दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का नाम आते ही सबकी निगाहें इस पर टिक जाती हैं. इसी बीच आईपीएल सीजन 16 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होने जा रहा है. जहां पर कुल 10 टीमों के 87 स्लॉट्स के लिए 405 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी. खासकर 3 ऑलराउंडर ऐसे हैं जिन्हें हर कोई अपनी टीम से जोड़ना चाहेगा.
कुल 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं. कैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या 119 है, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं और 4 एसोसिएट देशों से हैं. अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जिन 3 ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर सबकी नज़र रहने वाली है, आइए उनके बारे में जान लेते हैं
1. बेन स्टोक्स ( बेस प्राइस -2 करोड़) : बेन स्टोक्स इस वक्त दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. वहीं इसमें भी कोई संदेह नहीं है कि बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 नीलामी के सबसे बड़े खरीददारों में से एक होंगे. 2018 की आईपीएल नीलामी में बेन स्टोक्स सबसे महंगे ऑलराउंडर खिलाड़ी थे, जब उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी टूर्नामेंट के 16वें संस्करण के लिए तैयार होंगे. और जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने टी 20 विश्व कप 2022 में किया है. उसे देखते हुए हर किसी की नज़र उन्हें अपनी टीम में लेने पर रहेगी.
2. सैम करण (बेस प्राइज़ 2 करोड़): सैम कुरेन आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत की सफलता पर सवार होकर आईपीएल 2023 की नीलामी में शामिल हुए हैं. युवा ऑलराउंडर के पास एक शानदार विश्व कप था, न केवल फाइनल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उन्होंने जीता बल्कि टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी जीता. प्रतिभाशाली ऑलराउंडर पहले ही आईपीएल के पिछले संस्करणों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और बल्ले और गेंद दोनों से बेहद प्रभावी रहे हैं. सैम क्यूरन का बढ़ता अनुभव, उन्हें आईपीएल टीमों के लिए एक आइडियल खरीद बनाता है. निचले क्रम के बल्लेबाज के रूप में उनकी क्षमता और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते समय उनकी सटीकता को देखते हुए उन्हें इस साल की नीलामी में कोई भी टीम अपने साथ जोड़ने की पूरी कोशिश करेगी.
3. शाकिब अल हसन (बेस प्राइज़ 1.5 करोड़): बांग्लादेश के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक, शाकिब अल हसन अपने क्रिकेट करियर में देश की टीम की रीढ़ की हड्डी रहे हैं. शाकिब हाथ में गेंद के साथ अपनी निरंतरता, सटीकता और आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं और बल्लेबाजी करते समय उनके पास कई तरह के शॉट होते हैं. उनके आत्मविश्वास और स्वभाव ने उन्हें और उनकी टीम को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है. उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलते रहे हैं. इस ऑलराउंडर पर भी टीमें नज़रें गड़ाए बैठी होंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं