विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2020

IPL 2020: UAE क्रिकेट ने ट्वीट कर दी जानकारी, आईपीएल आयोजन के लिए बीसीसीआई का पत्र मिला

आईपीएल 2020 (IPL2020) के आयोजन का रास्ता पूरी तरह से अब साफ हो गया है. बीसीसीआई (BCCI) ने यूएई (UAE) को आधिकारिक पत्र भेज दिया है.

IPL 2020: UAE क्रिकेट ने ट्वीट कर दी जानकारी, आईपीएल आयोजन के लिए बीसीसीआई का पत्र मिला
IPL 2020 का आय़ोजन दबई में, .UAE क्रिकेट ने ट्वीट कर जानकारी
  • आईपीएल आयोजन के लिए बीसीसीआई ने यूएई क्रिकेट को लिखा पत्र
  • यूएई क्रिकेट ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी
  • आईपीएल 2020 के शेड्यूल की घोषणा जल्द, 19 सितंबर को होगा पहला मैच
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IPL 2020 in UAE: भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए खुशी की खबर है कि आईपीएल 2020 (IPL2020) के आयोजन का रास्ता पूरी तरह से अब साफ हो गया है. बीसीसीआई (BCCI) ने यूएई (UAE) को आधिकारिक पत्र भेज दिया है. यानि अब आईपीएल का आय़ोजन निश्चित तौर पर होगा. वैसे कुछ दिन पहले आईपीएल चैयरमैन ब्रजेश पटेल ने भी कंफर्म किया था कि आईपीएल 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा. बता दें कि अब भारत सरकार की अनुमती का इंतजार है जिसके बाद आईपीएल शेड्यूल (IPL 2020 Schedule) की घोषणा भी हो जाएगी. बता दें कि यूएई क्रिकेट ने ट्विटर पर आईपीएल के आयोजन को लेकर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. ट्वीट में कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट को बीसीसीआई के द्वारा पत्र मिला है जिसमें आईपीएल के आयोजन की बात की गई है.  

बता दें कि कोरोना वायरस (COVID-19) के काऱण आईपीएल के आयोजन को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब जब टी 20 वर्ल्डकप को स्थगित कर दिया गया है तो बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 के आयोजन की पुष्टी कर दी है. गौरतलब है कि यूएई के आलावा श्रीलंका बोर्ड ने भी बीसीसीआई को आईपीएल की मेजबानी के लिए संपर्क साधा था, लेकिन आखिरकार यूएई को बीसीसीआई फाइनल किया. 

ये भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया को पहली बार वर्ल्डकप जीताने वाला कप्तान, अपने ही साथी खिलाड़ी को लाइव मैच से घर भेजने की दे दी थी धमकी

इससे पहले 2014 में आईपीएल (IPL 2020) के कुछ मैच यूएई में कराए गए थे जो काफी सफल रहा था. अब जब आईपीएल यूएई में होगा तो ये दखने वाली बात होगी कि मैच दर्शकों के बिना होंगे या फिर यूएई क्रिकेट टूर्नामेंट के आय़ोजन को लेकर नई रणनीति तैयार करता है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com