टी20 विश्व कप 2024 में खिताबी जंग में भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने है. एक यादगार टूर्नामेंट अपने समापन के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें कई उतार-चढ़ाव और बड़े उलटफेर देखे गए. बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में दक्षिण अफ्रीका और भारत की खिताबी मुकाबले में टक्कर होगी. यहां कि पिच पर गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिलती है. शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है, तो वहीं मिडिल ओवर्स में स्पिनर भी अपना जलवा दिखाते हैं. आईसीसी टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीतने का भारत का इंतजार काफी लंबा है. पिछले 12 महीनों में अपने तीसरे आईसीसी फाइनल में भारत 11 साल के बड़े खिताब के सूखे को खत्म करने की जद्दोजहद में है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच अब तक कुल 26 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं और भारत ने इस फ़ॉर्मेट का अपना पहला मैच इसी टीम के ख़िलाफ़ ही खेला था. भारत ने इन 26 में से 14 तो वहीं दक्षिण अफ़्रीका ने 11 मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच का परिणाम नहीं निकला है. टी20 विश्व कप में दोनों टीमें छह बार भिड़ चुकी हैं. इनमें से चार में भारत और केवल दो बार दक्षिण अफ़्रीका को जीत मिली है.
एमएस धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2007 में टी20 विश्व कप 2007 यानी टूर्नामेंट का ओपनिंग सीजन जीता था, जिसमें रोहित शर्मा भी शामिल थे. अब करीब-करीब 17 साल बाद बतौर कप्तान रोहित शर्मा के पास इसे जीतने का मौका है. दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका पहली बार पुरुषों के आईसीसी विश्व कप के फाइनल में है. भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही अपराजित टीमों के रूप में खिताबी मुकाबले में पहुंचे हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम न्यूयॉर्क की कठिन पिचों पर शीर्ष पर रही और अब कैरेबियाई में भी अजेय है.
ऐसा है मौसम को लेकर अपडेट (Barbados Weather Forecast)
AccuWeather के अनुसार, जिस तरह बारिश के चलते भारत का सेमीफाइनल बाधित हुआ था, उसी तरह से फाइनल की हो सकता है. बारबाडोस में शानिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे से 9 बजे के बीच बारिश की संभावना लगभग 50 प्रतिशत है, लेकिन सुबह 10 बजे (टॉस का निर्धारित समय) और दोपहर 1 बजे के बीच बारिश की संभावना 30 फीसदी है. लेकिन उसके बाद बारिश की संभावना फिर 50 है. मैच को पूरा करने के लिए शनिवार को 190 मिनट का अतिरिक्त समय आवंटित किया जाएगा.

मैच के परिणाम के लिए जरुरी है कि दोनों टीमों को कम से कम 10 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी. बता दें, दूसरे सेमीफाइनल, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को हराया था, उसके लिए कोई रिजर्व डे नहीं था, लेकिन फाइनल के लिए रिजर्व-डे रखा गया है. अंपायर की पहले कोशिश होगी कि शानिवार को ही मैच का परिणाम निकाला जाए, लेकिन अगर शानिवार को मैच शुरू नहीं होता है तो मुकाबला रविवार को खेला जाएगा.

बारबाडोस मौसम विज्ञान सेवाओं के अनुसार, शनिवार को बारबाडोस में "हल्की से मध्यम" बारिश की उम्मीद की जा सकती है, जिसका मतलब है कि भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में बारिश की बाधा देखी जा सकती है. पूर्वानुमान में "बारिश की अवधि और तूफान की बहुत मामूली संभावना" की भी भविष्यवाणी की गई है.
वनडे विश्व कप की गलती नहीं दोहराना चाहेगी टीम इंडिया
भारत का अभियान वनडे विश्व कप 2023 में उनके प्रदर्शन की तरह ही रहा है, लेकिन इस बार वो खिताबी मुकाबले में कोई गलती नहीं करना चाहेंगे. भारत के लिए खिताब जीतना राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल को एक शानदार विदाई भी होगी. एडेन मार्करम एंड कंपनी की अगुआई वाली प्रोटियाज टीम को न्यूयॉर्क और कैरिबियन में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच कड़े मुकाबलों में जीत हासिल करने में किस्मत का साथ मिला और फिर त्रिनिदाद में पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को उन्होंने एकतरफा मुकाबले में हराया.
दक्षिण अफ्रीका के पास चौकर्स का टैग हटाने का मौका
1998 में आईसीसी नॉक-आउट खिताब (तब चैंपियंस ट्रॉफी के नाम से जाना जाता था) जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के लिए यह बड़ा मौका है कि वह खिताब पर कब्जा जमाये. लेकिन दक्षिण अफ़्रीका के बल्लेबाज़ इस टूर्नामेंट में काफ़ी धीमा खेलते दिखे हैं. सुपर 8 में जगह बनाने वाली टीमों में यदि रन बनाने की गति को देखा जाए तो साउथ अफ़्रीका 6.81 की रन-रेट के साथ दूसरी सबसे धीमी टीम है. दक्षिण अफ़्रीका के पांच प्रमुख बल्लेबाज़ों की स्ट्राइक-रेट काफ़ी कम है. हेनरिक क्लासेन 112 तो वहीं कप्तान एडन मारक्रम ख़ुद 102 की स्ट्राइक-रेट से रन बना रहे हैं. डेविड मिलर की स्ट्राइक-रेट 100 की है तो वहीं ट्रिस्टन स्टब्स भी 94 की स्ट्राइक-रेट से रन बना रहे हैं। ओपनर बल्लेबाज़ रीज़ा हेंड्रिक्स का संघर्ष सबसे अधिक देखने को मिला है जिनका स्ट्राइक-रेट 88 का है.
यह भी पढ़ें: "पूरी टीम ही...", भारत की जीत के बाद रोहित की कप्तानी पर दिग्गज कपिल देव के बयान से क्रिकेट जगत में मची हलचल
यह भी पढ़ें: INDW vs SAW: भारतीय महिला टीम ने तोड़ा 89 साल पुराना रिकॉर्ड, टेस्ट मैच में ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं