विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2020

Coronavirus से जंग के लिए अब भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने किया दान, ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में अब भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी योगदान दिया है. इशांत शर्मा (Ishant Sharma) और उनकी वाइफ प्रतिमा सिंह (Pratima Singh) ने पीएम फंड में अपनी ओर से सहायता राशि दान किए हैं.

Coronavirus से जंग के लिए अब भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने किया दान, ट्वीट कर दी जानकारी
इशांत शर्मा ने भी पीएम फंड में की अपनी ओर से सहायता
  • कोरोना के खिलाफ जंग के लिए इशांत शर्मा ने भी दिया दान
  • इशांत शर्मा और उनकी वाइफ प्रतिमा ने मिलकर सहायता राशि दिया दान
  • कोरोनावायरस के कारण देश में 21 दिनों का लॉकडाउन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में अब भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी योगदान दिया है. इशांत शर्मा (Ishant Sharma) और उनकी वाइफ प्रतिमा सिंह (Pratima Singh) ने पीएम फंड में अपनी ओर से सहायता राशि दान किए हैं. ट्विटर पर इशांत शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है. इशांत ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर की है और लिखा है कि मुश्किल समय में हम विनम्रता से पीएम केयर्स फंड में सहयोग कर रहे हैं. महामारी से लड़ने के लिए सभी को एक साथ एकजुट होकर खड़े रहना होगा. इशांत ने अपने पोस्ट में लिखा है कि छोटा दान भी इस मुश्किल समय में बड़ा अंतर पैदा कर सकता है. बता दें कि इशांत शर्मा ने भी गुप्त दान दिया है. इससे पहले विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में गुप्त दान दिया था. वैसे, मीडिया में आई खबर के अनुसार दोनों ने मिकर 3 करोड़ रुपये का दान दिया है. बता दें कि इशांत शर्मा की वाइफ प्रतिमा एक बॉस्केटबॉल प्लेयर हैं. दोनों ने मिलकर इस महामारी में जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी ओर से मदद किया है.

गौरतलब है कि अबतक सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, लक्ष्मीरत्न शुक्ला, अनिल कुंबले जैसे कई क्रिकेटरों ने देश में आए इस विपदा में अपनी ओर से आर्थिक दान देकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है. इस समय पूरी दुनिया कोरोना के खिलाफ एक जंग लड़ रही है. 40 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं तो वहीं कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या पूरी दुनिया में 10 लाख से पार कर चुकी है. 

कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर सारी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी लगातार बढ़ रहा है. भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या 3072 पहुंच गई है. देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 525 नए मामले सामने आए हैं. इन्हीं खबरों के बीच एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से कुल 213 लोग ठीक हो चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह आंकड़े जारी किए गए हैं. बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा. सभी राज्यों की सरकारें लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवा रही हैं.

VIDEO:  विराट कोहली ने काफी दिन पहले करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com