8 years ago
नई दिल्ली:
IPL Auction 2019 में वेस्टइंडीज और डोमेस्टिक खिलाड़ियों का दबदबा रहा. निकोलस पूरन (Nicolas Pooran) (4.2 करोड़), कारलोस ब्रेथवेट (Carlos Brathwaite) (5 करोड़) शिमरॉन हेटमेयर (Shimron Hetmyer) (4.2 करोड़) में बिके. वहीं शिवम दुबे (5 करोड़) और वरुण चक्रवर्थी (8.4 करोड़) में बिके. वरुण चक्रवर्थी की बेस प्राइज 20 लाख रुपये थी. लेकिन 8.4 करोड़ में बिककर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया. किंग्स इलेवन पंजाब ने उनको खरीदा. 1.5 करोड़ में 10 खिलाड़ियों को रखा गया. 1 करोड़ में 19 खिलाड़ी, 75 लाख में 18 खिलाड़ी, 50 लाख में 62 खिलाड़ी, 40 लाख में 8 खिलाड़ी, 30 लाख में 8 खिलाड़ी और 20 लाख में 215 खिलाड़ी हैं. उधर, युवराज सिंह को भी दूसरे राउंड की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उनके 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीद लिया.
ऑक्शन (IPL Auction 2019) में इस साल 1003 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन 8 फ्रेंचाइचीज ने 350 खिलाड़ियों को सिलेक्ट किया. इस साल (IPL 2019 Auction) 350 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी. 119 कैप्ड, 229 अनकैप्ड और दो नेशनल प्लेयर्स का ऑक्शन हुआ. आईपीएल (IPL- Indian Premier League) में 2 करोड़ बेस प्राइज में 9 खिलाड़ियों को शामिल किया गया. जिसमें कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं था.