विज्ञापन

IPL 2026: 'आपने क्या किया है? अब ऐसे लोग भी सलाह देंगे', फिर से अर्शदीप कमेंट से विवाद में फंसे, फैंस ने उठाए सवाल

Arshdeep's another controversy: दो दिन के भीतर दो विवादों से जुड़ना बताने के लिए काफी है कि अर्शदीप सिंह के ग्रह सही नहीं चल रहे है. न ही मैदान पर और न ही इसके बाहर

IPL 2026: 'आपने क्या किया है? अब ऐसे लोग भी सलाह देंगे', फिर से अर्शदीप कमेंट से विवाद में फंसे, फैंस ने उठाए सवाल
Arshdeep Singh: अर्शदीप का समय काफी खराब चल रहा है
source: social media

ऐसा लगता है कि इन दिनों लेफ्टी पेसर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के सितारे बहुत ही ज्यादा गर्दिश में चल रहे हैं. मेगा टूर्नामेंट में यह सरदार पहले से ही अपनी बॉलिंग को लेकर आलोचकों के निशाने पर है, तो वहीं अब वह  सोशल मीडिया विवाद से जुड़ गए है. हाल ही में सामान्य बातचीत में साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा को लेकर इस्तेमाल किे गए  'अंधेरा' शब्द के सार्वजनिक होने पर वह फैंस के निशाने पर आ गए थे. एक बड़े वर्ग ने इसे नस्लीय कमेंट से जुड़ दिया था. यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सरदार जी   फिर से विवादित कमेंट के लिए घिर गए हैं. 

ताजा मामला तब शुरू हुआ जब कथित तौर पर स्नैपचैट पर हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट ऑनलाइन सामने आया. रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रशंसक ने अर्शदीप को टैग करते हुए लिखा था कि आईपीएल फ्रेंचाइज़ी के नाम से 'पंजाब' शब्द हटा देना चाहिए, क्योंकि वह इस नाम को शर्मिंदा कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अर्शदीप ने इस पर पलटवार करते हुए दो-टूक जवाब दिया, 'आपने पंजाब के लिए क्या किया है कि आपको शर्मिंदगी महसूस हो रही है सिंह साहब? जो लोग अभी भी परिवार से चिप्स और कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगते हैं, वे अब सलाह दे रहे हैं कि नाम का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? जवाब देना भर था कि देखते ही देखते यह जवाब सोशल मीडिया पर तूफान सा वायरल हो गया. और फैंस ने उन्हें जमकर आड़े हाथ तो लिया है, वहीं इस पेसर के ऑनलाइन व्यवहार को लेकर भी बहस शुरू हो  गई

तिलक वर्मा पर टिप्पणी के बाद नया तूफान

यह विवाद अर्शदीप पर तिलक वर्मा के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप लगने के ठीक एक दिन बाद आया है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के मैच के दौरान रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में अर्शदीप को कथित तौर पर यह कहते सुना गया था, 'ओए अंधेरे सनस्क्रीन लगाया?'

कई लोगों ने इस टिप्पणी को तिलक के स्किन टोन (रंग) पर कटाक्ष के रूप में लिया. इस वीडियो ने व्यापक आक्रोश पैदा किया और पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन सहित कई लोगों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'किसी ने मेरा विश्वास नहीं किया. सबने मेरा मजाक उड़ाया और मुझे ट्रोल किया. अर्शदीप को इस सीजन के लिए प्रतिबंधित किया जाना चाहिए.'

पुरानी बातें फिर आईं सामने

शिवरामकृष्णन ने कहा कि इस घटना ने उनके अपने खेलने के दिनों की यादें ताजा कर दीं, जब उन्हें अपने ही साथियों से नस्लीय ताने सुनने पड़े थे. उन्होंने 1980 के दशक में भारत के पाकिस्तान दौरे की एक घटना को याद करते हुए बताया कि एक साथी खिलाड़ी ने सुनील गावस्कर द्वारा मंगवाए गए उनके जन्मदिन के केक का मजाक उड़ाते हुए कहा था, 'तुमने सही रंग का केक मंगवाया है। एक काले लड़के के लिए इतना डार्क चॉकलेट केक.'

बीसीसीआई ने दी थी यह सलाह

हाल के महीनों में अर्शदीप की ऑनलाइन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. रिपोर्टों के अनुसार बीसीसीआई ने पहले उन्हें आईपीएल के दौरान टीम दौरों और मैच स्थलों से व्लॉग पोस्ट करना बंद करने की सलाह दी थी. अब दो दिनों में दो विवादों के साथ भारत के प्रमुख टी20 गेंदबाजों में से एक अर्शदीप पर दबाव और अधिक बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें:   T20 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्शदीप की गलती के लिए सूर्यकुमार यादव को मांगनी पड़ी थी माफी, कप्तान ने किया खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com