पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साह से ओतप्रोत भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना ऑलराउंड प्रदर्शन जारी रखकर तीन मैचों की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी. एक दिनी श्रृंखला में तीनों मैच गंवाने के बाद भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी, जो इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उसकी सबसे बड़ी जीत है. मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम ने इस मैच में न सिर्फ क्षेत्ररक्षण में चुस्ती दिखाई बल्कि उसके गेंदबाजों ने भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया. भारत के सामने 142 रन का लक्ष्य था जो उसने शफाली वर्मा (नाबाद 64) और स्मृति मंधाना (54) के बीच पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी के दम पर आसानी से हासिल कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कभी जूते खरीदने के लिए भी नहीं थे पैसे, अब इतने करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह
भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया. युवा गेंदबाज टिटास साधु ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए. इनमें से तीन विकेट उन्होंने पावरप्ले में लिए थे. स्पिनर दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल ने दो-दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया था. टिटास ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘प्रत्येक मैच और अच्छा प्रदर्शन कई घंटे की कड़ी मेहनत का परिणाम होता है. मेरा मानना है कि क्षेत्ररक्षण में हमारा प्रदर्शन शानदार रहा क्योंकि एक गेंदबाज मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों के सहयोग से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता है.' डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुक्रवार को दर्ज की गई जीत से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू धरती पर पहली सीरीज जीतने के करीब पहुंच गई है. भारत ने 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर तीन मैच की श्रृंखला में 2-1 से हराया था.
भारतीय टीम को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए न सिर्फ अपने प्रदर्शन में निरंतर दिखानी होगी बल्कि ऑस्ट्रेलिया के जवाबी हमले से भी सतर्क रहना होगा जो एलिस पेरी के 300वें अंतरराष्ट्रीय मैच का जश्न जीत के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने कहा,‘हम वास्तव में रविवार को होने वाले मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. यह हमारी टीम के लिए एलिस पेरी की उपलब्धि का जश्न मनाने का शानदार अवसर है. उनके 300वें मैच का हिस्सा बनने को लेकर वास्तव में प्रत्येक खिलाड़ी उत्साहित है. वह इस पर बात नहीं करना चाहती है क्योंकि इससे उसे लगता है कि वह उम्रदराज हो गई है.' ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद रहेगी कि पेरी बड़ा स्कोर बनाकर इस मैच को यादगार बनाने की कोशिश करेगी. भारत को उसके अलावा बेहतरीन फार्म में चल रही फोएबे लिचफील्ड से भी सतर्क रहना होगा जिन्होंने पिछले मैच में 49 रन बनाए थे. टीम इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर , टिटास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि.
ऑस्ट्रेलिया: डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा (उपकप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं