विज्ञापन

क्यों फ्लॉप हो रहे संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी का दवाब या कोई तकनीकि खामी? पूर्व स्टार ने बताया

वैभव सूर्यवंशी के स्क्वाड में आने से संजू सैमसन पर दवाब बढ़ता जा रहा है. अभिषेक, ईशान और संजू में संजू की जगह खतरे में मानी जा रही है और वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं.

क्यों फ्लॉप हो रहे संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी का दवाब या कोई तकनीकि खामी? पूर्व स्टार ने बताया
Irfan pathan Point Techinical Flaw in Sanju Samson Batting

आईसीसी वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान रहे शुभमन गिल लगाताप फ्लॉप करते रहे तो दूसरी तरफ संजू सैमसन ने घरेलू सर्किट में  दमदार प्रदर्शन किया. ऐसे में गिल पर दोतरफा दवाब रहा. चयनकर्ताओं ने उपकप्तान को टीम से बाहर किया और संजू प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने. लगभग छह महीने बाद पासा पूरी तरह से पटल चुका है और स्क्रिप्ट में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हुई है. वैभव ने आईपीएल में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की. 15 साल के इस युवा सनसनी ने दुनिया के सर्वेश्रेष्ठ गेंदबाजों को भी नहीं बख्शा. चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका दिया. लेकिन टीम मैनेजमेंट अभी भी संजू के साथ खड़ा है. संजू लगातार तीन मैचों में फ्लॉप हुए हैं. आईपीएल में शुरुआती मैचों में भी वह फ्लॉप रहे थे. संजू पर दोतरफा दवाब है, एक तो वैभव का और दूसरा फ्लॉप होने का. वहीं अब इरफान पठान ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज की एक अलग खामी की ओर इशारा किया है.

जियोस्टार से बात करते हुए पूर्व ऑलराउंड इरफान पठान ने कहा है कि ऑफ स्टंप के ठीक बाहर की गेंद से संजू सैमसन परेशान हो रहे हैं. इरफान ने कहा,"आप गेंद को संजू सैमसन से दूर ले जाना चाहते हैं. भले ही आप गेंद को दूर न ले जाएं, आप लाइन को ऑफ-स्टंप के बाहर रखना चाहते हैं क्योंकि उनके बल्ले का चेहरा बंद रहता है. जब उनके बल्ले का चेहरा बंद होता है और वह ऑफ-साइड पर खेलने की कोशिश करते हैं, तो कई बार बल्ले का चेहरा खुल जाता है." 

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्री में सैमसन आगे की ओर खेलने गए और गेंद स्टंप्स पर लग गई. इंग्लैंड के खिलाफ पहले गेम में, वह ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंद पर थर्ड मैन पर कैच आउट हो गए. संजू लगातार तीन मैचों में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं. दूसरी तरफ वैभव बाहर बैठे हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट पर दवाब बढ़ रहा है, लेकिन अभी तक गंभीर-अय्यर की जोड़ी ने संजू पर भरोसा बनाए रखा है. लेकिन यह कब तक रहेगा?

इस बीच, सूर्यवंशी, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में 237.30 के ज़बरदस्त स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं. अभी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत के लिए अपने इंटरनेशनल डेब्यू पर नज़र गड़ाए हुए हैं. आयरलैंड में सूर्यवंशी का इस्तेमाल नहीं किया गया क्योंकि भारत को 2-0 से सीरीज में चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा.

पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने कहा,"मेरे हिसाब से, आईपीएल के इतिहास में, शायद विराट कोहली के उस सीज़न के बाद जब उन्होंने इतने रन बनाए, अगर किसी एक सीज़न को डिफाइन करना हो, तो वह वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 है. उन्होंने टॉप-क्वालिटी बॉलर्स के खिलाफ, भले ही इंडियन कंडीशंस में, जिस तरह का परफॉर्मेंस दिया है, वह टॉप-नॉच रहा है."

सबा करीम ने कहा,"मुझे उसकी बड़े रन बनाने की काबिलियत पर पूरा भरोसा है. सिर्फ़ इंडियन फ़ैन्स ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया वैभव सूर्यवंशी को उसी तरह खेलते हुए देखने का इंतज़ार कर रही है जैसा उसने आईपीएल में किया था. मुझे इस युवा लड़के से बहुत उम्मीदें हैं. बहुत जल्द, हम उसे तीनों फ़ॉर्मेट में देखेंगे. मुझे इस बात का पूरा यकीन है."

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sanju Viswanath Samson, Irfan Khan Pathan, Cricket, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com