विज्ञापन

IPL 2026 में फ्लॉप शो के बाद क्या बदलेगा लखनऊ का कप्तान? ये 4 खिलाड़ी हो सकते हैं पंत के विकल्प

Who will replace Rishabh Pant: लखनऊ के निदेश टॉम मूडी के बयान के बाद साफ है कि अब प्रबंधन ने बतौर कप्तान उनसे विदा लेने का मन बना लिया है.

IPL 2026 में फ्लॉप शो के बाद क्या बदलेगा लखनऊ का कप्तान? ये 4 खिलाड़ी हो सकते हैं पंत के विकल्प
Who will replace Rishabh Pant: बतौर कप्तान ऋषभ पंत की विदाई तय दिखाई पड़ रही है
source: social media

Who will replace Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में सबसे फिसड्डी रही लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh pant) चौतरफा आलोचकों के निशाने पर हैं. पंत लगातार दूसरे सीजन बल्ले से बिल्कुल भी प्रभावित कर सके और न ही बतौर कप्तान टीम को प्रेरित कर सके. और अब LSG के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने पंत की विफलता को स्वीकार करते हुए कहा कि ऋषभ प्रबंधन की उम्मीदों परे खरे नहीं उतरे. और मीडिया में इस सार्वजनिक बयान से साफ है कि बतौर कप्तान ऋषभ पंत के दिन संभवत: खत्म हो चुके हैं. पजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मूडी ने कहा, 'आपको यह सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि क्या उस दबाव का असर उनकी बल्लेबाजी प्रदर्शन पर भी दिख रहा है. मैं जानता हूं कि यह सीजन हमारे लिए एक कठिन सीजन रहा है, लेकिन हम इस पर विचार करेंगे, हम समय लेंगे, हम इस पर आत्ममंथन करेंगे, हम सभी चीजों पर विचार करेंगे.'  यहां सभी विकल्पों पर विचार करेंगे की बात महत्वपूर्ण है और यह पंत सहित तमाम समझदारों के लिए इशारा है कि लखनऊ अब यहां से किसी नए कप्तान की ओर देखेगा. वहीं, एक वेबसाइट से बातचीत में उनके एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर और मनोज तिवारी ने भी पंत को कप्तानी से हटाने की बात कही है. बहरहाल, आप जान लीजिए कि लखनऊ टीम में कौन फिलहाल वो दावेदार हैं, जो भविष्य में कप्तान बन सकते हैं. 

4. आयुष बडोनी

अगर लखनऊ प्रबंधन स्टार वेल्यू को किनारे रखकर  राजस्थान रॉयल्स की तरह भविष्य के निवेश को ध्यान में रखता है, तो निश्चित रूप से आयुष बडोनी सर्वश्रेष्ठ दावेदार होने के साथ ही अच्छा विकलप हैं. हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ श्रीलंका दौरे के लिए भारत ए टीम में चुने गए आयुष बडोनी के पास आईपीएल  में खेलने का खासा अनुभव है. ऐसे में उनकी दावेदारी को भविष्य के पहलू से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. अगर अगले साल टॉम मूडी और टीम प्रबंधन भविष्य पर दांव लगाता है, तो फिर आयुष बडोनी अगर कप्तानी करते दिख जाएं, तो चौंकाने वाली बात बिल्कुल भी नहीं होगी.

3.  मिचेल मार्श 

मिचेल मार्श इस सीजन में लखनऊ के टॉप परफॉरमर रहे हैं और वह आगे टीम के लिए बतौर ऑलराउंडर अच्छा योगदान दे सकते हैं. मिचेल मार्श खत्म हुए सीजन में 13 मैचों की इतनी ही पारियों में 43.30 के औसत और 3 अर्द्धशतक से 563 रन बनाकर फिलहाल सातवें (राजस्थान बनाम मुंबई मैच से पहले) नंबर पर रहे. हालांकि, इस बार उन्होंने एक भी गेंद नहीं फेंका, लेकिन लखनऊ टीम में उनका कद बढ़ा है. और भविष्य में अगर वह प्रबंधन को बॉलिंग का भी भरोसा देते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए 46 टेस्ट 99 वनडे और 85 टी20 मैच खेलने वाले मार्श कप्तान बन सकते हैं. हालांकि, उनके साथ माइनस बात यह है कि वह अगले सीजन में 35 साल के हो जाएंगे. लेकिन इसका जवाब यह है कि यहां 37 साल के रहाणे का मॉडल भी सामने है जो केकेआर की कप्तानी कर रहे हैं. 

2. एडेन मार्करम

एडेन मार्करम के पास टी20 कप्तानी का बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड हैय उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को लगातार दो बार SA20 का खिताब जिताया है और वह सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भी कर चुके हैं. मार्करम स्वभाव से बेहद शांत हैं और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालना जानते हैं. लखनऊ के 'लीडरशिप क्राइसिस' को दूर करने के लिए वह एक परिपक्व विकल्प हैं. हालांकि, यह बात अलग है कि इस साल के सीजन में वह भी पंत की तरह उम्मीदों पर खरे नहीं ही उतरे. मार्करम ने साल 2026 में खेले 12 मैचों की 11 पारियों में 26.66 के औसत से 231 रन ही बनाए. हैरानी की बात यह है कि उनके बल्ले से एक भी अर्द्धशतक नहीं फूटा, लेकिन मार्करम के रिज्यूम में दक्षिण अफ्रीका में अपनी टीम को दो बार चैंपियन बनवाना एक बड़ी बात है, तो वहीं पूर्व दिग्गज वसीम जाफर ने भी एडेन मार्करम को कप्तान बनाए जाने की बात कही है. 

1. निकोलस पूरन

विंडीज के निकोलस पूरन इस फॉर्मेट के सबसे तूफानी खिलाड़ियों में से एक है. उन्होंने पूरी तरह से फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन निकोलस  लखनऊ फ्रेंचाइजी के सबसे भरोसेमंद और सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं।.वह उपकप्तानी का अनुभव रखते हैं और जरूरत पड़ने पर पहले भी टीम की कमान संभाल चुके हैं. पॉजिटिव बात यह है कि टी20 फॉर्मेट में उनका आक्रामक खेल और इंटरनेशनल स्तर पर कप्तानी का अनुभव उन्हें पंत का सबसे स्वाभाविक और पहला रिप्लेसमेंट बनाता है. हालांकि, इस साल पूरन भी चूरन बन गए. 2026 में पूरन 14 मैचों में 18 के औसत से 234 रन ही निकाल सके

यह भी पढ़ें:  फिर से ऋषभ बहुत महंगे पड़े लखनऊ को, जानें कितना महंगा पड़ा एक रन, क्या रही एक चौके, छक्के की कीमत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com