India vs Sri Lanka, 1st Test Day 3: मेजबान भारत ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए दो सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने से करीब एक घंटा पहले ही पारी और 222 रनों के विशाल अंतर से कुचलकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. भारत के पहली पारी में 8 विकेट पर 574 रनों पर पारी घोषित करने के बाद पहली पारी में 174 पर सिमटने वाली श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में मैदान में उतरने से पहले ही मानिसक रूप से हार गयी. दूसरी पारी में भी उसके बल्लेबाज नहीं चले और इस पारी में भी मेहमान 188 रन पर ढेर हो गए और भारत ने एक बहुत ही विशाल अंतर से मेहमानों को धो दिया. पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में गेंद के साथ जलवा बिखेरते हुए चार विकेट लिए. जडेजा को ही मैन ऑफ द मैच चुना गया. उनके अलावा. आर. अश्विन ने भी चार और शमी ने दो बल्लेबाजों को आउट किया. इससे पहले श्रीलंका की पहली पारी 174 रन पर सिमट गई . श्रीलंका की ओर से एक मात्र बल्लेबाज पथुम निसानका 61 रन बना कर नाबाद रहे. पहली पारी में भारत से 400 रन से पिछड़ने के बाद कप्तान रोहित नेश्रीलंका को फॉलोऑन कराया. स्कोरकार्ड
A 5⃣-wicket haul for @imjadeja as #TeamIndia wrap Sri Lanka innings for 174
— BCCI (@BCCI) March 6, 2022
Follow the match https://t.co/XaUgOQVg3O#INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/iJoGxRr6cY
India vs Sri Lanka, 1st Test Day 3 Live Cricket Score Update IND vs SL from Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium, Mohali
IND-W vs PAK-W: पाकिस्तानी महिला कप्तान ने जीता दिल, ऐसा कर हर देश की खिलाड़ी के लिए बनी प्रेरणा
विराट कोहली की 'सेंचुरी', 100 मैच खेलने वाले 12वें भारतीय