
DC vs CSK Qualifier 1: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ सीएसके (CSK) ने पहले क्वालीफायर में शानदार जीत दर्ज करके आईपीएल 2021 (IPL 2021) के फाइनल में जगह बना ली. सीएसके की जीत में सबसे ज्यादा सुर्खियां धोनी (MS Dhoni) ने बटोरी, दरअसल धोनी ने अपने पुराने अंदाज में लौटकर फैन्स का दिल जीत लिया. माही ने केवल 6 गेंद पर 18 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और साथ ही विनिंग शॉट मारकर चेन्नई को 9वीं बार फाइनल में पहुंचा दिया. धोनी की पारी को देखकर फैन्स गदगद हो गए और काफी इमोशनल भी दिखे, इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर मीम्स (Memes) की बरसात भी हुई. लोगों ने अपने फेवरेट धोनी की पारी को सलाम करते हुए मीम्स शेयर किए हैं जो खूब वायरल हो रही है.
MS Dhoni to table toppers pic.twitter.com/zaLnnAOPcV
— Sagar (@sagarcasm) October 10, 2021
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए थे जिसके बाद सीएसके ने 6 विकेट खोकर आखिरी ओवर में जीत हासिल की. धोनी ने चौका जमाकर चेन्नई को जीत दिलाई. बात करें दिल्ली की ओर से तो सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (60 रन) और कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 51 रन) के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स रविवार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पांच विकेट पर 172 रन का स्कोर बनाने में सफल रही थी.
Once again Blessing on your TL@msdhoni pic.twitter.com/3IGVrTrfQv
— தல ViNo MSD 5.0 (@KillerViNooo7) October 10, 2021
Mahi #Dhoni #DCvsCSK pic.twitter.com/NmzxYdsn5q
— AVIK (@vik___S) October 10, 2021
ये भी पढ़ें
DC vs CSK Qualifier 1: ऋषभ पंत ने एक हाथ से जड़ा छक्का, तो झूम उठा सोशल मीडिया'
Iआईसीसी ने किया साफ, अगर कोई खिलाड़ी टी20 विश्व कप में Covid-19 पॉजिटिव निकला, तो क्या निर्णय होगा
IPL 2021: सहवाग का मुंबई को सुझाव, अगले साल मेगा नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन करें
T20 World Cup: जयवर्द्धने की सलाह पर श्रीलंका ने किए विश्व कप टीम में 3 बदलाव, फाइनल 15 नाम घोषित
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टॉम कुरेन ने अंतिम ओवर फेंका और मोईन अली को आउट करने ते बाद अगली गेंद पर धोनी ने चौका लगाया. इसके बाद माही ने ओवर में 3 चौके लगाकर टीम को जीत दिला दी. बता दें कि धोनी आईपीएल में सक्सेसफुल रन चेस करते हुए सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
Thala #Dhoni #CSKvsDC #CSK #Thala #RuturajGaikwad pic.twitter.com/bdDi4dVeQb
— Sravan Kumar (@sravanbinny_) October 10, 2021
Uthappa after reaching the dressing room pic.twitter.com/6tAkfeKtlX
— Kanav Bali (@Concussion__Sub) October 10, 2021
haan bhai msd haters pic.twitter.com/0RyrMtLnk3
— A.A. 6.0 (@iamFirki) October 10, 2021
धोनी अबतक कुल 25 पारियों में सक्सेसफुल रन चेस के दौरान नाबाद रहे हैं. वहीं, सर रविंद्र जडेजा भी अपने आईपीएल में करियर में इस मामले में 25 बार नाबाद रहे हैं.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं