विज्ञापन

IPL 2027: CSK में जाते ही लिविंगस्टोन को 7 करोड़ का हुआ नुकसान, 4 खिलाड़ियों की बदली टीम

आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड पूरी हो गई है. लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स सीएसके में शामिल हुए हैं, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस एसआरएच में चले गए हैं.

IPL 2027: CSK में जाते ही लिविंगस्टोन को 7 करोड़ का हुआ नुकसान, 4 खिलाड़ियों की बदली टीम
लियाम लिविंगस्टोन

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2027 से पहले चार खिलाड़ियों की ट्रेड पूरी कर ली है. जिसमें लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स चेन्नई में शामिल हो गए हैं, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस हैदराबाद में चले गए हैं. सीएसके ने लिविंगस्टोन को छह करोड़ की धनराशि के साथ अपने बेड़े में शामिल किया है, जबकि एसआरएच ने उन्हें निलामी के दौरान 13 करोड़ रुपए की भारी भरकम धनराशि के साथ खरीदा था. सीएसके में जाने के बाद लिविंगस्टोन को सात करोड़ का नुकसान हुआ है. 

एडवर्ड्स को सीएसके ने तीन करोड़ रुपए में खरीदा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लियाम लिविंगस्टोन को जहां छह करोड़ रुपए के साथ अपने बेड़े में जोड़ा है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर एडवर्ड्स पर तीन करोड़ रुपए खर्च किए हैं. एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने से पहले साइन किया था, लेकिन पैर की चोट के कारण वह आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाए थे. 

खलील सनराइजर्स हैदराबाद में पहुंचे 

वहीं पिछले कुछ सीजन से येलो जर्सी में नजर आने वाले भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में पहुंच गए हैं. उन्हें फ्रेंचाइजी ने 4.8 करोड़ रुपए में हासिल किया है. पहली दफा नहीं है जब खलील हैदराबाद की तरफ से शिरकत करेंगे. वह 2018 से 2021 तक एसआरएच का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. 

एलिस पर भी हैदराबाद ने लगाया दाव 

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एलिस भी अपनी मौजूदा फीस दो करोड़ रुपए के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हो गए हैं. डेथ ओवरों में अपनी विविधताओं और प्रभावशीलता के लिए जाने जाने वाले एलिस के पास बहुमूल्य T20 अनुभव है और वह हैदराबाद गेंदबाजी यूनिट में इजाफा करेंगे.

यह भी पढ़ें- कौन हैं गौरिका? जो चाहती हैं कि अर्जुन तेंदुलकर इस साल जुड़वां बच्चों के बाप बने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Liam Stephen Livingstone, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com