विज्ञापन

IPL 2026: इंग्लैंड की टीम इंतज़ार करती रह गई, आख़िरकार दिल्ली में फ़ॉर्म में लौटे बटलर और गुजरात बन गया ख़तरनाक

Delhi Capitals vs Gujarat Titans: इंग्लिश विकेटकीपर ने 27 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों से 52 रन की पारी खेली

IPL 2026: इंग्लैंड की टीम इंतज़ार करती रह गई, आख़िरकार दिल्ली में फ़ॉर्म में लौटे बटलर और गुजरात बन गया ख़तरनाक
Indian Premier League 2026: जोस बटलर
X: जोस बटलर

Delhi Capitals V/S Gujrat Titans: इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान जिस एक खिलाड़ी के फॉर्म में लौटने का इंतज़ार करती रही. शायद इंग्लैंड और ख़िताब के बीच जॉस बटलर का ख़राब फ़ॉर्म बड़ी वजह बना रहा. 15 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में जॉस बटलर कोई अर्द्धशतक नहीं बना पाये और इंग्लैंड को इसका बड़ा खामियाज़ा भुगतना पड़ा. दिल्ली के ख़िलाफ़ टी-20 मैच से एक दिन पहले गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन ने कहा था, “अगर कोई एक खिलाड़ी अपने अच्छे फॉर्म में लौटने के सबसे क़रीब है तो वो जॉस बटलर है.” बटलर का बल्ला जैसे साई के इस बयान के इंतज़ार में था. 

बटलर का बल्ला ताबड़तोड़, 24 गेंदों पर हाफ़ सेंचुरी

साई सुदर्शन ने मुकेश-मैक्ग्रा को तीसरे ही ओवर में अपना विकेट गंवाया और फिर IPL के सवा सौ मैचों में 150 के स्ट्राइक से 7 शतक और 25 हाफ़ सेंचुरी लगाने वाले बटलर अपने पुराने रंग में दिखे. हालांकि पंजाब के ख़िलाफ़ बटलर 38 और राजस्थान के ख़िलाफ़ 26 रन की पारी खेल सके थे. लेकिन साई सुदर्शन ने दिल्ली के मैच से पहले कहा था कि वो नेट्स पर ज़बरदस्त अंदाज़ में प्रैक्टिस कर रहे हैं. और, इसलिए उनका फ़ॉर्म में लौटना सिर्फ़ वक्त की बात थी. 

बटलर ने 27 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्के लगाकर 52 रनों की पारी खेली और गुजरात के बड़े स्कोर की नींव रख दी. दिल्ली के पांचवें ओवर में बटलर मुकेश कुमार पर हावी हो गए और उन्हें तीन छक्के जड़ दिये. बटलर ने कप्तान अक्षर पटेल को भी नहीं बख्शा. 

496 टी-20 मैच, 99 अर्द्धशतक 

आईपीएल समेत दुनिया भर के अलग-अलग क़रीब 20 टीमों के लिए खेलते हुए बटलर अबतक 496 टी-20 मैचों में 99 हाफ़ सेंचुरी लगा चुके हैं. उनके नाम 500 मैच और 100 हाफ़ सेंचुरी होने को है. बटलर ने अबतक खेले गए इन 496 मैचों में 13,961 रन बनाए हैं जिनमें उनके 8 शतक और 99 अर्द्धशतकीय पारियां हैं, 146 के स्ट्राइक रेट से. पूर्व चैंपियन गुजरात की टीम 3 बार प्ले ऑफ़ खेल चुकी है. बटलर का फ़ॉर्म में लौटना दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी है,

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com