विज्ञापन

IPL 2026: IPL 2026: बल्ला जमीं पर दे मारा, कोहली पास से गुजरे , तो फूट-फूट कर रोने लगा 'छोटू फैन', जाने क्यों

Virat Kohli: विराट कोहली की दीवानगी का स्तर अगर आपको पता करना है, तो आप बड़े हो रहे बच्चों की ओर देखिए, उनकी विराट के प्रति गतिविधियों पर नजर डालेंगे, तो कोहली के कद की बेहतर समझ बनेगी. और कुछ ऐसी ही घटना हाल ही में बेंगलुरु में होटल में घटी, तो तूफान सी वायरल हो गई

IPL 2026: IPL 2026: बल्ला जमीं पर दे मारा, कोहली पास से गुजरे , तो फूट-फूट कर रोने लगा 'छोटू फैन', जाने क्यों
विराट कोहली की दीवानगी का स्तर अपने आप में अनूठा है. यह घटना इसी का प्रमाण है
Source: X

भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) की फैंस के बीच दीवानगी एक अलग ही स्तर की है. और जब इस दीवानगी में बच्चे शामिल हो जाएं, तो साफ समझा जा सकता है कि कोहली (Virat Kohli) का जादू किस हद तक अगली बड़ी हो रही पीढ़ी के सिर चढ़ कर बोल रहा है. इसमें सात से 12 साल के बच्चे भी शामिल हैं. और जिस तरह का कद विराट का है, उनका असर आज के समय में पैदा हो रहे बच्चों पर सिर चढ़ कर बोलता है, तो आप चौंकिएगा बिल्कुल भी मत. इसका एक बड़ा प्रमाण हाल ही में सोशल मीडिया पर तूफान सी वायरल हो रही क्लिप में साफ-साफ देखने को मिला, जब विराट का एक करीब दस साल का प्रशंसक जोर-जोर से रोते देखा गया. 

बहुत देर से इंतजार कर रहा था 'छोटू उस्ताद'

दरअसल यह हालिया घटना बेंगलुरु स्थित उस होटल की है, जब आरसीबी की टीम ठहरी हुई थी. इसी होटल में यह कोहली का यह 'विराट' छोटू फैन अपने माता-पिता के साथ लंबे समय से अपने 'छोटे बैट' पर कोहली के ऑटोग्राफ लेने के लिए बहुत ही बेसब्री और लंबे  समय से इंतजार कर रहा था. जब कोहली अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ होटल के अहाते से बाहर निकले, तो इस छोटू फैन ने दौड़कर कोहली के ऑटोग्राफ लेने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने इस बच्चे को हाथ पकड़कर कोहली से दूर कर दिया.  इस छोटू फैन ने कोहली को आवाज भी दी और यह काफी देर तक इस उम्मीद में खड़ा भी रहा कि शायद विराट उसकी बात सुनेंगे और वापस लौटेंगे, लेकिन ऐसा नहीं ही हुआ. यहां उम्मीद टूटने के बाद इस बालक ने हिम्मद नहीं हारी और वह तेजी से विराट के पीछे-पीछे गया, लेकिन जब यहां भी उसे निराशा ही हाथ लगी, तो फिर उसकी भावनाओं का ज्वार  फूट पड़ा. 

...और फूट पड़ा भावनाओं का ज्वार !

जब किसी का भी, खासकर 10-12 साल के बच्चे का हीरो कुछ इस तरह से सामने होकर निकल जाए. और बच्चे को मनचाही चीज न मिले, तो फिर वही होता है, जो इस बच्चे के भीतर से उमड़कर आया. ऑटोग्राफ न मिलने की निराशा में बच्चा लॉबी में खड़े माता-पिता की ओर लौटा, तो पहले तो उसने निराशा के गुस्से में बल्ले को जमीं पर दे मारा  और फूट-फूट कर रोने लगा. निश्चित तौर पर, यह घटना इस बच्चे की यादों में अपने हीरो से जुड़ी कोई अच्छी यादें के साथ ज़हन में जगह नहीं बना सकीं. ऐसे में हमारा कोहली से यही अनुरोध है कि वह भले ही व्यस्क प्रशंसकों के सामने से इस तरह से होकर गुजर जाएं, लेकिन कम से कम छोटे बच्चों का दिल इस तरह से न  ही तोड़ें क्योंकि बच्चें की यादें ताउम्र उनके साथ चलती हैं!

यह भी पढ़ें:   'सिर्फ एक ही खिलाड़ी है जो 'चुनौती' दे सकता है, कौन तोड़ेगा विराट कोहली के IPL में 9000 रन का महारिकॉर्ड, इरफान पठान ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com