विज्ञापन

LSG vs PBKS: फिर से ऋषभ बहुत महंगे पड़े लखनऊ को, जानें कितना महंगा पड़ा एक रन, क्या रही एक चौके, छक्के की कीमत

Rishabh Pant's runs price: ऋषभ पंत के लिए यह सीजन भी खासा निराशाजनक रहा. पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन ऋषभ इस पर दूर-दूर तक खरे नहीं उतर सके

LSG vs PBKS: फिर से ऋषभ बहुत महंगे पड़े लखनऊ को, जानें कितना महंगा पड़ा एक रन, क्या रही एक चौके, छक्के की कीमत
Rishabh Pant's runs price:
X: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) और खासकर उसके कप्तान ऋषभ पंत  (Rishabh Pant) के लिए खत्म हुआ सीजन बहुत ही ज्यादा निराशाजनक रहा. मेगा टूर्नामेंट में लखनऊ के लीग चरण राउंड खत्म होने से पहले ही पंत की टेस्ट से उप-कप्तानी और  वनडे में अगर जगह छिन गई, तो इसकी सबसे  बड़ी वजह यही रही कि ऋषभ न तो टीम को ही प्रेरित कर सके, तो खुद का प्रदर्शन बहुत ही ज्यादा निराशाजनक रहा. निश्चित रूप से लगातार दूसरे सीजन में 27.50 करोड़ रुपये की फीस वाले पंत लखनऊ के लिए बहुत ही महंगे साबित हुए. उनका एक-एक रन लखनऊ को बहुत महंगा पड़ा है. चलिए जान लीजिए कि पंत के एक रन की कीमत क्या रही. 

ऋषभ पंत के कैचों की कुल कीमत

पंत ने खेले 14 मैचों में कुल मिलाकर  10 कैच लिए. और अगर पंत के एक कैच की कीमत 5 लाख रुपये मानी जाए, तो इन कैचों की कीमत 50 लाख रुपये हो जाती है. ऐसे में हम यहां कुल 27.50 करोड़ रुपये में से 50 लाख रुपये घटा देते हैं. इस तरह 10 कैचों की कीमत घटाने के बाद फीस रह जाती है 27 करोड़ रुपये

लखनऊ को  इतना महंगा पड़ा पंत का एक रन

रन की कीमत=  27 करोड़ रुपये/312 रन

= 8,65,384.61 लाख रुपये

पंत के 1 चौके, 1 छक्के की कीमत

ऋषभ ने इस सीजन में 30 चौके और 11 छक्के लगाए. ये बाउंड्रियां भी पंत के हिसाब से नहीं हैं. बहरहाल, पंत निकाली गई कीमत के हिसाब से पंत के एक चौके की कीमत 25.25 लाख रुपये, तो उनका एक छक्का टीम को करीब 52.88 लाख रुपये का पड़ा.


पंत का टूर्नामेंट में प्रदर्शन

पंत ने इस सीजन में लखनऊ के लिए खेले 14 मैचों की 13 पारियों में 28.36 के औसत, 138.05 के स्ट्राइक-रेट से 226 रन बनाए. पंत केवल एक ही अर्द्धशतक जड़ सके और यह प्रदर्शन निश्चित तौर पर कहीं से कहीं तक उनकी क्षमता के अनुसार नहीं ही है. 

यह भी पढ़ें:   हार से नाराज ऋषभ पंत ने लाइव टीवी पर किया अश्लील शब्द का इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, बयान वायरल

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Lucknow Super Giants, Punjab Kings, Lucknow Super Giants Vs Punjab Kings 05/23/2026 Lkokp05232026270339, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com