरसाने वाले रविचंद्रन अश्विन 3 मैचों में सिर्फ 9 ही विकेट चटका सके, जो उनके पिछले मैचों के प्रदर्शन से बिल्कुल भी मेल नहीं खाता. उनकी नाकामी कैसी रही, यह आप इससे समझ सकते हैं कि कहीं अनुभवहीन वॉशिंगटन सुंदर 2 ही टेस्ट मैच खेलकर 16 विकेट ले उड़े, लेकिन अश्विन हाथ ही मलते रह गए. 
 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com