India vs Sri Lanka, 1st T20I: हाल ही में विंडीज का घर में 3-0 से सफाया करने वाली टीम रोहित के खिलाफ श्रीलंका तीन मैचोें की सीरीज के तहत लखनऊ में वीरवार को खेले गए मैच में कहीं से कहीं तक भी नहीं टिक सकी. किसी भी मामले में नहीं और भारत ने अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 62 रन अति विशाल अंतर से धोकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत की पाली खत्म होते ही श्रीलंका मैच मानसिक रूप से हार गया था क्योंकि 200 का लक्ष्य बहुत ही विशाल था और जब पावर-प्ले में 29 रन पर ही उसके दो विकेट गिर गए, तो साफ था कि यहां से सिर्फ औपचारिकता ही बची है और आखिरी तक चलती रही. गनीमत मेहमान टीम के लिए यह रही कि उसने कोटे के सभी 20 ओवर खोले और टीम ऑल आउट नहीं हुयी. उसकी ओर से सबसे ज्यादा नाबाद 53 रन चरिथ असालंका ने बनाए. इससे पहले भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए मुश्किल पूरे 200 रनों का टारगेट रखा. भारत को यहां तक पहुंचाने में इशान किशन की बेहतरीन 89 रन की पारी के अलावा श्रेयस अय्यर के नाबाद 57 और रोहित के 44 रनों का भी योगदान हा. इससे भारत कोटे के 20 ओवरों में सिर्फ 2 ही विकेट पर 199 रनों तक पहुचंने में सफल रहा. इशान किशन को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
दीपक हूडा इस मैच के जरिए अपने टी20 अंतराष्ट्रीय करियर का आगाज किया.वहीं, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दोनों देशों की वास्तविक इलेवन पर भी गौर फरमा लें:
श्रीलंका: 1. दसुन शनाका (कप्तान) 2. पथुम निसानका 3. कामिल मिशारा 4. चरिथ असालंका 5. दिनेश चंडीमल (विकेटकीपर) 6. जैनिथ लियानगे 7. चमिका करुणारत्ने 8. जेफ्रे वांडेरसे 9. प्रवीन जयविकर्मा 10. दुष्मंथा चमीरा 11. लहिरु कुमारा
भारत: 1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. इशान किशन (विकेटकीपर) 3. श्रेयस अय्यर 4. संजू सैमसन 5. दीपक हूडा 6. रवींद्र जडेजा 7 वेंकटेश अय्यर 8. हर्षल पटेल 9. भुवनेश्वर कुमार 10. जसप्रीत बुमराह 11. युजवेंद्र चहल