विज्ञापन
6 years ago

RCB vs MI  Match, IPL 2020: पैसा वसूल मैच...आईपीएल 2020 के अंतर्गत सोमवार को मुंबई इंडियंस और रायल चैलेंजर्स (MI vs RCB) के बीच का मुकाबला रोमांच की तमाम सीमाओं को पार कर गया. मैच में सुपर ओवर में विराट कोहली की आरसीबी टीम ने जीत हासिल की. एरॉन फिंच, देवदत्‍त पडिकल और एबी डिविलियर्स के अर्धशतकों की बदौलत आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 201 का स्‍कोर बनाया. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने शुरुआती ओवरों में ही रोहित शर्मा, सूर्यकुमार, डिकॉक और हार्दिक पंड्या के विकेट गंवा दिए. ऐसा लग रहा था कि आरसीबी यह मैच आसानी से जीत जाएगा लेकिन निर्णायक क्षणों में ईशान किशन और कीरेन पोलार्ड की जोड़ी ने आरसीबी के गेंदबाजों पर पलटवार करते हुए बाजी को पलटने का पूरा प्रयास किया. ईशान किशन ने 58 गेंदों पर 99 रन और पोलार्ड ने 24 गेंदों पर 60 रन की धुआंधार पारी खेली. 20 ओवर में MI का स्‍कोर भी 5 विकेट खोकर 201 रन रहा और मैच टाई हो गया. सुपर ओवर में MI की टीम ओवर में 7 रन ही बना सकी. आरसीबी के लिए नवदीप सैनी ने कमाल का ओवर किया. जवाब में खेलते हुए आरसीबी के एबी डिविलियर्स व विराट कोहली की जोड़ी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में 8 रन का स्‍कोर बनाकर जीत हासिल कर ली. विराट ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच खत्‍म किया. आरसीबी की तीन मैचों में यह दूसरी जीत रही, दूसरी ओर मुंबई की यह तीन मैचों में दूसरी हार रही. दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में मुंबई के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया था .मैच में तूफानी अर्धशतक लगाने वाले एबी डिविलियर्स को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. 

IPL 2020 Match Between Royal Challengers Bangalore and Mumbai Indians at Dubai International Cricket Stadium

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
IPL Live Score, Royal Challengers Bangalore Vs Mumbai Indians, RCB Vs MI, RCB Vs MI Live Score
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com