खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में विख्यात सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. जहां उनके 29वें जन्मदिन पर उनके परिवार वाले उन्हें खास अंदाज में बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक महिला को भी बधाई देते हुए देखा गया. उन्होंने कहा, 'इस साल, सारा, मेरी दुआ है कि आपके घर में जुड़वां बच्चों की किलकारी गूंजे और आप बुआ बनें.'
आपको बता दें कि सारा की अब तक शादी नहीं हुई है. मगर उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंध गए हैं. जारी साल में ही अर्जुन ने पांच मार्च को सानिया चंडोक का हाथ थामा था.
महिला का इशारा भी अर्जुन की तरफ ही था. जिसके बाद से हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक हो गया है कि आखिर वह कौन हैं और तेंदुलकर परिवार की क्या लगती है? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं.
अर्जुन तेंदुलकर की सास हैं गौरिका घई चंडोक
वीडियो में नजर आ रही महिला कोई और नहीं बल्कि अर्जुन तेंदुलकर की सास गौरिका घई चंडोक हैं. गौरिका के पति का नाम सनी चंडोक है, जो कि एक व्यवसायी हैं. वे देश के प्रमुख उद्योगपति रवि घई के दामाद हैं और परिवार के ग्रेविस ग्रुप के व्यापारिक कारोबार से जुड़े हुए हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सनी ग्रेविस ग्रुप जो कि हॉस्पिटैलिटी, होटल और फूड बिजनेस जैसे इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड्स से जुड़ा हुआ है. उसका कामकाज देखते हैं.
यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने चुनी ODI करियर की नंबर-1 पारी, जिसे मानते हैं दिल के सबसे करीब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं