विज्ञापन
3 hours ago

India vs West Indies T20 World Cup 2026 Highlights: कोलकाता के ईडन गार्डन में संजू सैमसन का ब्लॉकबस्टर शो देखने को मिला, जिसके दम पर भारत ने जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई. वर्चुअल नॉकआउट में वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 196 का लक्ष्य दिया था और टीम इंडिया ने 4 गेंद रहते ही इसे हासिल किया. 5 विकेट से मैच जीतकर भारत सुपर-8 ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी  टीम बनी, जबकि वेस्टइंडीज का सफर समाप्त हुआ. (Scorecard)

वेस्टइंडीज से मिले 196 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने पावरप्ले में ही 2 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर संजू ने एक छोर संभाला. उन्होंने पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ 58, तिलक वर्मा के साथ 42, हार्दिक पांड्या के साथ 38 रनों की साझेदारी की. संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली.

4 मार्च को कोलकाता में साउथ अफ़्रीका और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला सेमीफ़ाइनल जबकि 5 मार्च को मुंबई मे भारत और इेंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफ़ाइनल खेला जाएगा.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 196 का लक्ष्य दिया है. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इतिहास रचना होगा. ईडन गार्डन में टीम इंडिया का हाइएस्ट रन चेज 158 का है. आईपीएल में दो बार इससे अधिक का चेज हुआ है. बता दें, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टीम इंडिया इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है जबकि वेस्टइंडीज ने एक बदलाव किया है. सेमीफाइनल के लिए यह मैच वर्चुअल नॉकआउट है, जो टीम इसे जीतेगी वो सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी हैं. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ

T20 World Cup 2026 LIVE Updates: India vs West Indies LIVE Score Straight from Eden Gardens, Kolkata

IND vs WI Indies Match Live Score: दिल जीत लेंगे ये पल

जीत के बाद जब संजू सैमसन ड्रेसिंग रूम गए तो इसके विजुअल दिल को छूने वाले हैं. सबसे पहले सुंदर ने उनका अभिवादन किया. संजू ने फिर अपना बल्ला चुमा. वरुण सैमसन को गले लगाने आए. इसके बाद कुलदीप और रिंकू ने सैमसन को गले लगाया, फिर स्काई आए. सैमसन ने स्काई को जोरदार हाथ से अभिवादन किया और फिर उन्हें गले लगाया. सैमसन ने एक निर्णायक पारी खेली. जरूरत पड़ने पर जोखिम उठाया. अच्छी गेंदों को रोका और जरूरत पड़ने पर स्ट्राइक बदली. स्काई, तिलक और हार्दिक ने उन्हें छोटी-छोटी अच्छी पारियां खेलीं, लेकिन सैमसन की पारी रात की सबसे महत्वपूर्ण पारी थी. 

IND vs WI Indies Match Live Score: संजू प्लेयर ऑफ द मैच

संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं. अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने कहा,"मेरे लिए इसका बहुत महत्व है. मुझे लगता है कि जिस दिन से मैंने खेलना शुरू किया, देश के लिए खेलने का सपना देखा, मुझे लगता है कि यही वह दिन था जिसका मैं इंतजार कर रहा था. और मैं बहुत आभारी हूं, बहुत शुक्रगुजार हूं. मेरा सफर हमेशा उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन मैंने हमेशा खुद पर संदेह किया, सोचा, क्या होगा, क्या मैं कर पाऊंगा, क्या मैं कर पाऊंगा? लेकिन मैंने विश्वास बनाए रखा और सर्वशक्तिमान ईश्वर का धन्यवाद कि उन्होंने आज मुझे यह आशीर्वाद दिया. इसलिए मैं बहुत खुश हूं. मैं बहुत लंबे समय से इस प्रारूप में खेल रहा हूं. मैं डगआउट में बैठकर विराट और खेल के महान खिलाड़ियों को देखकर सीखता रहा हूं. मैं साझेदारी बनाना चाहता था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कुछ खास कर पाऊंगा. मेरे जीवन के सबसे महान दिनों में से एक. वे बहुत समर्थन और ऊर्जा देते हैं. मैंने बस गेंद को देखा और शॉट्स खेलने के लिए खुद पर भरोसा किया."

IND vs WI Indies Match Live Score: भारत छठी बार सेमीफाइनल में

टीम इंडिया छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है. 5 मार्च को मुंबई मे भारत और इेंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफ़ाइनल खेला जाएगा.

IND vs WI Indies Match Live Score: भारत सेमीफाइनल में

IND vs WI Indies Match Live Score: चौका आया और इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया. भारतीय डगआउट में जश्न. वेस्टइंडीज के डगआउट में मायूसी. वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप से बाहर. कोलकाता में भारत ने इतिहास रच दिया. टीम इंडिया 5 विकेट से जीती और वो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी. 

IND vs WI Indies Match Live Score: छक्का

भारत को मिला सेमीफाइनल का टिकट, ईडन में संजू सैमसन 'शो', वेस्टइंडीज को 5 विकेट से दी मात

IND vs WI Indies Match Live Score: 6 में चाहिए 7

IND vs WI Indies Match Live Score: आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन चाहिए. क्या मजेदार मैच होने जा रहा है यह. दुबे ने क्रीज पर आने के बाद दो चौके लगाए हैं. आखिरी ओवर में स्ट्राइक संजू के पास रहेगी. भारत सेमीफाइनल में जा रहा है, यह मानकर लीजिए.

IND vs WI Indies Match Live Score: हार्दिक पांड्या आउट

क्या मैच में कोई ट्विस्ट है. हार्दिक पांड्या आउट हुए. लेकिन अब भारत को जीत के लिए अधिक रन नहीं चाहिए. अब शिवम दुबे आएंगे. एक नीची फुल-टॉस गेंद थी. हार्दिक पांड्या पीछे हटकर लेग साइड में जोर से मारना चाहते थे. पूरी तरह से चूक गए. एक्स्ट्रा-कवर पर आसान कैच और होल्डर कैच लेने के लिए पीछे हट गए.

IND vs WI Indies Match Live Score: 12 में चाहिए 17

भारत को 12 गेंद में जीत के लिए 17 रन चाहिए. तीन छक्के चाहिए बस. हार्दिक और संजू सैमसन क्रीज पर हैं. कितनी गेंद और लेंगे इसे पूरा करने के लिए. 
18.0 ओवर: भारत 179/4

IND vs WI Indies Match Live Score: अब 18 में चाहिए 25

भारत को 18 गेंद में जीत के लिए 25 रन चाहिए. आखिरी ओवर में चौका आया. देखना दिलचस्प होने वाला है क्या संजू का शतक होगा. वो 81 के स्कोर पर खेल रहे हैं. 
17.0 ओवर: भारत 171/4

IND vs WI Indies Match Live Score: हार्दिक को जीवनदान

हार्दिक पांड्या को जीवनदान मिला है. जेसन होल्डर ने कैच टकपा दिया. डीप एक्स्ट्रा कवर पर कैच टपकाया है. बहुत आसान कैच था. यह वेस्टइंडीज के लिए बहुत महंगा पड़ सकता है, मैच के लिहाज से काफी अहम पल. भारत को संजू और हार्दिक से उम्मीद. 

IND vs WI Indies Match Live Score: संजू का शतक होगा?

क्या संजू सैमसन आज शतक लगा पाएंगे? भारतीय बल्लेबाजों की बॉडी लैंग्वेंज से समझ आ रहा है कि वो यह कर लेंगे. टीम इंडिया को जीत के लिए अब केवल 36 रन चाहिए और गेंद बची हैं 24. क्रीज पर हार्दिक पांड्या दूसरे छोर पर हैं. उम्मीद करिए कि अगले दो ओवर में से एक बड़ा होगा. पिछले ओवर से 14 रन आए हैं. 

16.0 ओवर: भारत 160/4

IND vs WI Match LIVE: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका लगा. अहम समय पर यह विकेट आया है, क्या यह मैच का टर्निंग प्वॉइंट होगा.  शिमरोन हेटमायर ने कैच पकड़ा.  शानदार कैच और वेस्ट इंडीज के लिए राहत की सांस. तिलक ने क्रीज से आगे बढ़कर लेग स्टंप के बाहर जगह बनाने का प्रयास किया. फुल लेंथ गेंद थी. गेंद को मिड-ऑफ के ऊपर से उठाकर मारने का प्रयास था.  हेटमायर ने अपनी पूरी लंबाई का इस्तेमाल करते हुए उंगलियों के सिरे से कैच लपक लिया. तिलक वर्मा 15 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए.
14.4 ओवर: भारत  141/4

IND vs WI Match LIVE: पिछले ओवर से आए 15

पिछले ओवर से 15 रन आए हैं. तिलक वर्मा का बल्ला चल रहा है. अब ओस भी असर दिखा रही है. भारत के पास बढ़त है. संजू सैट हैं. तिलक प्रहार कर रहे हैं. जीत के लिए भारत को अब 36 गेंदों में 60 रन चाहिए. एक बड़ा ओवर और मैच पूरी तरह से भारत का होगा. संजू और तिलक के बीच साझेदारी 37 रनों की हो चुकी है. बीते दो ओवर से 32 रन आए हैं. 
14.0 ओवर: भारत 136/3

IND vs WI Match LIVE: तिलक ने बटोरी बाउंड्री

तिलक वर्मा ने पिछले ओवर में चार चौके ठोके हैं. पिछले ओवर से 17 रन आए हैं. जीत के लिए जरूरी रन रेट 11 से नीचे का आ गया है. भारक का रन रेट 9 से अधिक का है. भारत को 42 गेंद में जीत के लिए 75 रन चाहिए. डैरेन सैमी बाउंड्री के पास हैं और उनके चेहरे पर टेंशन साफ नजर आ रहा है.  
13.0 ओवर: भारत 121/3

IND vs WI Match LIVE: 3 रन आए फिर ओवर से

इस ओवर से फिर 3 रन आए. जरूरी रन रेट बढ़कर अब 11.5 ओवर का है. भारत को 48 गेंद में जीत के लिए 92 रन चाहिए. 

IND vs WI Match LIVE: खराब ओवर भारत का

भारत के नजरिए से यह ओवर खराब रहा है. सूर्या के जाने के बाद क्रीज पर तिलक वर्मा आए हैं. संजू सैमसन दूसरे छोर पर खड़े हैं. तिलक को आद मारकर खेलना होगा. भारत को 54 गेंद में जीत के लिए 95 रन चाहिए. जीत के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 10 का हुआ. 
11.0 ओवर: भारत 101/3

IND vs WI Match LIVE: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव को जाना होगा. शेरफेन रदरफोर्ड ने कैच लपका. शमर जोसेफ के खाते में विकेट आया. ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ गेंद. सूर्यकुमार यादव ने जगह बनाकर शॉट लगाया. गेंद शेरफेन की तरफ फ्लैट होकर नीचे की ओर गई, उन्होंने आगे की ओर डाइव लगाकर स्वीपर कवर पर दोनों हाथों से कैच लपक लिया.  वेस्ट इंडीज को ठीक उसी समय विकेट की जरूरत थी, और उन्हें मिल गया. सूर्यकुमार यादव 16 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए.
10.0 ओवर: भारत 98/2
10.2 ओवर: भारत 99/3

IND vs WI Match LIVE: 10 ओवर पूरे

10 ओवर पूरे हुए. भारत ने 98 रन बटोरे हैं इस  दौरान और 3 विकेट गंवाए हैं. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 98 रन ही और बनाने हैं और उतनी ही गेंदों में. यह गेम रोमांचक होता जा रहा है. आसान नहीं है और भारत के हाथ से निकला भी नहीं है.
10.0 ओवर: भारत 98/2

IND vs WI Match LIVE: संजू सैमसन ने 26 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

संजू सैमसन ने 26 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया. चौके के साथ उन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया. 6 चौके और 3 छक्के जड़ चुके हैं वह. संजू और सूर्या के बीच साझेदारी 56 रनों की हो चुकी है. 

IND vs WI Match LIVE: संजू सैमसन अर्द्धशतक की ओर

संजू सैमसन अर्द्धशतक की ओर हैं. अपने पचासे से सिर्फ 2 रन दूर हैं. भारत का स्कोर 100 के करीब है. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. बीते 5 ओवर में तेजी से रन आए हैं, जिससे भारत को फायदा हुआ है और भारत अच्छी स्थिति में है. 
9.0 ओवर: भारत 91/2

IND vs WI Match LIVE: संजू कूट रहे रन

संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव रन कूट रहे हैं. पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा है. जबकि ओवर की पहली गेंद पर भी चौका जड़ा. दोनों के बीच साझेदारी 50 के करीब है. भारत को 72 गेंद में जीत के लिए 118 रन चाहिए. जीत के लिए जरूरी रन रेट और मौजूदा रन रेट बराबर है. 9 के करीब. 
8.0 ओवर: भारत 78/2

IND vs WI Match LIVE: एक-दो बड़े ओवर चाहिए

अगर यहां पर एक या दो बड़े ओवर आ गए तो दवाब वेस्टइंडीज पर होगा. क्रीज पर कप्तान और संजू हैं और दोनों ही आक्रमक बल्लेबाज हैं. पिछले ओवर से 14 रन आए हैं. संजू सैमसन 16 गेंदों में 30 रन बना चुके हैं. भारत को 78 गेंदों में 129 रन चाहिए. जीत के लिए जरूरी रन रेट और मौजूदा रन रेट दोनों बराबर हैं. 
7.0 ओवर: भारत 67/2

IND vs WI Match LIVE: पावरप्ले पूरा

चार अर्धशतकों, 160 से अधिक का स्ट्राइक रेट, 40 से अधिक का औसत यह भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड है वेस्टइंडीज के खिलाफ. आज उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं. पावरप्ले में भारत ने 53 रन बटोरे हैं और 2 विकेट गंवा दिए हैं. टीम इंडिया को 84 गेंद में 143 रन चाहिए. संजू और सूर्या को यहां पर साझेदारी करनी होगी. जिससे भारत मजबूत स्थिति में आए. भारत और वेस्टइंडीज के स्कोर में अधिक अंतर नहीं है. लेकिन वेस्टइंडीज ने कोई विकेट नहीं गंवाया था. 
6.0 ओवर: भारत 53/2 

IND vs WI Match LIVE: ईशान किशन भी आउट

भारत को दूसरा झटका लगा है. ईशान किशन आउट हुए. जेसन होल्डर ने अपने जाल में फंसाया. डीप स्क्वायर लेग पर शिमरोन हेटमायर ने कैच पकड़ा. अच्छा शॉट लग रहा था. लेकिन हेटमायर ने कमाल कर दिया. ऑफ स्टंप के ठीक बाहर शॉर्ट लेंथ की गेंद, ईशान किशन बैक फुट पर जाकर पुल शॉट खेलते हैं, लेकिन यह फ्लैट शॉट है. हेटमायर दाईं ओर हटकर रिवर्स-कप स्टाइल में कैच लपकते हैं. रिप्ले से लगता है कि गेंद बल्ले से निचले हिस्से पर लगी. 
4.3 ओवर: भारत 41/2 

IND vs WI Match LIVE: ओवर से आए 8 रन

आखिरी ओवर से आए 8 रन.  भारत का जरूरी रन रेट 9.93 का है जबकि मौजूदा रन रेट 9.25 का है. भारत को 96 गेंद में 159 रन चाहिए. क्रीज पर अभी ईशान किशन और संजू सैमसन मौजूद हैं. दोनों की नजरें यहां पर साझेदारी की होंगी.
4.0 ओवर: भारत 37/1

IND vs WI Match LIVE: अभिषेक शर्मा फिर चूके

अभिषेक शर्मा फिर चूके. भारत को पहला झटका लगा. संजू ने चौके के साथ ओवर की शुरुआत की थी.  उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगा दिए थे. इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक बड़ा शॉर्ट खेलने गए, लेकिन चूक गए. हेटमायर ने कैच लपका. अभिषेक शर्मा ने जोखिम लिया, लेकिन यह नाकाम रहा. मिडिल और लेग स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ गेंद थी.  अभिषेक ने बैक फुट पर पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं बैठ पाई. गेंद काफी ऊंची थी और हेटमायर इस टीम के सबसे सुरक्षित फील्डरों में से एक हैं. डीप स्क्वायर लेग से आकर उन्होंने घुटनों के बल बैठकर पारंपरिक तरीके से दोनों हाथों से कैच पकड़ा. ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि गेंद छूटेगी. अभिषेक 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए. 
3.0 ओवर: भारत 29/1

IND vs WI Match LIVE: दो ओवर पूरे

दो ओवरों का खेल पूरा हुआ. जरूरी रन रेट 10.22 का है. जबकि मौजूदा रन रेट 6 का. पावरप्ले में अब 4 ओवर बाकी हैं. दोनों को 24 गेंदों में अधिक से अधिक रन बटोरने होंगे. ना तो अभिषेक और ना ही संजू अभी तक ऐसा कोई शॉर्ट खेले हैं, जिससे लगा हो कि उन्होंने हाथ खोले हैं. पिछले ओवर से 7 रन आए. भारत को 108 गेंद में 184 रन की ज़रूरत है.
2.0 ओवर: भारत 12/0

IND vs WI Match LIVE: पहला ओवर पूरा

IND vs WI Match LIVE: पहला ओवर पूरा हुआ. अभिषेक ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ा. जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लिया. अगले ओवर भी स्ट्राइक उनके पास ही होगी. भारतीय टीम को जीतने के लिए अभिषेक का चलना जरूरी है. 
1.0 ओवर: भारत 5/0

भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव: भारत ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

भारत ने वेस्टइंडीज से मिले लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है.  क्रीज पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी मौजूद है. दोनों की नजरें भारत तो तूफानी शुरुआत दिलाने पर होगी. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव: भारत को बनाने हैं 196

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 196 रन बनाने हैं. वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर में 14 रन बटोरे हैं. वेस्टइंडीज की शुरुआत सधी हुई थी और उसने शुरुआती 10 ओवर में सिर्फ एक विकेट गंवाया. बुमराह ने अपने दूसरे ओवर में 2 विकेट निकाले.  और उसके बाद हार्दिक ने शिकार  किया. लेकिन ब्रेक के बाद रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने मारना शुरू किया. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई वो भी सिर्फ 35 गेंदों पर. दोनों ने आखिरी के 5 ओवर में 70 रन बटोरे. अभी तक मैदान पर अधिक ओस नहीं है. अब बल्लेबाजों पर जिम्मा है. 
20.0 ओवर: वेस्टइंडीज 195/4

IND vs WI Match LIVE: अब आखिरी ओवर बाकी

अब आखिरी ओवर बाकी है. जेसन होल्डर और रोवमैन पॉवेल के बीच साझेदारी 62 रनों की हो चुकी है. अर्शदीप ने पिछले ओवर में सिर्फ 6 रन दिए हैं. अब आखिरी ओवर फेंकने बुमराह आएंगे. 200 का स्कोर पार करने के लिए 19 रन चाहिए. देखना मजेदार होगा कि क्या वेस्टइंडीज का स्कोर 200 पार होगा या नहीं या फिर भारत वेस्टइंडीज को 190 के अंदर रोकने में सफल रहता है. 
19.0 ओवर: वेस्टइंडीज 181/4

IND vs WI LIVE Score: चक्रवर्ती के भी 4 ओवर पूरे

वरुण चक्रवर्ती के भी 4 ओवर पूरे हुए. उन्होंने 40 रन लुटाए हैं. पिछले ओवर में उन्होंने 14 रन दिए. अभी एक छोर पर होल्डर हैं और दूसरे छोर पर रोवमैन पॉवेल. दोनों कैरिबियाई बल्लेबाज बल्ला घुमा रहे हैं. अगला ओवर फेंकने बुमराह आएंगे. 
17.0 ओवर: वेस्टइंडीज 163/4

IND vs WI LIVE Score: अर्शदीप का महंगा ओवर

अर्शदीप का काफी महंगा ओवर रहा यह. पिछले ओवर से 24 रन आए. वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के करीब है. अब आखिरी के 4 ओवर बाकी हैं. देखना होगा कि क्या वेस्टइंडीज 200 के करीब पहुंच पाएगी या नहीं. भारत को यहां पर विकेट की तलाश होगी. 
16.0 ओवर: वेस्टइंडीज  149/4

IND vs WI LIVE Score: 5 ओवर में 43 रन और 3 विकेट

हार्दिक के पिछले ओवर से सिर्फ 6 रन आए और एक विकेट भी आया. बात अगर पिछले 5 मैचों की करें तो 43 रन आए हैं. लेकिन इस दौरान 3 विकेट भी गिरे हैं. इसके साथ ही हार्दिक के 4 ओवर पूरे हुए. हार्दिक ने 40 रन दिए हैं और एक विकेट गंवाया है. देखना होगा कि आखिरी के 5 ओवर में कितना स्कोर होता है. 
15.0 ओवर: वेस्टइंडीज  125/4

IND vs WI LIVE Score: भारत को चौथी सफलता

भारत को चौथी सफलता मिली. हार्दिक पांड्या ने शिकार किया. संजू सैमसन ने कैच लपता. सैमी का संदेश चाहे जो भी रहा हो, रदरफोर्ड के इरादे कुछ और ही थे. उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला फेंक दिया और दर्शक एक बार फिर जोश में आ गए. ऑफ-कटर गेंद. बाएं हाथ के बल्लेबाज से दूर जा रही थी. रदरफोर्ड ने चालाकी से खेलने की कोशिश की और बल्ले का बाहरी किनारा लगकर विकेटकीपर के हाथों में चला गया. सैमसन ने कैच लेते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया और अंपायर एलेक्स व्हार्फ ने उंगली तक नहीं उठाई क्योंकि रदरफोर्ड सीधे पवेलियन की ओर जाने लगे. 
14.1 ओवर: वेस्टइंडीज  119/4

IND vs WI LIVE Score: 6 ओवर बाकी

वरुण चक्रवर्ती के ओवर की पहली ही गेंद पर लेग विफोर की अपील हुई थी. लेकिन अंपायर ने मना किया था. गेंद रोवमैन पॉवेल के पैड पर लगी थी. भारतीय कप्तान ने संजू से बात करते रिव्यू लेने का फैसला लिया. बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि गेंद लेग स्टंप पर हिट करती लेकिन यह अंपायर्स कॉल था. पिछले ओवर से 6 रन आए. 

14.0 ओवर: वेस्टइंडीज  119/3

IND vs WI LIVE Score: अक्षर के ओवर पूरे

अक्षर पटेल के आखिरी ओवर से 10 रन आए. इस ओवर के साथ ही उनके 4 ओवर पूरे हुए. उन्होंने 35 रन लुटाए हैं. लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए. क्रीज पर अब रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड की जोड़ी है और भारत इन्हें भा सैटल नहीं होने देना चाहेगी. 
13.0 ओवर: वेस्टइंडीज  113/3

IND vs WI LIVE Score: बुमराह का कमाल

जसप्रीत बुमराह को दूसरा विकेट. 3 गेंद में 2 विकेट झटके. रोस्टन चेज भी लौटे. पटकी हुई गेंद थी. उछाल से हैरान रहे गए रोस्चन चेज. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार कैच लपका. चेज़ इस खूबसूरत धीमी गेंद पर जल्दी ही शॉट खेलने की कोशिश में फंस गए. स्काई को दाहिनी ओर दौड़ना पड़ा. डाइव लगाई.तब जाकर उन्हें मौका मिला और उन्होंने दोनों हाथों से कैच लपक लिया. रोस्टन चेज़ 25 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए. भारत को इन्हीं विकेटों की तलाश थी और वो उसे मिल गई है. 
11.5 ओवर: वेस्टइंडीज 103/3

IND vs WI LIVE Score: भारत को दूसरी सफलता

भारत को यहां पर दूसरी सफलता. हेटमायर को जाना होगा. जसप्रीत बुमराह ने हेटमायर को अपने जाल में फंसाया. हेटमायर ने तुरंत रिव्यू लिया. भारतीय गेंदबाजों का मानना है कि गेंद और बल्ले का कनेक्शन हुआ है. हेटमायर कॉन्फिडेंट हैं कि कोई कनेक्शन नहीं हुआ है. अल्ट्राएज में दिखा कि जब गेंद बल्ले से पास से गुजरी तो वहां स्पाइक थी. बुमराह का यह अहम ओवर होने जा रहा है. 
11.3 ओवर: वेस्टइंडीज 102/2

IND vs WI LIVE Score: वरुण का महंगा ओवर

इस ओवर में वरुण चक्रवर्ती को मार पड़ी. हेटमायर ने एक छक्का और एक चौका जड़ा है. इस ओवर से 17 रन आए हैं. भारत को यहां दूसरा विकेट चाहिए. 10वें ओवर में बुमराह को अटैक पर ना लाकर क्या कप्तान सूर्या ने कोई गलती की? बुमराह के हाथ में अब गेंद हैं और वो अगला ओवर फेंक रहे हैं. अगर हेटमायर ऐसे ही खेलते रहे तो वेस्टइंडीज आसानी से 200 का स्कोर पार कर सकती है. 
11.0 ओवर: वेस्टइंडीज 99/1

IND vs WI LIVE Score: शिमरोन हेटमायर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक छक्के
19* शिमरोन हेटमायर (2026)
18 साहिबजादा फरहान (2026)
17 निकोलस पूरन (2024)
16 क्रिस गेल (2012)
16 रहमानुल्लाह गुरबाज (2024)

IND vs WI Match LIVE: 10 ओवर पूरे

10 ओवर पूरे हुए. वेस्टइंडीज का रन रेट 8.2 का है जबकि उसके हाथ में 9 विकेट हैं. पिछला ओवर फेंकने हार्दिक आए थे, जिसमें उन्होंने तीन वाइड फेंके. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. भारतीय गेंदबाज खुश भी होंगे लेकिन थोड़े चिंतित भी. वरुण और बुमराह के 3-3 ओवर बाकी हैं अभी. बचे 4 ओवर कौन फेंकेगा यह देखना होगा. 
10.0 ओवर: वेस्टइंडीज 82/1

IND vs WI Match LIVE: पहली सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई भारत को पहली सफलता. शाई होप का किया बोल्ड. यह भारत के लिए अच्छा संकेत है. वरुण का फॉर्म में होना भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. होप लेग साइड में रहकर ऑफ साइड की ओर शॉट खेलने गए, लेकिन चूक गए. शाई होप 33 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. वेस्टइंडीज ने शुरुआती विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की. यह भारत के खिलाफ मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी साझेदारी है. 
8.5 ओवर: वेस्टइंडीज 68/1 

IND vs WI Match LIVE: पिछले ओवर से 10 रन आए

पिछले ओवर से 10 रन आए हैं. वरुण चक्रवर्ती के लिए परिस्थितियां अच्छी हैं. वो अगले ओवर में आएंगे. वरुण के ओवर निर्णायक साबित होंगे. स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी. लो बाउंस से फायदा मिल सकता है इस पिच पर. वेस्टइंडीज ने भले ही विकेट ना गंवाया हो, लेकिन रन रेट भी उनका बहुत अधिक है नहीं. 
8.0 ओवर: वेस्टइंडीज 66/0

IND vs WI Match LIVE: हार्दिक को पड़ी मार

हार्दिक पांड्या को छक्का पड़ा है. भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार 50 से अधिक रनों की साझेदारी हुई है. आखिरी ओवर से 11 रन आए हैं. भारत के लिए संकेत अच्छे नहीं है. बस अच्छी बात यह है कि गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की है. 
7.0 ओवर: वेस्टइंडीज 56/0

IND vs WI Match LIVE: पावरप्ले पूरा

IND vs WI Match LIVE: पहला पावरप्ले पूरा हुआ. वेस्टइंडीज ने 46 रन बटोरे हैं. भारत को कोई सफलता नहीं मिली है. और उसने दो अहम मौके गंवाए हैं. पावरप्ले का आखिरी ओवर फेंकने अक्षर पटेल आए थे और उनके ओवर में दो चौके आए. ओवर की पहली गेंद पर और फिर पांचवीं गेंद पर. पावरप्ले दोनों के लिए बराबर रहा. वेस्टइंडीज इसमें कम से कम 15 रन और जोड़ना चाहता. 
6.0 ओवर: वेस्टइंडीज 45/0

IND vs WI Match LIVE: अभिषेक ने टकपाया कैच

क्या शानदार मौका था. लॉलीपॉप कैच. अभिषेक शर्मा ने कैच टपका दिया. रोस्टन चेज को जाल में फंसा ही लिया था. जो दवाब बन रहा था, वो काम आया. भारतीय डगआउट में चेहरे दिखा रहे हैं कि यह बड़ा मौका था. चेज़ ने धीमी गेंद पर ज़ोरदार बल्ला घुमाया. बल्ले का किनारा लगकर गेंद काफी ऊपर चली गई. एक्स्ट्रा-कवर पर अभिषेक पीछे आए. गेंद के नीचे आ चुके थे. लेकिन आखिरी में गेंद उनके हाथ से छिटक गई. उनके बगल में ही कप्तान सूर्या भी खड़े थे. इस ओवर से 7 रन आए. 
4.5 ओवर: वेस्टइंडीज 35/0

IND vs WI Match LIVE: अक्षर का अच्छा ओवर

अक्षर पटेल का यह अच्छा ओवर रहा. इस ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. अब जसप्रीत बुमराह एक्शन में होंगे. भारतीय गेंदबाज अभी तक वेस्टइंडीज को रोकने में सफल हुए हैं. वेस्टइंडीज पर प्रेशर बढ़ रहा है. पावरप्ले का अब एक ओवर बाकी है. 

4.0 ओवर: वेस्टइंडीज 28/0

IND vs WI Match LIVE: अर्शदीप को पड़ी मार

अर्शदीप को मार पड़ी है. आखिरी दो गेंद में रोस्टन चेज ने बाउंड्री बटोरी है. तीन ओवर हुए हैं और वेस्टइंडीज का रन रेट 7.67 का है. पावरप्ले के अब तीन ओवर बचे हैं. देखना होगा कि अगला ओवर कौन फेंकने आता है. ओह..अक्षर के हाथों में गेंद जाती है. क्या अगला ओवर महंगा होगा या इसमें विकेट आएगा. अभी तक बुमराह नहीं आए हैं. 
3 ओवर: वेस्टइंडीज 23/0

IND vs WI Match LIVE: ये क्या कर दिया वरुण!!!

भारत को पहली सफलता मिल ही गई थी. दोनों ही बल्लेबाज एक छोप पर थे, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने गलत एंड पर थ्रो किया. यह ब्लंडर है. वरुण को बल्लेबाजों को देखने के लिए एक पल रुकना चाहिए था.  चेज़ ने इस फुल लेंथ गेंद को कवर की तरफ खेला, वरुण ने उसे रोक दिया. चेज़ एक रन के लिए दौड़े. लेकिन होप गेंद को देख रहे थे. तालमेल की कमी. 
2.2 ओवर: 13/0

IND vs WI Match LIVE: डीप मिड विकेट पर जबरदस्त छक्का

ईडन गार्डन में शाम का पहला मैच है. हार्दिक को पिछले ओवर में मार पड़ी है. ओवर की आखिरी गेंद पर चौका. क्या अगला ओवर महंगा होगा या इसमें विकेट आएगा? रोस्टन चेज किस तरह से बैटिंग करते हैं यह भी देखना मजेदार होगा. 
2.0 ओवर: वेस्टइंडीज 13/0

IND vs WI Match LIVE: डीप मिड विकेट पर जबरदस्त छक्का

और क्या शानदार छक्का जड़ा है शाई होप ने. स्लॉट में गेंद आई, घुमाया और गेंद स्टैंड में. डीप मिड विकेट की दिशा में जबरदस्त छक्का. जबरदस्त पुल शॉर्ट

1.4 ओवर: वेस्टइंडीज 9/0

IND vs WI Match LIVE: अर्शदीप का अच्छा ओवर

अर्शदीप का अच्छा ओवर रहा. इस ओवर से सिर्फ 3 रन आए. शाई होप ने पहले ओवर में संभल कर खेला. अगला ओवर कौन फेंकेगा, यह देखना मजेदार होगा. गेंद हार्दिक पांड्या के हाथों में है. 
1.0 ओवर: वेस्टइंडीज 3/0

IND vs WI Match LIVE: बुमराह दे रहे टीम टॉक

जसप्रीत बुमराह ने हर्डल में टीम टॉक दिया है. भारत की नजरें पावरप्ले में कम से कम दो विकेट लेने की होगी. हेडन ने बेल रिंग की है. कैरिबियाई टीम की बल्लेबाजी शुरू. भारत के लिए अर्शदीप गेंदबाजी शुरू करेंगे. रोस्टन चेज के साथ शाई होप हैं. 

IND vs WI Match LIVE: राष्ट्रगान का समय

अब राष्ट्रगान का समय है. दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान पर हैं. पहले वेस्टइंडीज का राष्ट्रगान होगा और फिर भारत का.

India vs West Indies LIVE Score: टॉस जीता...मैच भी जीतेंगे!

वेस्ट इंडीज ने भारत में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की (टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच)
पांच विकेट से हार, कोलकाता, 2018
छह विकेट से हार, चेन्नई, 2018
छह विकेट से हार, हैदराबाद, 2019
छह विकेट से हार, कोलकाता, 2022

India vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज का चौंकाने वाला फैसला

सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा,"आज रात हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. पिच अच्छी दिख रही है. यह लक्ष्य का पीछा करने वाली पिच रही है. बाद में विकेट लेना और भी बेहतर हो जाता है. साथ ही, ओस की वजह से, मुझे लगता है कि लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प होगा." सूर्या ने आगे कहा,"मेरा मतलब है, यहां पहले से ही बहुत उमस है. दर्शक मौजूद हैं. उम्मीद है कि हम आज रात उन्हें एक अच्छा प्रदर्शन दिखा पाएंगे."  

कप्तान सूर्यकुमार यादन ने ड्रेसिंग रूम का तनावपूर्ण माहौल को लेकर कहा,"घबराहट होगी. लेकिन अगर दबाव नहीं होगा, तो मजा भी नहीं आएगा. लेकिन टीम का माहौल अच्छा है. मुझे लगता है कि हमने पिछले मैच में हर तरह से अच्छा प्रदर्शन किया. और उसी सकारात्मकता के साथ इस मैच में उतरते हुए, मुझे लगता है कि यह एक अच्छा मैच होगा. नहीं, हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं. वही टीम."

India vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज का चौंकाने वाला फैसला

वेस्ट इंडीज का यह दिलचस्प फैसला है. उन्होंने एक अतिरिक्त स्पिन विकल्प को टीम में शामिल किया है और अकील बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. इससे उन्हें पावरप्ले में गेंदबाजी के लिए भी अधिक ताकत मिलेगी. हैरानी की बात यह है कि टीम में ओपनर के रूप में रोस्टन चेज़ को चुना गया है.

India vs West Indies LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ

India vs West Indies LIVE Score: भारत ने जीता टॉस

भारत ने वर्चुअल नॉकआउट मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. सिक्का भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उछाला था और उनके पक्ष में ही गिरा. भारतीय कप्तान ने बताया कि उनकी टीम बिना किसी बदलाव के उतरेगी. जबकि वेस्टइंडीज एक बदलाव के साथ उतरी है. ब्रैंडन किंग की जगह अकिला हुसैन आए हैं. 

India vs West Indies LIVE Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. दोनों टीमों के कप्तान क्रीज पर हैं. स्टेडियम भरा हुआ है. वेस्टइंडीज और भारत के बीच अहम मुकाबला है.

India vs West Indies LIVE Score: बावुमा ने जताई भारत के जीत की संभावना

दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करने और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को शीर्ष चार में पहुंचाने के लिए भारत के गेंदबाजों का समर्थन किया है. बावुमा ने कहा,"यह रोमांचक है. मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज बल्लेबाजी के लिहाज से किसी भी मजबूत टीम का मुकाबला कर सकती है. इसलिए, मैं अभी कुछ ज्यादा नहीं कह सकता. शायद गेंदबाजी में, जहां मुझे लगता है कि दोनों गेंदबाजी आक्रमणों में अंतर है, और जहां भारत को फायदा है, वह कोलकाता में है. देखिए, जब हमने वहां टेस्ट मैच खेला था, तो पिच पर काफी स्पिन थी."

India vs West Indies LIVE Score: 'हेटमायर को करना होगा जल्दी आउट'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का मानना ​​है कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को कोलकाता में खेले जा रहे वर्चुअल टी20 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को जल्दी आउट करना होगा. उनका यह भी मानना ​​है कि अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे औसत से अधिक स्कोर बनाना होगा, क्योंकि वेस्टइंडीज के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है.

India vs West Indies LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती पर रहेंगी नजरें

पिछले विश्व कप के बाद से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वेस्ट इंडीज ने कलाई के स्पिन गेंदबाजों के हाथों 67 विकेट गंवाए हैं - जो इस अवधि में किसी भी पूर्ण सदस्य टीम द्वारा गंवाए गए सबसे अधिक विकेट हैं. ऐसे में वरुण चक्रवर्ती एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

India vs West Indies LIVE Score: कैसी रहेगी पिच

डैरेन सैमी का पिच को लेकर आकलन है कि पिच सूखी रहेगी. काल शाम पिच पर थोड़ी हरियाली थी. इस मैदान पर विश्व कप का यह पहला मैच है जो शाम 7 बजे शुरू होगा, इसलिए अब तक के औसत स्कोर से यह सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि आगे क्या होने की उम्मीद है. पिछले हफ्ते शहर में बारिश हुई थी, लेकिन रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. कोलकाता की पिच बल्लेबाजी के लिए मुफीद रहती है, जबकि शाम में समय ओस से गेंदबाजी मुश्किल होती है.

India vs West Indies LIVE Score: बिना बदलाव के उतर सकती है टीम इंडिया

भारतीय टीम शुरुआत में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है. रिंकू सिंह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद शनिवार देर शाम तक टीम में वापस आ गए हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में तुरंत शामिल नहीं किया जाएगा. जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में जिस टीम के साथ भारत उतरा था, उसी के साथ आगे बढ़ सकता है.

संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह

India vs West Indies LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, अकील होसेन, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन.

India vs West Indies LIVE Score: वर्ल्ड कप में अच्छा नहीं है रिकॉर्ड

भारत का टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. दोनों देश टी20 वर्ल्ड कप में 4 बार आमने-सामने आए हैं. इस दौरान टीम इंडिया सिर्फ एक मैच जीत पाई है जबकि वेस्टइंडीज ने 3 जीते हैं. बात 2023 से करें तो 5 हुए मैचों में 2 भारत जीता है जबकि 3 में हार मिली है. 

India vs West Indies LIVE Score: स्वागत है आपका महामुकाबले में

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज बड़ा दिन है. कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत-वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत हैं सेमीफाइनल के लिए टिकट के लिए. जीतने वाले टीम नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करेगी और इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका को ज्वाइन करेगी, जबकि हारने वाली टीम घर जाएगी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com